कुख्यात गैंगस्टर बंटी पांडे साधु के वेश में गिरफ्तार

सूरत: कुख्यात गैंगस्टर बंटी पांडे, जो पिछले पांच साल से नाथ संप्रदाय के साधु के रूप में रह रहा था, को सीआईडी क्राइम और सूरत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। बंटी पांडे पर 2004 में सूरत के हीरा व्यापारी राजेश भट्ट के अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप है।

क्या था मामला?

राजेश भट्ट का अपहरण कर उनकी अमेरिका में पत्नी और मुंबई में भाई से दो करोड़ रुपये फिरौती मांगी गई थी।

फिरौती नहीं मिलने पर उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।

कैसे छुपा हुआ था बंटी पांडे?

उसने नाथ संप्रदाय में दीक्षा लेकर खुद को महंत बना लिया।

पांच साल से अनाज नहीं खाता था, सिर्फ फल और दूध लेता था।

भस्म लगाता था और साधु जैसा जीवन जी रहा था, जिससे पुलिस को शक नहीं हुआ।

कई संत भी उसे महंत मानते थे।

गैंगस्टर के अपराध

बंटी पांडे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के लिए काम करता था।

हत्या, जबरन वसूली, अपहरण जैसे कई अपराधों में शामिल था।

वापी के एक उद्योगपति के बेटे के अपहरण और हत्या के मामले में भी उसका नाम है।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

2004 के मामले में फिरौती के फोन कॉल की ऑडियो जांच से वह दोषी साबित हुआ।

सीआईडी क्राइम ने तिहाड़ जेल से हिरासत में लिया और अब सूरत लाकर चार दिन की रिमांड पर रखा गया है।

पूछताछ में कई और पुराने मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

Scroll to Top