महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध अभियान शुरू

छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर और बिजली दरों को लेकर कांग्रेस ने राज्यभर में तीन दिवसीय विरोध अभियान की शुरुआत की है। अभियान के पहले दिन सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मीडिया से बातचीत कर पार्टी का पक्ष रखेंगे और सरकार की बिजली नीति पर सवाल उठाएंगे।

दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के आवेदन भी एकत्र किए जाएंगे। अभियान के अंतिम दिन 3 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि बिजली उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी का उद्देश्य इन मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाकर सरकार तक लोगों की शिकायतें पहुंचाना है।

Scroll to Top