दुर्ग। दिवाली के मौके पर पुलिस ने जिलेभर में सख्ती दिखाई और जुआ खेलने वालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। रविवार देर रात हुई इस कार्रवाई में 6 थानों और 2 चौकियों की टीम ने 14 अलग-अलग जगहों पर दबिश दी और कुल 54 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.45 लाख रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन, एक बुलेट बाइक और दो चारपहिया वाहन सहित करीब 20.61 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
फार्म हाउस से पकड़े गए 6 आरोपी
अमलेश्वर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम करगा के एक फार्म हाउस में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर 6 आरोपियों को मौके से पकड़ा। उनके पास से 1,11,230 रुपए नकद, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और 2 चारपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत 19.15 लाख रुपए आंकी गई है।

कई थानों की संयुक्त कार्रवाई
दुर्ग जिले के अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी थाने और जेवरा-सिरसा व अंजोरा चौकी की पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापे मारे।
- अमलेश्वर: 8 आरोपी, ₹5,260 बरामद
- कुम्हारी: 9 आरोपी, ₹15,000 बरामद
- उतई: 6 आरोपी, ₹3,500 बरामद
- धमधा: 11 आरोपी, ₹2,550 बरामद
- नेवई: 5 आरोपी, ₹3,480 बरामद
- छावनी: 3 आरोपी, ₹790 बरामद
- जेवरा सिरसा व अंजोरा: 6 आरोपी, ₹4,160 बरामद
पुलिस आगे भी करेगी सख्त कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने बताया कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अब अभियान चलाया जाएगा। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

