Insights and Updates on Current Affairs

पखांजूर में जंगल की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश, ग्रामीणों और वन विभाग ने मौके पर पकड़ा

पखांजूर। वन परिक्षेत्र पश्चिम परोलकोट बांदे क्षेत्र में रात के अंधेरे में जंगल की जमीन पर कथित रूप से अतिक्रमण की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बड़े झाड़ के जंगल क्षेत्र में जमीन पर कब्जे की तैयारी के लिए पहुंचे थे। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल की जमीन पर इस तरह अतिक्रमण की कोशिश गंभीर मामला है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जंगल क्षेत्र में रात के समय इस तरह की गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं और क्या इसके पीछे किसी तरह का संरक्षण था। हालांकि, संरक्षण या किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात होगी कि वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जाती है। मामला वन परिक्षेत्र पश्चिम परोलकोट बांदे क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पखांजूर में जंगल की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश, ग्रामीणों और वन विभाग ने मौके पर पकड़ा Read Post »

Chhattisghar, Kanker, State, Top News

गोपनीय सूचना लीक के आरोपों के बीच क्राइम ब्रांच के दो आरक्षक लाइन अटैच

रायपुर। रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच में पदस्थ दो आरक्षकों राहुल गौतम और शिवम् द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है। दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई DCP क्राइम के आदेश के बाद की गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरक्षकों पर क्राइम ब्रांच से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी बाहरी व्यक्ति तक पहुंचाने के आरोप सामने आए थे। इस मामले में शोएब ढेबर तक विभागीय जानकारी पहुंचाए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच करने की कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की गई है। गोपनीय सूचनाओं से संबंधित मामले की जानकारी सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया, जिसके बाद DCP क्राइम की ओर से दोनों को लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए गए। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के विस्तृत कारणों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में गोपनीय जानकारी लीक किए जाने के आरोपों की स्थिति और पूरे मामले की वास्तविकता जांच या विभागीय कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

गोपनीय सूचना लीक के आरोपों के बीच क्राइम ब्रांच के दो आरक्षक लाइन अटैच Read Post »

Chhattisgarh, Police Action, Raipur, State, Top News

बिरगांव को विकास की सौगात देने आए CM साय, महापौर नंदलाल देवांगन को नहीं मिला बोलने का मौका, बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए, गरमाई सियासत

रायपुर/बिरगांव। बिरगांव के शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय राजनीति गरमा गई है। कार्यक्रम के दौरान बिरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन के कथित तौर पर बीच में कार्यक्रम छोड़कर चले जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। नगर निगम के एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने आरोप लगाया कि महापौर को बिरगांव नगर निगम क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर नहीं दिया गया। उनका दावा है कि इसी वजह से महापौर कार्यक्रम से बीच में चले गए। पेयजल, सड़क और सफाई जैसे मुद्दे उठाने का था दावा इकराम अहमद के मुताबिक बिरगांव क्षेत्र में पेयजल, सड़क, नाली, सफाई, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी कई समस्याएं हैं। उनका कहना है कि इन मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखने के लिए महापौर को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि बिरगांव की जनता द्वारा चुने गए महापौर को यदि अपने निगम क्षेत्र की समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखने का मौका नहीं मिलता, तो स्थानीय समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का माध्यम क्या होगा। ‘यह सिर्फ महापौर का नहीं, जनता का सवाल’ एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने कहा कि यह मामला केवल महापौर से जुड़ा नहीं है, बल्कि बिरगांव के नागरिकों से जुड़े जनहित के मुद्दों का भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि बिरगांव की आवाज को मंच पर रखने का अवसर क्यों नहीं दिया गया और महापौर को अपनी बात रखने का मौका क्यों नहीं मिला।

बिरगांव को विकास की सौगात देने आए CM साय, महापौर नंदलाल देवांगन को नहीं मिला बोलने का मौका, बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए, गरमाई सियासत Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur, Uncategorized

विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर रायपुर प्रशासन सख्त, 30 दिन में सुरक्षित हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

रायपुर। विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर रायपुर कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के कुलपतियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में प्रशासन ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए कि विदेशी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वर्तमान में जो विदेशी विद्यार्थी निजी मकानों, पीजी या अन्य स्थानों पर रह रहे हैं, उन्हें अगले 15 से 30 दिनों के भीतर संस्थान द्वारा उपलब्ध या संस्थान से संबद्ध सुरक्षित हॉस्टल में स्थानांतरित करने की कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन ने विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने को प्राथमिकता बताया। संस्थानों को संभावित विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की पहले से पहचान कर आवश्यक निरोधात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि विदेशी विद्यार्थियों से संबंधित कुछ शिकायतें प्रशासन और पुलिस को प्राप्त होती रही हैं। ऐसे मामलों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों की निगरानी, काउंसलिंग और अनुशासन व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी विद्यार्थी के खिलाफ उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। कानून का उल्लंघन होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालयों को विदेशी विद्यार्थियों को भारतीय कानून, स्थानीय रीति-रिवाज, सार्वजनिक व्यवहार, यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशीले पदार्थों समेत कानून-विरोधी गतिविधियों से दूर रहने को लेकर नियमित जागरूकता और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी संस्थानों से विदेशी विद्यार्थियों की अद्यतन और सत्यापित जानकारी प्रशासन एवं पुलिस के साथ साझा करने को कहा गया है। इसमें विद्यार्थियों की संख्या, देश, पाठ्यक्रम, प्रवेश की स्थिति, आवास और आवश्यक संपर्क संबंधी जानकारी का रिकॉर्ड रखने के निर्देश शामिल हैं। प्रशासन ने विश्वविद्यालय प्रबंधन, विदेशी विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रायपुर में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर रायपुर प्रशासन सख्त, 30 दिन में सुरक्षित हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, State, Top News

