भूपेश बघेल का सीएम साय पर तंज: बिना देखे वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे मंत्री

रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों, कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति और छत्तीसगढ़ से जुड़े मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

पंजाब को लेकर बघेल ने बताया कि हाल ही में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ लगभग तीन घंटे तक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘वंदे मातरम’ से जुड़े बयान पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा में इस विषय पर पहले भी चर्चा हो चुकी है और कई लोग पूरा वंदे मातरम गाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों को खड़ा करके बिना देखे पूरा वंदे मातरम गवाकर दिखाएं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रम राष्ट्रगान और वंदे मातरम से शुरू और समाप्त होते हैं। बघेल ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के कार्यक्रमों में भी ऐसा नियमित रूप से होता है या नहीं।

एलपीजी और ईंधन आपूर्ति के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए बघेल ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की स्थिति को लेकर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को खाद और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को लेकर सरकार पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।

Scroll to Top