सीएम विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों की संभावना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान यह पहली कैबिनेट बैठक होगी।

बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों में इस अवधि के दौरान मंत्रिमंडल की बैठक नहीं हुई थी। ऐसे में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री के बस्तर दौरे और मुख्यमंत्री के हालिया दिल्ली दौरे के दौरान मिले निर्देशों पर नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं।

इसके अलावा मध्यप्रदेश की तर्ज पर नई तबादला नीति को लेकर भी चर्चा और निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।

Scroll to Top