रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख कैश बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपए नकद और करीब 80 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में खम्हारडीह निवासी रितेश गोविंदानी (32), मौदहापारा निवासी मोहम्मद अख्तर (32), डीडी नगर निवासी विक्रम राजकोरी (32) और पुरानी बस्ती निवासी सागर पिंजानी (30) शामिल हैं। आरोपी कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साथ-साथ बेटिंग वेबसाइट्स की ID भी बेच रहे थे।

कार में बैठकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिंधु भवन पार्किंग के पास कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि उनके पास बेटिंग साइट्स की मास्टर ID थी, जिसके जरिए वे सट्टा संचालित करते थे और कई लोगों को ID बेच चुके हैं।

इन वेबसाइट्स से जुड़ा था सट्टा नेटवर्क
आरोपियों के पास Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स की मास्टर ID होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य लोगों और सट्टा खेलने वालों की भी पहचान कर रही है।

80 लाख रुपए का सामान जब्त, खातों में करोड़ों होल्ड
रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि IG रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से नकद राशि के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। साथ ही आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में मौजूद करोड़ों रुपए की राशि को होल्ड कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 1

Scroll to Top