रायपुर में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

रायपुर के तेलीबांधा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं और बालकों से संबंधित अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनसीआरबी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 325/2026 दर्ज किया गया। मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67(ए) और 67(बी) के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर आरोपी मनीष राजभर (26 वर्ष) निवासी समृद्धि कॉलोनी के पास, चंडी नगर, थाना खम्हारडीह को गिरफ्तार किया। जांच में घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Scroll to Top