बिरगांव मेटल पार्क में गोमाताओं की सामूहिक मौत! ज़हरीले भूसे ने ली 6 मासूम जानें, बजरंग दल ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

13 अप्रैल, सुबह 7 से 8 बजे, छत्तीसगढ़ के बिरगांव (मेटल पार्क नाला क्षेत्र) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 6 गोमाताओं के शव सड़क किनारे पड़े मिले, और उनके पास ही फैला था यूरिया मिला हुआ भूसा, जो उनके लिए जहरीला ज़हर साबित हुआ।

जैसे-जैसे धूप तेज़ होती गई, वैसे-वैसे मृत गायों की संख्या भी बढ़ती गई। यह नज़ारा किसी त्रासदी से कम नहीं था।
स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए, और तुरंत ही बजरंग दल – बिरगांव बनजारी प्रखंड के वीरेंद्र विश्वकर्मा एवं उनके साथियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अब वृहद जांच की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

कौन है जिम्मेदार?

बजरंग दल के अनुसार, इस गंभीर लापरवाही के पीछे “पूजा पशु आहार” नामक संस्था का नाम सामने आया है, जिनके द्वारा विषाक्त पदार्थों को नाले के पास डंप किया गया था।
अगर यह आरोप सही साबित होता है, तो यह न सिर्फ पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि धार्मिक आस्था पर भी सीधा प्रहार है।

बजरंग दल का ऐलान: नहीं सहेंगे गोहत्या!

बजरंग दल ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और यह संकल्प लिया है कि गोमाताओं की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।बजरंग दल ने साफ कहा है कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

“गोमाता की रक्षा हमारा धर्म है, और हम हर हाल में उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे” – वीरेंद्र विश्वकर्मा, बजरंग

संवाददाता – Richa Goswami

Scroll to Top