रायपुर में आज NSUI का बड़ा प्रदर्शन: छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर आज राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव करेगी।

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय करेंगे।

एनएसयूआई ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में एक साथ इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में भी घेराव किया जाएगा।

घेराव की शुरुआत विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से होगी, जो आगे परिसर के अंदर तक जाएगी। संगठन ने इस आंदोलन को छात्र हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।

Scroll to Top