राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में एक युवक अपने दोस्त के हमले का शिकार हो गया। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अक्षय साहू ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे वह सिगरेट पीने के लिए कृष्णापुरी चाय जोन गया था, तभी उसका दोस्त शुभम ठाकुर वहां पहुंचा। पहले शुभम ने दिवाली की बधाई दी, लेकिन अचानक बिना वजह अक्षय को जोरदार लात मार दी।
जब अक्षय ने इसका विरोध किया, तो शुभम गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि “तु ज्यादा होशियार बन रहा है।” इसके बाद उसने हाथ में रखी धारदार वस्तु से अक्षय के बाएं हाथ और जांघ पर वार किया, जिससे युवक घायल हो गया।
घटना के समय साहिल खान और दिव्यांश मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। देर रात होने की वजह से अक्षय घर चला गया और परिवार की सलाह के बाद 24 अक्टूबर को थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

