रायपुर के कुशालपुर चौक स्थित वॉलफोर्ट सिटी कॉलोनी के सामने रिंग रोड नंबर-1 पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



