शादी की जिद पर प्रेमी ने महिला को मौत के घाट उतारा

बुलंदशहर: शादी का दबाव बनाने पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसका शरीर दो हिस्सों में काटकर अलग-अलग फेंक दिया। पुलिस आठ दिन तक महिला की पहचान में लगी रही और सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हत्या में आरोपी के दोस्त ने भी मदद की। दोनों ने पहले शराब पी और फिर बलकटी से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस को CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। यह घटना नरसेना थाना क्षेत्र के घुघरावली रजवाहे में हुई।

15 मार्च को खेत में एक महिला का सिर कटा हुआ शव मिला। सिर लाश से लगभग 300 मीटर दूर बरामद किया गया। महिला के हाथ पर “बबली” नाम का टैटू होने के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें बनाई और 20 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। इस दौरान दो संदिग्ध युवक नजर आए, जिनकी पहचान विकास (27) और उसके दोस्त अमन के रूप में हुई। मृतका, बबली (40), दिल्ली की रहने वाली थी।

आरोपी विकास ने बताया कि बबली के पति अजय कुमार के साथ वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में काम करता था। धीरे-धीरे उसकी पत्नी बबली से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों का अफेयर हो गया। बबली ने उसके साथ रहने की जिद करना शुरू कर दिया। विकास ने इसे अस्वीकार कर, अपने दोस्त अमन के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

घटना गेहूं के खेत में हुई, जहां दोनों ने शराब पी और बबली को मिलने बुलाया। झगड़े के दौरान विकास ने बलकटी से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। धड़ वहीं छोड़ दी गई और सिर को कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से अपने घर चले गए और बलकटी छिपा दी।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि विकास अविवाहित था और महिला से 13 साल छोटा था। हत्या की योजना इसी दबाव और नजदीकियों के कारण बनाई गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बलकटी, बाइक और दो कारतूस जब्त किए हैं।

Scroll to Top