श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287/13288) को मनकठा रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे छत्तीसगढ़ समेत इस मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बाबाधाम जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
ट्रेनों का ठहराव समय
13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
- अवधि: 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026
- मनकठा आगमन: सुबह 4:11 बजे
- प्रस्थान: सुबह 4:13 बजे
13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
- अवधि: 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026
- मनकठा आगमन: रात 10:37 बजे
- प्रस्थान: रात 10:39 बजे
रेलवे का कहना है कि मनकठा स्टेशन पर दो मिनट के इस अस्थायी ठहराव से श्रद्धालुओं को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी। हर वर्ष श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में भक्त बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं, ऐसे में यह व्यवस्था यात्रियों के लिए राहत साबित होगी।



