रायपुर में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 28 सिरप बरामद

रायपुर। नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 28 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत 5,642 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति शास्त्री बाजार रोड से लोहार गली होते हुए मोतीबाग चौक की ओर एक मोपेड से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोलबाजार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सूरज श्रीवास और मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से Codeine Phosphate Triprolidine Syrup बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि सिरप रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज आरोपियों के पास नहीं थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 100 एमएल की 28 नग ONEREX Cough Syrup बरामद की। इसके अलावा एक NTORQ मोपेड और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में गोलबाजार थाने में अपराध क्रमांक 139/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(सी) में अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब प्रतिबंधित दवाइयों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सूरज श्रीवास, उम्र 27 वर्ष, टिकरापारा, रायपुर
  2. मोहम्मद आरिफ, उम्र 36 वर्ष, गोलबाजार, रायपुर
Scroll to Top