आईपीएल का रोमांच रायपुर में: रो-को संग स्टेडियम में जुटेंगे सितारे, अनुष्का और अंबानी परिवार पर भी नजर

नवा रायपुर स्थित Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। करीब 10 साल बाद राजधानी रायपुर को आईपीएल मैचों की मेजबानी मिलने जा रही है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर खासा क्रेज बना हुआ है। फैंस की नजरें “रो-को” यानी Virat Kohli और Rohit Sharma पर टिकी हैं।

मैच के दौरान मैदान के बाहर भी ग्लैमर का तड़का देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि Anushka Sharma और Ritika Sajdeh अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच सकती हैं। वहीं फ्रेंचाइजी से जुड़े Ananya Birla और Ambani Family की मौजूदगी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों के रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है।

स्टेडियम में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। टिकट फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बारकोड स्कैनिंग और आधुनिक जांच मशीनों का इस्तेमाल होगा। मैच के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या न हो, इसके लिए लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं की पहले ही टेस्टिंग और रिहर्सल की जा चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक Mumbai Indians के खिलाड़ी शुक्रवार शाम को स्टेडियम में अभ्यास करेंगे, जबकि Royal Challengers Bengaluru की टीम भी दोपहर तक रायपुर पहुंच सकती है। इस बीच Suryakumar Yadav द्वारा सोशल मीडिया पर बेटी होने की जानकारी साझा करने के बाद उनके मैच में शामिल होने को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।

13 मई को Kolkata Knight Riders और बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में Shah Rukh Khan के रायपुर आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। साथ ही Juhi Chawla के भी स्टेडियम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

टिकट बिक्री को लेकर भी रिकॉर्ड उत्साह देखने को मिला है। आयोजकों के अनुसार स्टेडियम की करीब 70 प्रतिशत टिकटें बिक चुकी हैं और 600 से ज्यादा टिकटें विदेशी दर्शकों ने खरीदी हैं। रायपुर में इतनी तेज़ी से टिकट बुकिंग होना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है।

Scroll to Top