गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, पति-सास-ससुर के खिलाफ FIR दर्ज

Durg जिले के नंदिनी माइंस अहिवारा क्षेत्र की रहने वाली Shilpa Goswami ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता चार महीने की गर्भवती है और उसका आरोप है कि पति उसे किराए के मकान में अकेला छोड़कर चला गया।

महिला थाना भिलाई नगर में दर्ज शिकायत के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। महिला ने आरोप लगाया कि पति Siddharth Giri, ससुर Ishwar Giri और सास Rekha Goswami दहेज को लेकर लगातार ताने देते थे।

पीड़िता का कहना है कि उस पर सोने का ब्रेसलेट, कूलर और बड़ा टीवी नहीं लाने को लेकर दबाव बनाया जाता था। उसने शिकायत में बताया कि ससुराल वाले अक्सर कहते थे कि कहीं और शादी होती तो ज्यादा दहेज मिलता।

महिला ने आरोप लगाया कि समय के साथ मानसिक प्रताड़ना बढ़कर शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न में बदल गई। गर्भावस्था के दौरान भी उसका ध्यान नहीं रखा गया और न ही दवाइयों की व्यवस्था की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति कई बार तलाक देने और दूसरी शादी कर ज्यादा दहेज लाने की धमकी देता था।

शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ने पर पहले महिला परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी हुई थी। समझौते के बाद दंपति खपरी इलाके में किराए के मकान में रहने लगे, लेकिन वहां भी विवाद जारी रहा। आरोप है कि 27 अप्रैल की रात पति ने फिर विवाद किया और गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर चला गया।

इसके बाद महिला अपने भाई के साथ Dhamtari जिले के ग्राम जुगदेही स्थित रिश्तेदारों के घर चली गई। पीड़िता का कहना है कि लगातार प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी।

Chhattisgarh Police ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top