NEWS 22 BHARAT

बिलासपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: मौलाना पति पर क्रूरता और हत्या का आरोप, बिना पोस्टमॉर्टम शव दफनाया गया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसके मौलाना पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला को पहले गर्म प्रेस से जलाया गया, पेट पर लात मारी गई और फिर जबरदस्ती टॉयलेट क्लीनर पिलाया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बिना पोस्टमॉर्टम शव यूपी ले जाकर दफनाया घटना के बाद आरोपी मौलाना ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना उसे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक गांव ले जाकर दफना दिया। पड़ोसियों और मृतका के परिजनों ने मामले को लेकर बिलासपुर एसएसपी से शिकायत की है, जिसके बाद मिर्जापुर प्रशासन और पुलिस को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए पत्र लिखा गया है। 11 जुलाई को हुआ था विवाद, 12 को बिगड़ी तबीयत यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके का है, जहां मौलाना कारी बशीर अहमद अपने तीन भाइयों के साथ रहता है और होटल संचालित करता है। बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को उसकी पत्नी सलमा का किसी अन्य महिला को लेकर विवाद हुआ था। उसी रात कथित तौर पर कारी बशीर और उसके भाइयों ने मिलकर सलमा के साथ बर्बरता की। गर्भवती पर अत्याचार, बेटी ने दी सूचना 12 जुलाई को बशीर ने कथित तौर पर सलमा को टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) पिला दिया। हालत बिगड़ने पर महिला बेहोश हो गई। उस समय उसकी 10 वर्षीय बेटी ने मोहल्लेवालों को सूचना दी। जब पड़ोसी पहुंचे, तो देखा कि फर्श पर हार्पिक फैला था और चादर खून से सनी हुई थी। इसके बाद बशीर को कॉल किया गया, जिसने महिला को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में हुई मौत, अस्पताल से मिलीभगत का आरोप रात करीब 10:45 बजे सलमा की मौत हो गई। मोहल्लेवालों का आरोप है कि मर्ग रिपोर्ट से बचने के लिए मौलाना ने अस्पताल प्रबंधन से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। फिर वह शव को चुपचाप एंबुलेंस से मिर्जापुर ले गया और बिना किसी को बताए 13 जुलाई को अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का आरोप – हत्या कर साक्ष्य मिटाया गया मृतका के भाई रागीब खान ने बताया कि सलमा की शादी 14 साल पहले हुई थी और वह लगातार दहेज व खर्च को लेकर प्रताड़ित की जा रही थी। पति बशीर के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बशीर, उसके भाई अनस, फरीद, जेट नसीर, ससुर ईद्रीस और ननद सबीना भी सलमा को प्रताड़ित करते थे। निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग परिजनों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी दी गई थी कि सलमा ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था, लेकिन असलियत छिपाई जा रही थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है और FIR दर्ज कर आरोपियों को सजा दिलाने की अपील की है। पोस्टमॉर्टम के लिए कब्र से शव निकालने की प्रक्रिया शुरू सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मोहल्लेवालों की शिकायत के बाद जांच पहले से चल रही थी। अब मिर्जापुर के एसडीएम और स्थानीय पुलिस को पत्र भेजकर कब्र से शव निकालने और पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: मौलाना पति पर क्रूरता और हत्या का आरोप, बिना पोस्टमॉर्टम शव दफनाया गया Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

