रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद, राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक X पोस्ट में लिखा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार विकसित, सशक्त और अखंड भारत के निर्माण के लिए हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

