Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: प्रेम प्रसंग के आरोप में विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, गोबर पोतकर की पिटाई, VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पेंड्रा के खोडरी चौकी अंतर्गत रानीझाप गांव में एक विधवा महिला के साथ बर्बरता की गई। कथित प्रेम प्रसंग को लेकर महिला को सरेआम अपमानित किया गया, उसके कपड़े उतारकर पूरे गांव में घुमाया गया और जूते-चप्पलों से बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने महिला के चेहरे पर गोबर भी पोत दिया। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का गांव के ही एक शादीशुदा युवक से प्रेम संबंध था। युवक के परिजनों का आरोप है कि महिला उसके साथ घर से भाग गई थी। जब महिला गांव लौटी तो युवक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे ‘घर उजाड़ने’ की सजा देने के नाम पर हिंसा का शिकार बनाया। घटना के दौरान आरोपी यह कहते हुए नजर आए कि “घर तोड़ने की सजा क्या होती है, अब सोच ले।” ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को बचाया घटना की जानकारी मिलने पर गांव के कुछ लोगों और पीड़िता के परिजनों ने बीच-बचाव कर महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अपने साथ ले गई। तीन आरोपी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा पुलिस ने मामले में युवक की पत्नी, भाई और बहन को गिरफ्तार किया है। हालांकि, कोर्ट के निर्देशों के अनुसार तीनों आरोपियों को नोटिस पर जमानत दे दी गई। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में अन्य धाराएं जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है। एसपी पहुंचे गांव, शांति बनाए रखने की अपील घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी खुद पुलिस टीम के साथ रानीझाप गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की। पति की मौत के बाद शुरू हुआ संबंध बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पति की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसका गांव के ही एक शादीशुदा युवक से प्रेम संबंध हो गया। दोनों पिछले साल अक्टूबर में घर छोड़कर मध्य प्रदेश चले गए थे और हाल ही में गांव लौटे थे। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़: प्रेम प्रसंग के आरोप में विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, गोबर पोतकर की पिटाई, VIDEO वायरल Read Post »

Chhattisgarh, Top News

अंबिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ मंजरनशे में बाइक चला रहे युवक के साथ हादसा, पीछे बैठे दोस्त की मौत

अंबिकापुर के बिलासपुर चौक के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार 8 चक्का हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े, जिनमें से एक युवक हाईवा की चपेट में आ गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। फुटेज में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक से गिरे युवक के ऊपर से हाईवा गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी दीपक मानिकपुरी (38) अपने दोस्त रवि के साथ बाइक से मणिपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे बिलासपुर चौक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान दीपक हाईवा के नीचे आ गया। हादसे में रवि भी घायल हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे नशे की हालत में बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बाइक चालक की लापरवाही और नशे की पुष्टि हुई है। वहीं, हाईवा चालक की तेज रफ्तार और मौके से फरार होना भी गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। शहर में बढ़ते हिट एंड रन पर सवाल अंबिकापुर शहर और उसके प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार जानलेवा साबित हो रही है। रिंग रोड और व्यस्त इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही से हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अंबिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ मंजरनशे में बाइक चला रहे युवक के साथ हादसा, पीछे बैठे दोस्त की मौत Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Top News

बीजापुर: इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, पिता को घटना की जानकारी नहीं

बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी में 21 जनवरी की शाम लगभग 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाजार से अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्य नाव पलटने से डूब गए। मृतकों में मां पोदिया, उनके दो बच्चे राकेश और पोदिया, तथा बच्चों के दादा भादो पिता मद्दा शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम ने खोजबीन शुरू की। 18 घंटे बाद मां और बेटे की लाश नदी से बरामद की गई, जबकि 48 घंटे बाद दादा और पोते का शव नदी किनारे झाड़ियों में लटका हुआ मिला। सुनीता कवासी का शव घटना स्थल से लगभग 500 मीटर दूर पाया गया। राकेश के पिता और पोदिया के पति सन्नू वर्तमान में आंध्र प्रदेश में मजदूरी कर रहे हैं। उन्हें अब तक इस दुखद हादसे की जानकारी नहीं मिली है। परिवार के अन्य सदस्यों का निधन उनकी अनुपस्थिति में हुआ, जिससे परिवार पर दोगुना शोक छा गया है। इंद्रावती नदी के किनारे आवागमन का मुख्य साधन डोंगी है। वर्षा और बाढ़ के दौरान यह क्षेत्र असुरक्षित हो जाता है, जिससे समय-समय पर कई हादसे हो चुके हैं। इस क्षेत्र की विकास की गति नक्सल प्रभावित होने के कारण धीमी रही है। हालांकि, अब यह इलाका नक्सल मुक्त होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से नदी के किनारे सावधानी बरतने और विशेषकर बाढ़ और बारिश के दिनों में डोंगी में यात्रा करने से परहेज करने की अपील की है। यह दुखद घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चेतावनी है कि नदी में यात्रा करते समय सुरक्षा उपायों का पालन करना कितना आवश्यक है।