3-लेयर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश: 11 राज्यों में करोड़ों का साइबर ठगी नेटवर्क, रायपुर से 6 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाईटेक मोबाइल चोरी और साइबर फ्रॉड के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बेहद संगठित ढंग से मोबाइल चोरी कर, पासवर्ड क्रैक कर, लोगों के खातों से लाखों की रकम उड़ा देते थे। इन अपराधों को तीन लेयर में अंजाम दिया जाता था। जांच में अब तक करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन का खुलासा हो चुका है। सब्जी बाजार से हुई शुरुआत, मोबाइल चोरी से खुला राज यह मामला तब सामने आया जब गुढ़ियारी के पहाड़ी चौक स्थित सब्जी बाजार में एक युवक के मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पीड़ित मुन्नालाल पटेल, जो नागरिक आपूर्ति निगम में ड्राइवर हैं, सब्जी लेने पहुंचे थे। उसी दौरान किसी ने उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल पार कर लिया। कुछ देर बाद पता चला कि उनके फोन-पे से 99 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। तकनीकी एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल अनलॉक पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल चोरी के बाद टेक एक्सपर्ट की मदद से डिवाइस का लॉक तोड़ते थे। फिर UPI ऐप्स से खातों से पैसे निकालकर अपने या गैंग से जुड़े अन्य खातों में भेज देते थे। पैसा जल्द ही विभिन्न अकाउंट्स में घूमकर ATM से निकाला जाता था, ताकि ट्रैक न हो सके। बंगाल और झारखंड से जुड़े तार, 6 आरोपी दबोचे गए फोन-पे से ट्रांसफर हुए पैसों की जांच में पुलिस को कोलकाता निवासी मुकेश कुमार के बैंक खाते का सुराग मिला। लेकिन असल इस्तेमालकर्ता थे शेख सुलेमान उर्फ राजन और अंकित शर्मा, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी पूछताछ में गिरोह के झारखंड (साहेबगंज) और पश्चिम बंगाल में फैले नेटवर्क का पता चला। इसके बाद पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। आरोपी चोरी के मोबाइल से बैंकिंग ऐप्स खोलकर फोन-पे और पेटीएम से रकम ट्रांसफर करते थे। मोबाइल डेटा से सामने आया करोड़ों का लेनदेन एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से जब्त मोबाइलों की जांच में करोड़ों की साइबर फ्रॉड ट्रांजेक्शन का पता चला है। पुलिस को इस रैकेट की गतिविधियों के सबूत 11 राज्यों में मिले हैं। दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क कर आगे की जांच तेज़ कर दी गई है।

3-लेयर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश: 11 राज्यों में करोड़ों का साइबर ठगी नेटवर्क, रायपुर से 6 आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

रायपुर में भीषण सड़क हादसे में मंत्री के भतीजे की मौत: स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, हेलमेट नहीं पहना था

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह नवा रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निखिल करीब 40 फीट दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तेज रफ्तार ने ली जान, बाइक के उड़े परखच्चे पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त निखिल अपने दोस्तों के साथ रायपुर से सत्य साईं अस्पताल की ओर जा रहा था। तीन बाइक पर चार युवक सवार थे। निखिल की स्पोर्ट्स बाइक पर उसका एक दोस्त पीछे बैठा था। हाई स्पीड के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और निखिल दूर जा गिरा। हेलमेट नहीं पहना था, दोस्त गंभीर रूप से घायल हादसे के वक्त न तो निखिल और न ही उसका साथी हेलमेट पहने हुए थे। हादसे में पीछे बैठा दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और निखिल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी और मंत्री घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी लाल उमेद सिंह और मंत्री केदार कश्यप मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। निखिल का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 5 बजे उनके गृहग्राम फरसागुड़ा में किया जाएगा। राजनीतिक परिवार से था ताल्लुक निखिल कश्यप बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र थे, जबकि उनकी मां वेदवती कश्यप बस्तर जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष हैं। हादसे की खबर फैलते ही पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दुख प्रकट किया है। सभी ने परिवार को इस असामयिक दुःख में धैर्य की शक्ति मिलने की कामना की है।

रायपुर में भीषण सड़क हादसे में मंत्री के भतीजे की मौत: स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, हेलमेट नहीं पहना था Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, State, Top News

उरकुरा के अटल उद्यान में प्रमा फाउंडेशन का औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम संपन्नदिनांक: 20 जुलाई 2025 | स्थान: अटल उद्यान, उरकुरा

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रमा फाउंडेशन द्वारा उरकुरा स्थित अटल उद्यान में शनिवार को विशेष औषधीय पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत कई तरह के औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जिससे न केवल क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि हो, बल्कि लोगों को इन पौधों के औषधीय लाभों की जानकारी भी मिल सके। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों – सौरभ, गुलशन, दुर्गेश, भूपेन्द्र, मुकेश, चेतन, राजकुमार और मनीष जी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे मनोयोग से श्रमदान किया। उनकी इस समर्पित सहभागिता के लिए संस्था ने हृदय से धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पियूष साहू ने बताया कि औषधीय पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ अनेक बीमारियों के उपचार में भी उपयोगी होते हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर ऐसे अभियानों से जुड़ें और प्रकृति के संरक्षण में भागीदार बनें। संदेश:“हर पौधा एक वरदान है – आज लगाइए, कल बचाइए।”

