श्रावणी मेला 2026: बाबाधाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, इतवारी-मधुपुर स्पेशल ट्रेन अगस्त में चलेगी

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) और मधुपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक संचालित होगी और कुल 5-5 फेरे लगाएगी। इससे छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के यात्रियों को देवघर पहुंचने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

ट्रेन का संचालन कब होगा?

  • ट्रेन संख्या 08895 (इतवारी–मधुपुर): 1 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 08896 (मधुपुर–इतवारी): 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार संचालित होगी।

रायपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग, रायपुर और भाटापारा सहित बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर जैसे स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

रायपुर स्टेशन पर समय

08895 इतवारी–मधुपुर

  • रायपुर आगमन: सुबह 9:30 बजे
  • प्रस्थान: सुबह 9:35 बजे

08896 मधुपुर–इतवारी

  • रायपुर आगमन: सुबह 5:20 बजे
  • प्रस्थान: सुबह 5:25 बजे

सीटें अभी उपलब्ध

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में फिलहाल पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। अगस्त माह की सभी निर्धारित यात्राओं में AC-3 और स्लीपर श्रेणी में अच्छी संख्या में सीटें खाली हैं। ऐसे में श्रद्धालु समय रहते टिकट बुक कर कन्फर्म सीट प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रेन में होंगे 20 कोच

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें:

  • 4 एसी थर्ड (AC-3) कोच
  • 10 स्लीपर कोच
  • 4 जनरल कोच
  • 2 एसएलआरडी (SLRD) कोच शामिल रहेंगे।

अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन झारसुगुड़ा, बामड़ा, गारपोस, राजगंगपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और चित्तरंजन सहित कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इससे झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधे यात्रा करने का बेहतर विकल्प मिलेगा.

Scroll to Top