रायपुर में KKR बनाम MI मैच से पहले व्यवस्थाओं पर सवाल, पानी की बोतल 150 रुपए में बिकने पर भड़के दर्शक

रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में 13 मई को होने वाले KKR और MI मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि मैच से पहले स्टेडियम की व्यवस्थाओं को लेकर दर्शकों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। इस बार स्टेडियम का संचालन और मैनेजमेंट RCB की ओर से संभाला जा रहा है, लेकिन फैंस ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

दर्शकों का कहना है कि स्टेडियम में फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए में बेची गई। खाने-पीने की अन्य वस्तुओं के दाम भी बाजार कीमत से कई गुना ज्यादा बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब तक पूरे मामले पर RCB मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बारिश का अलर्ट, मैच पर मंडरा सकता है खतरा

मौसम विभाग ने 13 मई की शाम रायपुर में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है। क्रिकेट फैंस अब मौसम अपडेट पर भी नजर बनाए हुए हैं।

रायपुर पहुंची KKR टीम, खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

मैच से पहले KKR टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंची। टीम ने शाम 5 बजे स्टेडियम में अभ्यास सत्र शुरू किया। बल्लेबाजों ने लंबे शॉट्स और डेथ ओवर्स की बल्लेबाजी पर खास ध्यान दिया, जबकि गेंदबाजों ने यॉर्कर और स्लोअर गेंदों की प्रैक्टिस की।

अभ्यास सत्र में कप्तान Ajinkya Rahane नजर नहीं आए। हालांकि उनकी गैरमौजूदगी को लेकर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

रिंकू सिंह ने लगाए लंबे छक्के

Rinku Singh ने नेट्स में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने करीब 60 गेंदों का सामना किया और कई लंबे शॉट लगाए। वहीं Sunil Narine ने डेथ ओवर रणनीति पर काम करते हुए अपनी स्पिन और वैरिएशन की प्रैक्टिस की।

नेटवर्क फेल होने से दर्शकों को हुई परेशानी

मैच शुरू होने से पहले मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप होने की शिकायतें सामने आईं। आयोजकों ने अस्थायी मोबाइल टावर लगाने का दावा किया था, लेकिन भारी भीड़ के चलते इंटरनेट और नेटवर्क सेवाएं प्रभावित रहीं।

ई-टिकट लेकर पहुंचे कई दर्शकों के मोबाइल में QR कोड तक लोड नहीं हो सके, जिससे एंट्री गेट पर लंबी कतारें लग गईं। कई लोगों को बेहतर नेटवर्क की तलाश में स्टेडियम के बाहर भटकना पड़ा।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के लिए फेंसिंग और बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जालियां पार कर अंदर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम होने से भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें आईं।

Scroll to Top