दुर्ग में शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की हत्या

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पुरण भारती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उतई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के समय एक कमरे में मनीष बघेल और उसका भांजा राज जोशी शराब पी रहे थे। इसी दौरान मनीष का दोस्त पुरण भारती भी वहां पहुंच गया। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर पुरण और राज के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राज जोशी ने पुरण भारती के सिर पर ईंट और पत्थरों से कई वार कर दिए। हमले में गंभीर चोट लगने से पुरण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी आरोपी के मामा मनीष बघेल ने खुद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामा-भांजे दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

दुर्ग में शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की हत्या Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, State, Top News

गणेश उत्सव में DJ पर नाचने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक की मौत

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिवार के कई सदस्य भी घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका सिम्स में इलाज चल रहा है। DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गतौरा के जनक पहरी इलाके में गणेश पंडाल में DJ बज रहा था। इसी दौरान DJ पर नाचने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। परिजनों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान तलवार और चाकू समेत धारदार हथियारों के अलावा लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया। मौके पर पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है। इलाज के दौरान शैलेष की मौत हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर और बड़े भाई रवि कुमार राठौर के घायल होने की जानकारी है। इसके अलावा बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम राठौर और विकास राठौर के भी घायल होने की बात सामने आई है। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 14 संदेही हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमले में करीब 13 से 15 लोग शामिल थे। हालांकि, घटना में वास्तव में कौन-कौन शामिल था और किसकी क्या भूमिका रही, यह पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगा। एडिशनल एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह भी गतौरा पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस पुराने विवाद के साथ-साथ DJ पर नाचने को लेकर हुए तत्काल विवाद और उसके बाद हुई हिंसा के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस हथियारों के इस्तेमाल और घटना में शामिल लोगों की भूमिका भी जांच रही है। पत्नी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की मृतक शैलेष राठौर की पत्नी ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पति की मौत से उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, परिजनों और कुछ स्थानीय लोगों ने कुछ आरोपियों के कथित अवैध कब्जे पर बने होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गणेश उत्सव में DJ पर नाचने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक की मौत Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Crime

नशीली टेबलेट की बिक्री की फिराक में युवक गिरफ्तार, 100 नाईट्रोसन-10 टैबलेट जब्त

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 नग नाईट्रोसन-10 टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आजाद चौक क्षेत्र में सताक्षी मंदिर के सामने स्थित एक खाली प्लॉट के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धनेश संगतानी बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नाईट्रोसन-10 की 100 प्रतिबंधित टेबलेट बरामद कीं। पुलिस द्वारा टेबलेट रखने और उनकी बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने टीम को गुमराह करने का प्रयास भी किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद 100 नाईट्रोसन-10 टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है, जब्त की गई। मामले में थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 224/26 के तहत धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनेश संगतानी, पिता बसंत संगतानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सारथी चौक, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर के रूप में हुई है।

नशीली टेबलेट की बिक्री की फिराक में युवक गिरफ्तार, 100 नाईट्रोसन-10 टैबलेट जब्त Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Police Action, Raipur, State, Top News

BSP कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, 39 महीने के एरियर्स समेत कई मांगें उठाईं

