रायपुर नगर निगम में जोन आयुक्तों का बड़ा फेरबदल, निगम आयुक्त ने जारी किए नए आदेश

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए बड़ा परिवर्तन किया गया है। निगम आयुक्त विश्वदीप ने जोन आयुक्तों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

नई जिम्मेदारियों का बंटवारा इस प्रकार है:

  • जोन 9 के प्रभारी अंशुल शर्मा को अब जोन 1 का प्रभारी बनाया गया है।
  • जोन 4 के अरुण ध्रुव को जोन 2 का जोन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • जोन 1 की प्रभारी दिव्या चंद्रवंशी को जोन 4 का प्रभारी बनाया गया है।
  • जोन 2 के संतोष पांडेय को जोन 7 का प्रभारी बनाया गया है।
  • जोन 7 के राकेश शर्मा को जोन 9 का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • मुख्यालय के प्रभारी उपायुक्त मोनेश्वर शर्मा को जोन 10 का जोन आयुक्त बनाया गया है।
  • जोन 10 के विवेकानंद दुबे को नगर निगम मुख्यालय में सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है।

निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

Scroll to Top