Raipur

बिरगांव का आज़ाद चौक बना हंगामे का केंद्र, युवक डीजे पर चढ़कर तलवार लहराए

रायपुर। बिरगांव के आज़ाद चौक में गणेशोत्सव के दौरान रविवार रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक डीजे पर चढ़कर फिल्मी गाना “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” बजवाते हुए तलवार लहराने लगे। यही नहीं, उन्होंने इस करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर “बिहारी खलनायक” कैप्शन के साथ पोस्ट भी किया। स्थानीय नागरिकों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक पर्व जैसे मौके पर ऐसी हरकतें न केवल त्योहार की पवित्रता को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैलाती हैं। पुलिस की कार्रवाईमामले की खबर लगते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलवार को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपित युवकों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लोगों की मांगनिवासियों ने कहा कि बिरगांव क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

बिरगांव का आज़ाद चौक बना हंगामे का केंद्र, युवक डीजे पर चढ़कर तलवार लहराए Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Crime, Raipur

मेटल पार्क रोड बना हादसों का गढ़, स्ट्रीट लाइट बंद होने से बढ़ रहा खतरा

रायपुर। राजधानी रायपुर का मेटल पार्क इलाका, जो बिलासपुर हाइवे को उरला औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ता है, बदहाल सड़कों और अंधेरे के कारण हादसों का केंद्र बन चुका है। यह क्षेत्र रावाभाठा थाना क्षेत्र में आता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों और मुरुम की काली धूल के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से यहां स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। अंधेरा इतना गहरा रहता है कि सड़क किसी जंगल जैसी प्रतीत होती है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र के लोग रात 8 बजे के बाद घर से निकलने से डरते हैं। भारी वाहन और ट्रक लगातार गुजरते रहते हैं, जिनके बीच छोटी गाड़ियों को चलाना मुश्किल हो जाता है। राहगीरों का आरोप है कि रात के समय अंधेरे की वजह से कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान तक जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों का कहना है

मेटल पार्क रोड बना हादसों का गढ़, स्ट्रीट लाइट बंद होने से बढ़ रहा खतरा Read Post »

Accident, Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

रायपुर में रावाभाठा क्षेत्र में खौफनाक हत्या, शव पर गंभीर चोटें और बंधे हाथ-पैर

रायपुर, 25 अगस्त 2025 – राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में सोमवार सुबह एक भयानक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रामनगर स्थित मनीष ऑटो पार्ट्स के पीछे एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जानबूझकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया। सूचना मिलते ही खमतराई थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं ताकि किसी सुराग का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह इलाके में इस प्रकार की वारदात देखकर सभी दहशत में हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस बीच, खमतराई पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह घटना राजधानी रायपुर के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखी जा रही है। जांच टीम इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद है या फिर इसका कोई और कारण हो सकता है।

रायपुर में रावाभाठा क्षेत्र में खौफनाक हत्या, शव पर गंभीर चोटें और बंधे हाथ-पैर Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री से मिले बुनकर प्रतिनिधि मंडलहाथकरघा उद्योग को लेकर रखीं मांगें, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 7 अगस्त 2025 –राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर बुनकरों का एक प्रतिनिधिमंडल देवांगन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास में भेंट करने पहुंचा। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए बुनकर समाज की ओर से आभार जताया कि पिछले वर्ष सरकार ने मजदूरी दर में 20% की बढ़ोतरी की थी, जिससे बुनकरों को सीधा लाभ मिला। बैठक के दौरान बुनकरों ने अपने लंबे समय से लंबित मांगों पर चर्चा की और सरकार से उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। इस विशेष अवसर पर बुनकरों की ओर से एक आकर्षक हाथकरघा मॉडल स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बुनकरों के हित में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में उनके लिए और योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में नालंदा के बुनकरों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के पारंपरिक वस्त्रों की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है, जो बुनकर समुदाय के लिए नई संभावनाएं खोलती है। प्रतिनिधिमंडल में महेश देवांगन के साथ धनेश, पुरुषोत्तम, रामगोपाल, सेवकराम, शैलेश, अवधराम, गजेंद्र, नरेंद्र और डॉ. लक्ष्मीनारायण देवांगन जैसे प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री से मिले बुनकर प्रतिनिधि मंडलहाथकरघा उद्योग को लेकर रखीं मांगें, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं Read Post »

Chhattisgarh, Raipur

नेशनल हाईवे-130 की खराब हालत पर हाई कोर्ट सख्त: अफसरों से पूछा – सड़क पर चलकर देखा है हाल?

