दिल्ली: पार्किंग विवाद में चाकूबाजी, 1 की मौत, कई घायल

नई दिल्ली, 23 मार्च – उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में चाकू और डंडों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें 50 वर्षीय राधेश्याम की मौत हो गई और कई लोग घायल हो

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मामला रविवार शाम का है जब एक 8 साल का बच्चा अपने पड़ोसी राधेश्याम की स्कूटी पर बैठ गया। यह बात जमाल नाम के व्यक्ति और उसके परिवार को नागवार गुजरी और उन्होंने बच्चे को डांट दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही झगड़े में तब्दील हो गई।

झगड़ा हुआ हिंसक, चलीं चाकू और डंडे

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। जमाल के परिवार के एक सदस्य ने गुस्से में आकर राधेश्याम पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही राधेश्याम लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कई लोग घायल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

इस हिंसक झड़प में राधेश्याम के दोनों बेटे, जमाल और उसके परिवार के सदस्य इरशाद समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस ने हत्या और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव की अफवाहों को नकारा

डीसीपी भीष्म सिंह ने बयान जारी कर कहा कि यह मामला किसी भी तरह से सांप्रदायिक नहीं है, बल्कि यह एक आपसी झगड़ा था, जो गुस्से में हिंसक रूप ले गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की गवाही के आधार पर जांच कर रही है।

स्थानीय लोग डरे, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top