कवर्धा में चक्काजाम से थमा ट्रैफिक, गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला भी फंसा

कवर्धा जिले के पोंडी क्षेत्र में शराब भट्ठी हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से शराब भट्ठी को हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी नाराजगी के चलते छात्र और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और हाईवे जाम कर विरोध जताया।

धरना और चक्काजाम का असर इतना ज्यादा रहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री Vijay Sharma का काफिला भी जाम में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करती रही।

हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसों समेत कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि शराब भट्ठी के कारण आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है और इसका गलत असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

Scroll to Top