रायपुर से बिलासपुर और पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक के बीच नेशनल हाईवे-130 की बदहाल स्थिति पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर नाराजगी जाहिर की है। इस मामले में मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए एनएचएआई के अधिकारियों को कोर्ट में तलब किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप लाल, प्रोजेक्ट प्रभारी डीडी परलावर और अधिकारी दिनेश चंद्र शाही से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी खुद इस मार्ग पर यात्रा की है? और क्या उन्हें इस बात का एहसास है कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है? इस पर अधिकारियों ने स्वीकार किया कि वे हाईवे पर चल चुके हैं और सड़क की हालत वाकई खराब है। उन्होंने यह भी बताया कि मरम्मत का कार्य फिलहाल जारी है और इसे तय मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप लाल ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि सुधार कार्यों में तेजी लाई जा रही है, लेकिन काम लंबा होने के कारण कुछ समय लग सकता है। पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक की सड़क सुधारने का निर्देश सड़क की दूसरी बदहाल कड़ी, पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक की स्थिति पर जब कोर्ट ने सवाल उठाया, तो बताया गया कि यह इलाका बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में आता है और इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) की है। कोर्ट ने PWD को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस हिस्से की सड़कों को जल्द सुधारें और व्यवस्था में सुधार लाएं। दो हफ्तों में प्रगति रिपोर्ट मांगी, अगली सुनवाई 25 अगस्त को हाई कोर्ट ने अधिकारियों को फिलहाल व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत दी है, लेकिन चेतावनी भी दी कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर दोबारा तलब किया जाएगा। अगली सुनवाई की तारीख 25 अगस्त तय की गई है, जिसमें रायपुर से बिलासपुर और पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक सड़क की मौजूदा स्थिति की जानकारी पेश करनी होगी।

नेशनल हाईवे-130 की खराब हालत पर हाई कोर्ट सख्त: अफसरों से पूछा – सड़क पर चलकर देखा है हाल? Read Post »

Bilashpur, Raipur

जगदलपुर के नवोदय विद्यालय में 7 छात्रों की बेरहमी से पिटाई: लाइट जाने पर हॉस्टल में मस्ती कर रहे थे, टीचर ने रॉड से पीटा, परिजन पहुंचे स्कूल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां हॉस्टल में रह रहे 7 छात्रों की एक शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि सोमवार रात हॉस्टल में बिजली गुल हो जाने के बाद बच्चे मस्ती कर रहे थे, उसी दौरान वार्डन और जियोग्राफी टीचर सौरभ अवस्थी रूम में आए और लोहे की रॉड से बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। टीचर की पिटाई से बच्चे चिल्लाने लगे, कुछ को आई गंभीर चोटें बच्चों के अनुसार, पिटाई इतनी जोरदार थी कि वे चीखने लगे। छात्र आशीष भारती ने बताया कि वह अपने बेड पर बैठा था, तभी सर आए और सिर, कनपटी सहित शरीर के कई हिस्सों पर जोर से मारा। जब एक और छात्र, नीलेश, पिटाई रोकने की कोशिश करने लगा तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। सुबह हॉस्टल से परिजनों को मिली सूचना, मां रो पड़ी घटना के बाद मंगलवार सुबह किसी ने छात्रों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। बच्चे प्रिंस की मां को जब पता चला कि उसके बेटे को मारा गया है और उसकी कमर में चोट आई है, तो वह तुरंत स्कूल पहुंचीं और भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि बच्चे मस्ती करते हैं, इसमें इतनी बुरी तरह मारना निंदनीय है। प्रबंधन बना हुआ है मौन, जिम्मेदारों से संपर्क नहीं घटना के बाद अब तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पत्रकारों द्वारा जब जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे अभिभावकों और आम जनता के बीच नाराजगी बढ़ रही है।

जगदलपुर के नवोदय विद्यालय में 7 छात्रों की बेरहमी से पिटाई: लाइट जाने पर हॉस्टल में मस्ती कर रहे थे, टीचर ने रॉड से पीटा, परिजन पहुंचे स्कूल Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Education, Raipur, Top News

बिलासपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: मौलाना पति पर क्रूरता और हत्या का आरोप, बिना पोस्टमॉर्टम शव दफनाया गया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसके मौलाना पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला को पहले गर्म प्रेस से जलाया गया, पेट पर लात मारी गई और फिर जबरदस्ती टॉयलेट क्लीनर पिलाया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बिना पोस्टमॉर्टम शव यूपी ले जाकर दफनाया घटना के बाद आरोपी मौलाना ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना उसे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक गांव ले जाकर दफना दिया। पड़ोसियों और मृतका के परिजनों ने मामले को लेकर बिलासपुर एसएसपी से शिकायत की है, जिसके बाद मिर्जापुर प्रशासन और पुलिस को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए पत्र लिखा गया है। 11 जुलाई को हुआ था विवाद, 12 को बिगड़ी तबीयत यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके का है, जहां मौलाना कारी बशीर अहमद अपने तीन भाइयों के साथ रहता है और होटल संचालित करता है। बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को उसकी पत्नी सलमा का किसी अन्य महिला को लेकर विवाद हुआ था। उसी रात कथित तौर पर कारी बशीर और उसके भाइयों ने मिलकर सलमा के साथ बर्बरता की। गर्भवती पर अत्याचार, बेटी ने दी सूचना 12 जुलाई को बशीर ने कथित तौर पर सलमा को टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) पिला दिया। हालत बिगड़ने पर महिला बेहोश हो गई। उस समय उसकी 10 वर्षीय बेटी ने मोहल्लेवालों को सूचना दी। जब पड़ोसी पहुंचे, तो देखा कि फर्श पर हार्पिक फैला था और चादर खून से सनी हुई थी। इसके बाद बशीर को कॉल किया गया, जिसने महिला को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में हुई मौत, अस्पताल से मिलीभगत का आरोप रात करीब 10:45 बजे सलमा की मौत हो गई। मोहल्लेवालों का आरोप है कि मर्ग रिपोर्ट से बचने के लिए मौलाना ने अस्पताल प्रबंधन से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। फिर वह शव को चुपचाप एंबुलेंस से मिर्जापुर ले गया और बिना किसी को बताए 13 जुलाई को अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का आरोप – हत्या कर साक्ष्य मिटाया गया मृतका के भाई रागीब खान ने बताया कि सलमा की शादी 14 साल पहले हुई थी और वह लगातार दहेज व खर्च को लेकर प्रताड़ित की जा रही थी। पति बशीर के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बशीर, उसके भाई अनस, फरीद, जेट नसीर, ससुर ईद्रीस और ननद सबीना भी सलमा को प्रताड़ित करते थे। निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग परिजनों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी दी गई थी कि सलमा ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था, लेकिन असलियत छिपाई जा रही थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है और FIR दर्ज कर आरोपियों को सजा दिलाने की अपील की है। पोस्टमॉर्टम के लिए कब्र से शव निकालने की प्रक्रिया शुरू सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मोहल्लेवालों की शिकायत के बाद जांच पहले से चल रही थी। अब मिर्जापुर के एसडीएम और स्थानीय पुलिस को पत्र भेजकर कब्र से शव निकालने और पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: मौलाना पति पर क्रूरता और हत्या का आरोप, बिना पोस्टमॉर्टम शव दफनाया गया Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

