इतवारी–शालीमार समर स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग बदली, 2 अप्रैल से नई समय-सारणी लागू

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इतवारी–शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया है। इस फैसले से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08865 (इतवारी से शालीमार) 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक हर गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन इतवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन नंबर 08866 (शालीमार से इतवारी) 3 अप्रैल से 26 जून 2026 तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह शालीमार से शाम 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।

यह ट्रेन गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों पर समय इस प्रकार रहेगा: दुर्ग में रात 9:40 बजे, रायपुर में रात 10:25 बजे और बिलासपुर में रात 12:35 बजे। वापसी में बिलासपुर सुबह 7:25 बजे, रायपुर सुबह 9:20 बजे और दुर्ग सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 4 सामान्य, 10 स्लीपर, 3 एसी थ्री-टियर, 1 एसी टू-टियर और 1 पेंट्री कार शामिल है। यात्री ट्रेन की टाइमिंग और सीट से जुड़ी जानकारी NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Scroll to Top