छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में एक प्रेमी जोड़े ने जंगल में एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
यह घटना छाल थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे।
जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण महुआ बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