3-लेयर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश: 11 राज्यों में करोड़ों का साइबर ठगी नेटवर्क, रायपुर से 6 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाईटेक मोबाइल चोरी और साइबर फ्रॉड के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बेहद संगठित ढंग से मोबाइल चोरी कर, पासवर्ड क्रैक कर, लोगों के खातों से लाखों की रकम उड़ा देते थे। इन अपराधों को तीन लेयर में अंजाम दिया जाता था। जांच में अब तक करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन का खुलासा हो चुका है। सब्जी बाजार से हुई शुरुआत, मोबाइल चोरी से खुला राज यह मामला तब सामने आया जब गुढ़ियारी के पहाड़ी चौक स्थित सब्जी बाजार में एक युवक के मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पीड़ित मुन्नालाल पटेल, जो नागरिक आपूर्ति निगम में ड्राइवर हैं, सब्जी लेने पहुंचे थे। उसी दौरान किसी ने उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल पार कर लिया। कुछ देर बाद पता चला कि उनके फोन-पे से 99 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। तकनीकी एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल अनलॉक पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल चोरी के बाद टेक एक्सपर्ट की मदद से डिवाइस का लॉक तोड़ते थे। फिर UPI ऐप्स से खातों से पैसे निकालकर अपने या गैंग से जुड़े अन्य खातों में भेज देते थे। पैसा जल्द ही विभिन्न अकाउंट्स में घूमकर ATM से निकाला जाता था, ताकि ट्रैक न हो सके। बंगाल और झारखंड से जुड़े तार, 6 आरोपी दबोचे गए फोन-पे से ट्रांसफर हुए पैसों की जांच में पुलिस को कोलकाता निवासी मुकेश कुमार के बैंक खाते का सुराग मिला। लेकिन असल इस्तेमालकर्ता थे शेख सुलेमान उर्फ राजन और अंकित शर्मा, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी पूछताछ में गिरोह के झारखंड (साहेबगंज) और पश्चिम बंगाल में फैले नेटवर्क का पता चला। इसके बाद पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। आरोपी चोरी के मोबाइल से बैंकिंग ऐप्स खोलकर फोन-पे और पेटीएम से रकम ट्रांसफर करते थे। मोबाइल डेटा से सामने आया करोड़ों का लेनदेन एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से जब्त मोबाइलों की जांच में करोड़ों की साइबर फ्रॉड ट्रांजेक्शन का पता चला है। पुलिस को इस रैकेट की गतिविधियों के सबूत 11 राज्यों में मिले हैं। दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क कर आगे की जांच तेज़ कर दी गई है।

3-लेयर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश: 11 राज्यों में करोड़ों का साइबर ठगी नेटवर्क, रायपुर से 6 आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

रायपुर में भीषण सड़क हादसे में मंत्री के भतीजे की मौत: स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, हेलमेट नहीं पहना था

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह नवा रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निखिल करीब 40 फीट दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तेज रफ्तार ने ली जान, बाइक के उड़े परखच्चे पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त निखिल अपने दोस्तों के साथ रायपुर से सत्य साईं अस्पताल की ओर जा रहा था। तीन बाइक पर चार युवक सवार थे। निखिल की स्पोर्ट्स बाइक पर उसका एक दोस्त पीछे बैठा था। हाई स्पीड के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और निखिल दूर जा गिरा। हेलमेट नहीं पहना था, दोस्त गंभीर रूप से घायल हादसे के वक्त न तो निखिल और न ही उसका साथी हेलमेट पहने हुए थे। हादसे में पीछे बैठा दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और निखिल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी और मंत्री घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी लाल उमेद सिंह और मंत्री केदार कश्यप मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। निखिल का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 5 बजे उनके गृहग्राम फरसागुड़ा में किया जाएगा। राजनीतिक परिवार से था ताल्लुक निखिल कश्यप बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र थे, जबकि उनकी मां वेदवती कश्यप बस्तर जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष हैं। हादसे की खबर फैलते ही पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दुख प्रकट किया है। सभी ने परिवार को इस असामयिक दुःख में धैर्य की शक्ति मिलने की कामना की है।

रायपुर में भीषण सड़क हादसे में मंत्री के भतीजे की मौत: स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, हेलमेट नहीं पहना था Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, State, Top News

उरकुरा के अटल उद्यान में प्रमा फाउंडेशन का औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम संपन्नदिनांक: 20 जुलाई 2025 | स्थान: अटल उद्यान, उरकुरा

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रमा फाउंडेशन द्वारा उरकुरा स्थित अटल उद्यान में शनिवार को विशेष औषधीय पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत कई तरह के औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जिससे न केवल क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि हो, बल्कि लोगों को इन पौधों के औषधीय लाभों की जानकारी भी मिल सके। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों – सौरभ, गुलशन, दुर्गेश, भूपेन्द्र, मुकेश, चेतन, राजकुमार और मनीष जी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे मनोयोग से श्रमदान किया। उनकी इस समर्पित सहभागिता के लिए संस्था ने हृदय से धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पियूष साहू ने बताया कि औषधीय पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ अनेक बीमारियों के उपचार में भी उपयोगी होते हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर ऐसे अभियानों से जुड़ें और प्रकृति के संरक्षण में भागीदार बनें। संदेश:“हर पौधा एक वरदान है – आज लगाइए, कल बचाइए।”

उरकुरा के अटल उद्यान में प्रमा फाउंडेशन का औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम संपन्नदिनांक: 20 जुलाई 2025 | स्थान: अटल उद्यान, उरकुरा Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur
Scroll to Top