विदेश मंत्री एस. जयशंकर शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे। वे नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा संस्थान प्रतिनिधियों ने किया। स्वागत के बाद विदेश मंत्री सीधे IIM परिसर के लिए रवाना हुए।
दीक्षांत समारोह के दौरान एस. जयशंकर ने छात्रों को मैनेजमेंट, लीडरशिप, वैश्विक दृष्टिकोण और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम में सफल छात्रों को डिग्री और मेडल प्रदान किए गए।
समारोह के बाद विदेश मंत्री रायपुर से वापस रवाना होंगे। उनका वापसी कार्यक्रम दोपहर 2 बजे निर्धारित है। प्रशासन ने उनके दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