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने गुरुवार सुबह अपनी लंबित मांगों को लेकर सेल-बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक पर सुबह 7:45 से 8:45 बजे तक स्टील एम्प्लाइज यूनियन-इंटक और स्टील ठेका श्रमिक यूनियन-इंटक के नेतृत्व में कर्मचारियों और श्रमिकों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने सेल अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पंडा के नाम संबोधित मांग पत्र बीएसपी के आईआर विभाग को सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों के लंबित एरियर्स, वेज रिवीजन, इंसेंटिव, आवास सुविधा और ठेका श्रमिकों के वेतन सहित कई मुद्दे उठाए गए। 39 महीने के एरियर्स का भुगतान करने की मांग स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष एवं स्टील एम्प्लाइज यूनियन-इंटक भिलाई के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि कर्मचारियों का 39 महीने का एरियर्स अब भी लंबित है। यूनियन ने प्रबंधन से इस मामले में जल्द निर्णय लेकर कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान करने की मांग की। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 से नए वेज रिवीजन को लागू करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी रखी गई। हर महीने 10 हजार रुपए इंसेंटिव की मांग यूनियन ने मंथली इंसेंटिव स्कीम में संशोधन कर कर्मचारियों को हर माह 10 हजार रुपए इंसेंटिव देने की मांग की है। इसके अलावा 650 वर्गफीट के आवासों को लाइसेंस पर देने और ‘सब्जेक्ट टू वेकेशन’ व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई गई। ठेका श्रमिकों के लिए 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन प्रदर्शन में ठेका श्रमिकों की वेतन संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन का आरोप है कि नवंबर 2025 से लागू केंद्रीय न्यूनतम वेतन का लाभ बीएसपी में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को अब तक नहीं मिल रहा है। यूनियन ने ठेका श्रमिकों के लिए कम से कम 26 हजार रुपए मासिक न्यूनतम वेतन निर्धारित करने की मांग की है। मेडिकल और छंटनी के नाम पर कार्रवाई का विरोध यूनियन ने मेडिकल जांच और छंटनी के नाम पर ठेका श्रमिकों को काम से हटाए जाने का भी विरोध किया। संगठन का कहना है कि लंबे समय से संयंत्र में सेवाएं दे रहे श्रमिकों की छंटनी पर रोक लगनी चाहिए। संजय साहू के अनुसार, श्रमिकों की समस्याओं का समाधान होने से उनका मनोबल बेहतर होगा और इसका सकारात्मक असर संयंत्र के उत्पादन, उत्पादकता और लाभ पर भी पड़ सकता है। मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी यूनियन नेताओं ने कहा कि मौजूदा प्रदर्शन के जरिए प्रबंधन तक कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याएं पहुंचाई गई हैं। यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को साथ लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जा सकता है।

BSP कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, 39 महीने के एरियर्स समेत कई मांगें उठाईं Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh

पाटन तहसीलदार की कुर्सी के ऊपर गिरा छत का प्लास्टर, कंप्यूटर और टेबल मलबे में दबे

दुर्ग। पाटन तहसील कार्यालय में बुधवार देर रात छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। प्लास्टर का बड़ा हिस्सा तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर गिरने से वहां रखा टेबल, कंप्यूटर और अन्य सामान मलबे की चपेट में आ गया। घटना रात के समय होने के कारण कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो तहसीलदार के बैठने वाली जगह पर मलबा फैला हुआ मिला। छत से टूटकर गिरे प्लास्टर की चपेट में आने से टेबल पर रखा कंप्यूटर और अन्य कार्यालयीन सामग्री भी प्रभावित हुई है। हालांकि सामान को हुए नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है। दिन में घटना होती तो हो सकता था बड़ा हादसा जिस स्थान पर छत का हिस्सा गिरा, वहां सामान्य तौर पर दिनभर कामकाज चलता है। तहसीलदार इसी जगह बैठकर आम लोगों की शिकायतें सुनने के साथ राजस्व मामलों की सुनवाई और अन्य प्रशासनिक कार्य करते हैं। उनके साथ रीडर और बाबू भी इसी स्थान पर बैठकर काम करते हैं। कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर यह घटना दिन के समय हुई होती तो अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आम नागरिक भी मलबे की चपेट में आ सकते थे। पुराने भवन की हालत पर उठे सवाल पाटन तहसील कार्यालय का भवन काफी पुराना बताया जा रहा है। छत का प्लास्टर गिरने की घटना के बाद अब भवन के रखरखाव और उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। तहसील कार्यालय में नामांतरण, बंटवारा, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य किए जाते हैं। इसके चलते यहां लगातार लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में भवन की मजबूती और सुरक्षा को लेकर लापरवाही गंभीर समस्या बन सकती है। पूरे भवन की जांच की मांग घटना के बाद तहसील कार्यालय के पूरे भवन का निरीक्षण और तकनीकी जांच कराने की जरूरत सामने आई है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि केवल क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करने के बजाय छत और भवन के अन्य हिस्सों की भी स्थिति जांची जाए। अगर भवन के किसी दूसरे हिस्से में भी कमजोरी या जर्जरता है तो समय रहते उसकी मरम्मत कराकर संभावित हादसे को रोका जा सकता है।

पाटन तहसीलदार की कुर्सी के ऊपर गिरा छत का प्लास्टर, कंप्यूटर और टेबल मलबे में दबे Read Post »

Chhattisgarh, Crime, DURG-RAIPUR

शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे सक्ती जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां करीब 122 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आवास योजना के लाभार्थियों के लिए भी विशेष आयोजन होगा। इस दौरान करीब 2 लाख परिवारों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बड़ी संख्या में लाभार्थियों और स्थानीय लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात सक्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि नई परियोजनाओं के लिए भूमिपूजन होगा। इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क, आवास, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। 2 लाख परिवारों के गृह प्रवेश पर फोकस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण करीब 2 लाख परिवारों का गृह प्रवेश होगा। आवास योजना के तहत घर मिलने वाले हितग्राही इस आयोजन में शामिल होंगे। गृह प्रवेश कार्यक्रम के जरिए लाभार्थियों को उनके नए आवास का औपचारिक रूप से प्रवेश कराया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ दौरे को राज्य में विकास और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सक्ती में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के भी मौजूद रहने की संभावना है।

शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात Read Post »

Chhattisghar, GOVERNMENT, Raipur
Scroll to Top