वायुसेना के विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे NEET-UG 2026 री-एग्जाम के प्रश्नपत्र

जगदलपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 री-एग्जाम की को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के जरिए परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचाए गए।

प्रश्नपत्रों को सीलबंद बक्सों में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान से उतारा गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षा बलों की निगरानी में सीधे निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाया गया। पूरे प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता और सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन किया गया ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में पेपर लीक की घटनाओं के सामने आने के बाद इस बार परीक्षा संचालन एजेंसियां और प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।

इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी भी सत्यापित कर लें, जिससे रिफंड प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए।

Scroll to Top