रायपुर में समर कैंप 2026 का आयोजन: कला केंद्र में बच्चों के लिए कला, संगीत और भाषा प्रशिक्षण

रायपुर के संस्थान कला केंद्र में इस साल “समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रोचक और उपयोगी बनाना है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में बच्चों को संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियों की प्रशिक्षण दी जाएगी, जिससे उनके आत्मविश्वास और कौशल में वृद्धि हो।

समर कैंप को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा: पहला चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक, दूसरा 1 मई से 15 मई तक और तीसरा 16 मई से 30 मई तक चलेगा। कक्षाएं रोजाना सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चे नियमित रूप से सीख सकें और अपनी पसंद के अनुसार गतिविधियों में भाग ले सकें।

कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 110 रुपये और प्रशिक्षण फीस 500 रुपये तय की गई है। चूंकि सीटें सीमित हैं, इसलिए अभिभावकों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है। यह समर कैंप जी.ई. रोड स्थित इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे कला केंद्र परिसर में आयोजित होगा।

कला केंद्र रायपुर में पहले से ही संगीत, तबला, हारमोनियम और अन्य कई विधाओं की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे बच्चों के साथ-साथ वयस्कों को भी लाभ मिल रहा है।

Scroll to Top