गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर गार्ड पर हमला: चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने तोड़ा पैर, मोबाइल-चाबी लेकर फरार

झारखंड के गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार देर रात ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

संदिग्ध गतिविधि पर टोका तो किया हमला

जानकारी के अनुसार कुछ संदिग्ध युवक स्टेशन परिसर के स्टोर रूम के पास घूम रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने जब उनसे पूछताछ की तो बदमाश भड़क गए और डंडों से हमला कर दिया।

घायल गार्ड की पहचान

घायल गार्ड की पहचान 48 वर्षीय महुरु साव के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के बेला गांव के निवासी हैं। वह पिछले सात वर्षों से रेलवे स्टेशन परिसर में पीडब्ल्यूडी इंजीनियरिंग विभाग के तहत सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं और रात में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।

डंडों से पीटकर तोड़ा पैर

हमले के दौरान बदमाशों ने गार्ड के पैर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी हड्डी टूट गई।

मोबाइल और चाबियां लूटकर फरार

हमलावर गार्ड का मोबाइल फोन और स्टोर रूम की चाबियां छीनकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद गार्ड ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।

पहले सदर अस्पताल, फिर आसनसोल रेफर

घायल को पहले गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए आसनसोल रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर में हुई इस घटना से रेलवे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश कर रही है।

Scroll to Top