रायपुर के अमलीडीह इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में निर्दोष नंदी की हत्या, डेयरी उद्योग पर उठे सवाल

रायपुर के अमलीडीह इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां तीन मासूम नंदी (बैल के बच्चे) को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर उनकी लाश को बोरी में भरकर कुत्तों के सामने फेंक दिया गया। यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां इस अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डेयरी उद्योग के कारण नंदी और बछड़ों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया जाता है, क्योंकि वे दूध उत्पादन में उपयोगी नहीं माने जाते। कार्यकर्ताओं और पशु प्रेमियों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस जघन्य कृत्य की जिम्मेदारी केवल डेयरी उद्योग पर ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों पर भी आती है जो डेयरी उत्पादों का उपभोग करते हैं। पशु अधिकार संगठनों ने अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं और लोगों को जागरूक किया जाए ताकि निर्दोष पशुओं पर होने वाले अत्याचारों पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोग दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Scroll to Top