बीजापुर: इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, पिता को घटना की जानकारी नहीं Read Post »

Bijapur, Chhattisgarh

भिलाई में हिट एंड रन: तेज रफ्तार अज्ञात सफेद कार की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

दुर्ग जिले के भिलाई शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सुपेला थाना क्षेत्र में अज्ञात सफेद कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 जनवरी की सुबह करीब 8:15 बजे की है। नेहरू नगर अग्रसेन चौक स्थित कल्याण ज्वेलर्स के सामने एक तेज रफ्तार सफेद कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भिलाई निवासी मोहना मेश्राम (52 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे अपने भाई मुकेश कुमार गजभिये के साथ बाइक क्रमांक CG 07 AG 4135 से नेहरू नगर की ओर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहना मेश्राम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल स्पर्श अस्पताल, सुपेला ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण निगरानी में रखा गया। इलाज के दौरान 23 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे मोहना मेश्राम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुपेला थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और पंचों—मुकेश कुमार, विवेक कुमार मेश्राम, नितेश ताण्डी, अमित खोब्रागढ़े और जयंत खोब्रागढ़े—के बयान दर्ज किए गए। जांच में सभी ने पुष्टि की कि हादसा अज्ञात सफेद कार से हुआ था। मर्ग जांच पूर्ण होने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

भिलाई में हिट एंड रन: तेज रफ्तार अज्ञात सफेद कार की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh

सड़क सुरक्षा माह में मंत्री की बिना हेलमेट बाइक सवारी, सोशल मीडिया पर उठा सवाल—क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए?

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस और प्रशासन लगातार अभियान चलाकर आम लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने पूरे अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, शुक्रवार को मंत्री गजेंद्र यादव बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने खुद इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में न केवल मंत्री, बल्कि उनके साथ चल रहे अन्य लोग भी बिना हेलमेट दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब जिले में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर आम नागरिकों के चालान काटे जा रहे हैं और पेट्रोल पंपों पर भी बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को ईंधन नहीं दिया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब आम जनता पर ट्रैफिक नियम सख्ती से लागू किए जा रहे हैं, तो मंत्री और जनप्रतिनिधि इन नियमों से ऊपर कैसे हो सकते हैं। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि हेलमेट पहनेंगे तो “बाहुबली का मुखड़ा” कैसे दिखेगा। वहीं, कुछ ने यह भी पूछा कि क्या अब मंत्री का चालान होगा या कानून सिर्फ आम लोगों के लिए ही है। दुर्ग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जहां आम लोगों के चालान तुरंत काटे जा रहे हैं, वहीं मंत्री के मामले में पुलिस की चुप्पी लोगों को खटक रही है। वीडियो ने यह बहस छेड़ दी है कि सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर उदाहरण पेश करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की भी होती है। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में कार्रवाई होगी या सड़क सुरक्षा के नियम एक बार फिर दोहरे मापदंड का शिकार बनेंगे।

सड़क सुरक्षा माह में मंत्री की बिना हेलमेट बाइक सवारी, सोशल मीडिया पर उठा सवाल—क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए? Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh

बिलासपुर रेंज में QR कोड से होगी शिकायत, थानेदारों की मनमानी पर लगेगी लगाम: IG रामगोपाल गर्ग

