भिलाई आ रहे हैं सोनू सूद, 27 जून को होगा SSCC Annual Meet 2026 का भव्य आयोजन

भिलाई। समाज सेवा और मानवता के कार्यों के लिए देशभर में पहचान बना चुके अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद 27 जून 2026 को भिलाई पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सोनू सूद चैरिटी क्लब भिलाई द्वारा आयोजित SSCC Annual Meet 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

क्लब की प्रमुख दीक्षा नागदेवे ने बताया कि यह आयोजन केवल एक वार्षिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को समर्पित एक विशेष पहल है। पिछले दो वर्षों से क्लब दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में जरूरतमंद और वंचित लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रहा है।

इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में सोनू सूद की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिससे क्लब के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब की 60 से अधिक सदस्यों की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कई स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजन समिति ने सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सेवा कार्यों में रुचि रखने वाले नागरिकों से इस आयोजन से जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है।

Scroll to Top