Raipur में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 1 अप्रैल को Semariya Village (विधानसभा थाना क्षेत्र) में हुई थी, जहां एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
चरित्र शंका से शुरू हुआ विवाद, हत्या में बदला
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू अपनी पत्नी हेमलता साहू (35) के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया।
लोटे और कुल्हाड़ी से किया हमला
गुस्से में आरोपी ने घर में रखे कांसे के लोटे और कुल्हाड़ी (टंगिया) से हमला कर दिया। पहले उसने सौतेली बेटी चित्रा साहू (22) पर वार किया, फिर बीच-बचाव करने आई पत्नी हेमलता पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

खून से लथपथ मिली मां-बेटी की लाश
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मां-बेटी की लाशें खून से सनी हालत में जमीन पर पड़ी मिलीं। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं।
पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
आरोपी का बैकग्राउंड
पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से Janjgir-Champa जिले के ग्राम सोनसरी का रहने वाला है और वर्तमान में सेमरिया में रह रहा था। हेमलता ने करीब 4 साल पहले उससे दूसरी शादी की थी, जबकि चित्रा उसकी पहली शादी से बेटी थी।
कोर्ट में पेश, जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

