छत्तीसगढ़ के Bhilai में सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के Bhilai में सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। Chhattisgarh Police ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

यह घटना दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र की है। श्याम नगर स्थित तेलगू मोहल्ला, कैम्प-02 निवासी 50 वर्षीय महिला यू. येल्लमा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर विशाखापट्टनम गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर से एलईडी टीवी, होम थिएटर, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान गायब था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में विवेक मिश्रा (20) और एस. जगन (19) शामिल हैं, जबकि इस वारदात में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 45 हजार रुपए मूल्य का सामान बरामद किया है, जिसमें एलईडी टीवी, होम थिएटर, चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Scroll to Top