अंबिकापुर में महिला की सिर कुचलकर हत्या, रेप की आशंका

अंबिकापुर में रिंग रोड किनारे एक अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है, जिससे रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के झोपड़ीनुमा मटन की दुकान के पास हुई। महिला के गले और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। CCTV फुटेज में महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ दिखाई दी है, जिसकी जांच की जा रही है।

एसएसपी राजेश अग्रवाल और एएसपी अमोलक सिंह के निर्देशन में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

Scroll to Top