बिलासपुर पुलिस रेंज में अब स्मार्ट और पारदर्शी पुलिसिंग की नई शुरुआत होने जा रही है। नवपदस्थ रेंज आईजी IPS रामगोपाल गर्ग ने कार्यभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और थाने स्तर पर किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए रेंज के सभी थानों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, ताकि पीड़ित सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचा सकें। शुक्रवार शाम पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में आईजी गर्ग ने कहा कि पुलिस की दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। पुलिसिंग को आधुनिक और जवाबदेह बनाने के लिए मोबाइल एप और डिजिटल टूल्स को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्ग रेंज में सफल रहे ‘त्रिनयन’ और ‘सशक्त’ ऐप का प्रयोग अब बिलासपुर रेंज में भी किया जाएगा, जिससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया और तेज हो सकेगी। आईजी गर्ग ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी थाने में स्टाफ द्वारा गलत मंशा से बीएनएस की धाराएं जोड़ने या हटाने का प्रयास किया गया, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण देना है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी शिकायतों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर झूठी शिकायतें दर्ज कराएंगे, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि बिलासपुर रेंज में बढ़ते अपराध और स्थानीय समस्याओं को लेकर पहले पुलिस अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। जो व्यवस्थाएं बेहतर काम कर रही हैं, उन्हें और मजबूत किया जाएगा, जबकि कमियों को दूर करने पर विशेष फोकस रहेगा।

बिलासपुर रेंज में QR कोड से होगी शिकायत, थानेदारों की मनमानी पर लगेगी लगाम: IG रामगोपाल गर्ग Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh

रायपुर साहित्य उत्सव में हरिवंश ने उठाए देश की प्रगति और साहित्य की भूमिका पर सवाल

रायपुर। नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिन के साहित्य उत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें पूर्व पत्रकार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने देश की आर्थिक और साहित्यिक प्रगति पर गहरा सवाल उठाया। उन्होंने मंच से उपस्थित साहित्यकारों से पूछा कि क्या साहित्य ने 2014 के बाद देश की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था के निर्माण और उसकी दिशा को सही तरीके से देखा और समझा। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हरिवंश ने कहा कि हमारी संस्कृति और इतिहास में साहित्य ने हमेशा क्रांतियों और जन चेतना को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब देश पर बाहरी आक्रमणकारी हावी होने की स्थिति में थे, तब संत साहित्य ने हमारी चेतना को बचाया। राजनीति नहीं, बल्कि साहित्य वह माध्यम है जो मनुष्य के मन और मस्तिष्क दोनों को बदल सकता है। हरिवंश ने यह भी चिंता व्यक्त की कि 1980 के दशक तक भारत अपने पड़ोसी देश से कई मोर्चों पर आगे था, लेकिन आज वह हमसे पांच गुना आगे है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हमारी राजनीति और साहित्यकार इस बदलाव को समय पर नहीं समझ पाए। “पड़ोसी ने स्वतंत्रता के बाद अगले सौ साल का सपना देखा, जबकि हमने यह सपना 2014 के बाद देखा। क्या यह हमारे पहले के लोगों का फर्ज नहीं था?” उन्होंने पूछा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता संग्राम और साहित्यकारों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने विष और अमृत दोनों अनुभव किए, और उनके बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को आज़ादी का अमृत मिला। कार्यक्रम में अभिनेता मनोज जोशी, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति कुमुद शर्मा, लेखक अनंत विजय, लेखक-विचारक सुशील त्रिवेदी और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी मौजूद रहे। साहित्य उत्सव ने न केवल देश की प्रगति पर सवाल खड़े किए, बल्कि यह भी याद दिलाया कि साहित्य की दृष्टि से सामाजिक और आर्थिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना कितना महत्वपूर्ण है।

रायपुर साहित्य उत्सव में हरिवंश ने उठाए देश की प्रगति और साहित्य की भूमिका पर सवाल Read Post »

Chhattisgarh, Raipur

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम की शुरुआत, अपराध और ट्रैफिक सुधार में उम्मीद

