रायपुर के रावणभांठा क्षेत्र में पटाखा खरीदने को लेकर एक विवाद हिंसक मोड़ ले गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक पहले दुकान पर आया और दुकानदार से बहस करने लगा। कुछ देर बाद वह अपने एक साथी के साथ वापस आया और दोनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
दुकानदार मनीष चक्रधारी ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे युवक दुकान पर आया था, लेकिन खरीदारी के दौरान कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद वह युवक अपने साथी के साथ लौट आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
मनीष ने बताया कि हमला दोनों ने अलग-अलग तरीके से किया। एक युवक ने हाथ में पहना कड़ा इस्तेमाल किया और दूसरा युवक हाथ-मुक्कों से हमला करता रहा। इस मारपीट में मनीष को सिर पर चोट आई। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

