SSIPMT में ‘अग्रेसिता’ फेस्ट का समापन आज: फहीम अब्दुल्ला की लाइव परफॉर्मेंस से गूंजेगा कैंपस

रायपुर स्थित Shri Shankaracharya Institute of Professional Management and Technology में आयोजित दो दिवसीय “अग्रेसिता” फेस्ट इस बार खास आकर्षण के साथ हो रहा है। फेस्ट के समापन अवसर पर प्रसिद्ध गायक फहीम अब्दुल्ला अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे, जिसे लेकर छात्रों और युवाओं में खासा उत्साह है।

आज होने वाले इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में फहीम अपने लोकप्रिय और ट्रेंडिंग गानों को लाइव पेश करेंगे। “सैयारा” गाने से पहचान बनाने वाले फहीम के गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

संस्था के चेयरमैन निशांत त्रिपाठी के मुताबिक, इस बार कलाकार के चयन के लिए कैंपस में वोटिंग कराई गई थी, जिसमें छात्रों ने सबसे ज्यादा समर्थन फहीम को दिया। इसके अलावा Indian Idol से जुड़े गायक कार्तिक रमन भी विशेष प्रस्तुति देंगे।

फेस्ट के दौरान म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ-साथ कई तकनीकी और रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र भाग लेकर पुरस्कार जीत सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है, जिसकी जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Scroll to Top