रायपुर में शुक्रवार से पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हो गया है। इस बदलाव के तहत शहर के 21 थानों का दायरा कम किया गया है, जिससे निगरानी और एक्शन दोनों में तेजी आएगी। अब फरियादी सीधे एसीपी या डीसीपी से शिकायत दर्ज करा सकेंगे और तुरंत कार्रवाई संभव होगी। अतिरिक्त डीसीपी और डीएसपी की तैनाती के साथ सुपरविजन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमिश्नरी सिस्टम से पुलिस को मजिस्ट्रेट के अधिकार मिल गए हैं। अब उन्हें किसी भी मामले में कलेक्टर या एसडीएम से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। इसका असर झगड़े, अवैध कब्जा, धरना प्रदर्शन और अन्य तनावपूर्ण स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दिखेगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी। छेड़खानी, घरेलू हिंसा और धमकी जैसे मामलों में आरोपी को जेल भेजा जा सकता है। शहर के भीतर जोन सिस्टम लागू होने से रात्रि गश्त में सुधार होगा, चोरी और अन्य अपराधों पर काबू पाने में मदद मिलेगी। पुलिस का रिस्पॉन्स समय भी कम होगा और हर घटना पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने चार्ज संभाला। उनके साथ आईपीएस श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने रायपुर ग्रामीण एसपी का जिम्मा लिया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय अब जीई रोड संभागीय आयुक्त कार्यालय में स्थित होगा, जबकि ग्रामीण एसपी कार्यालय नवा रायपुर अटल नगर में रहेगा। पुलिस कमिश्नरी सिस्टम से अपराधियों की निगरानी और जवाबदेही दोनों बढ़ेंगी। धारा 144 लगाना, प्रतिबंधात्मक आदेश और हथियार लाइसेंस रद्द करने के अधिकार अब सीधे कमिश्नर के पास हैं। साथ ही ट्रैफिक सुधार, ड्रग्स तस्करी रोकने और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए भी नई योजना बनाई जाएगी। इस बदलाव के बाद रायपुर में पुलिसिंग अधिक प्रभावी और त्वरित होगी, जिससे शहर में कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम की शुरुआत, अपराध और ट्रैफिक सुधार में उम्मीद Read Post »

Chhattisgarh, Raipur

अंबिकापुर में भूपेश बघेल के स्वागत के दौरान युवाओं ने किया खतरनाक स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त

अंबिकापुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के दौरान युवाओं द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। 23 जनवरी की शाम बघेल भागवत कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे। उनका स्वागत करने के लिए लगभग 15 गाड़ियों का काफिला शहर के गांधी चौक पर आया। स्वागत समारोह के बाद युवाओं ने शहर में वाहन स्टंट शुरू कर दिया। कई युवकों ने गाड़ियों में लटककर तेज गति से रोड पर हंगामा मचाया और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। स्थानीय लोगों ने यह वीडियो पुलिस के साथ साझा किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सरगुजा पुलिस ने आठ वाहनों को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए वाहनों में इनोवा, स्कॉर्पियो और अर्टिगा शामिल हैं। वाहनों के चालकों के खिलाफ BNS की धारा 125, 281, 285, 3 (5) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द करने की कार्रवाई कर रही है। बाकी वाहनों की तलाश अभी जारी है। रैली में करीब 80 से अधिक युवा शामिल थे, जिनमें से एक दर्जन युवकों ने वाहनों से लटककर खतरनाक स्टंट किए। सरगजा SSP राजेश अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम सरगांव के द पैलेस रिसॉर्ट में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आयोजन के तहत हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष गुरप्रीत सिंघ बाबरा भी मौजूद थे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे खतरनाक स्टंट न करें और कानून का पालन करें, ताकि शहर में सुरक्षा बनी रहे।

अंबिकापुर में भूपेश बघेल के स्वागत के दौरान युवाओं ने किया खतरनाक स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त Read Post »

Ambikapur, Chhattisgarh

भिलाई सिसकोल प्लांट में क्रेन हादसा, मजदूर की मौत

दुर्ग जिले के भिलाई में शनिवार सुबह सिसकोल कंपनी के प्लांट में एक दुखद हादसा सामने आया। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में क्रेन ऑपरेशन के दौरान भारी लोहे का प्लेट मजदूर के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लेखूराम कौशल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लेखूराम कौशल अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत थे और ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर रहे थे। हादसे के समय वह क्रेन खुद ही ऑपरेट कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण प्लेट स्लिप हो गए और सीधे उनके ऊपर गिर पड़े। प्लेट का अत्यधिक वजन होने के कारण लेखूराम को गंभीर चोटें आईं और वह घटनास्थल पर ही जीवन की जंग हार गए। हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना और पुरानी भिलाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही या तकनीकी खामी के कारण यह दुर्घटना हुई। प्लांट में अचानक हुई यह घटना अफरा-तफरी का कारण बनी। कर्मचारी हादसे से सदमे में हैं और पूरे प्लांट में शोक का माहौल है। पुलिस और कंपनी प्रशासन मिलकर मामले की पूरी जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने और क्रेन संचालन के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी है।

भिलाई सिसकोल प्लांट में क्रेन हादसा, मजदूर की मौत Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh
Scroll to Top