सीपत में रेत लदे ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, खारंग नदी घाट पर हादसा

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में खारंग नदी के झापबाड़ी घाट के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान डंगनिया गांव निवासी 30 वर्षीय महेंद्र कश्यप के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र कश्यप रेत से भरा ट्रैक्टर चला रहे थे। ट्रैक्टर के इंजन के आगे सुरक्षा कवर नहीं लगा था। इसी दौरान अचानक झटका लगने से वे संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के भाई राजेंद्र कश्यप ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बिना नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अवैध रेत उत्खनन की आशंका भी जताई जा रही है, जिसे लेकर आगे जांच जारी है।

Scroll to Top