रायपुर के भनपुरी में दो अलग-अलग आत्महत्या के मामले, महिला और अधेड़ के शव मिलने से सनसनी

राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर में रविवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या के दो मामले सामने आए हैं। एक युवक और एक महिला के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ठाकुर राम साहू (55) और दुर्गा साहू (24) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ठाकुर राम साहू का शव मकान की छत पर मिला, जबकि दुर्गा साहू का शव कमरे के अंदर मिला। दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया। फिलहाल दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Scroll to Top