उरकुरा के अटल उद्यान में प्रमा फाउंडेशन का औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम संपन्नदिनांक: 20 जुलाई 2025 | स्थान: अटल उद्यान, उरकुरा Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत यहीं से होती है! TAEKWONDO TRAINING at ईश्वर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल, बिरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़)

✅ आत्मरक्षा | ✅ फिटनेस | ✅ आत्मनिर्भरता आज के दौर में बच्चों की सुरक्षा, आत्मविश्वास और फिटनेस कोई विकल्प नहीं — ये हर माता-पिता की ज़िम्मेदारी है। अब अपने बच्चे को बनाइए मानसिक रूप से निडर और शारीरिक रूप से मजबूत।हम लेकर आए हैं — कोरियन मार्शल आर्ट्स TAEKWONDO का विशेष प्रशिक्षण, जो देगा आपके बच्चे को सम्पूर्ण विकास का मंच: 🥋 ट्रेनिंग में शामिल हैं: 🎯 यह सिर्फ एक क्लास नहीं, बल्कि भविष्य के ओलंपिक, मेरिटसन और यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स चैम्पियनों की तैयारी है।प्रशिक्षण देंगे:👨‍🏫 श्री वीरेंद्र कुमार जी — अनुभवी और सर्टिफाइड कोच, जिन्होंने दर्जनों बच्चों को आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तक की यात्रा कराई है। 🏆 13 जुलाई – TAEKWONDO COLOUR BELT EXAM 6 महीने की कठिन मेहनत और समर्पण के बाद बच्चों ने White, Green और Blue Belt परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।उनकी टेक्निक, स्पीड और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया। 📣 विशेष अतिथि:बजरंग दल के श्री रमन नायडू, भूपेंद्र सिंह, और शिवचरण साहू जी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। 📍 स्थान: ईश्वर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल, बिरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 अडमिशन के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है।👉 अभी संपर्क करें और अपने बच्चे को बनाएं आत्मनिर्भर, अनुशासित और निडर!

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत यहीं से होती है! TAEKWONDO TRAINING at ईश्वर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल, बिरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़) Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Education, Health, Raipur, Sports

डॉक्टर दंपति की रहस्यमयी मौत का राज फाश – 8 साल बाद ड्राइवर निकला हत्यारा!

कवर्धा, 6 जुलाई 2025कवर्धा में आठ साल पुराने डॉक्टर दंपति हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। साल 2017 में हुई इस रहस्यमयी मौत को पहले आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में यह साबित हो गया है कि यह सुनियोजित हत्या थी – और वो भी किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि खुद दंपति के चालक द्वारा। आखिर क्या है पूरा मामला? 2017 में डॉ. गणेश सूर्यवंशी और उनकी पत्नी ऊषा सूर्यवंशी अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान लिया गया था, लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट ने इस पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की आशंका के आधार पर दोबारा जांच शुरू की। 8 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद बड़ा खुलासा मामले की जांच में सालों लग गए क्योंकि मुख्य संदिग्ध घटना के बाद से ही फरार था। कई बार जांच ठहर सी गई, लेकिन पुलिस ने लगातार प्रयास जारी रखे और अब सामने आया है कि इस हत्या के पीछे डॉक्टर दंपति का निजी ड्राइवर सत्यप्रकाश साहू था। घटना के तुरंत बाद से वह भूमिगत है और अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की तलाश में इनाम की घोषणा कबीरधाम के एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने आरोपी की जानकारी देने पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया है, जबकि रायपुर रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने ₹30,000 की अतिरिक्त राशि घोषित की है। यानी कुल ₹40,000 इनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा, जो सत्यप्रकाश साहू के बारे में सटीक जानकारी देगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल: कब होगी गिरफ्तारी? हत्याकांड का पर्दाफाश भले ही हो गया हो, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब देखना होगा कि क्या पुलिस उसे जल्द सलाखों के पीछे पहुंचा पाएगी। 🔍 प्रमुख तथ्य: 📢 नागरिकों से अपील: यदि आपके पास सत्यप्रकाश साहू या इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी एक जानकारी न्याय की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।

डॉक्टर दंपति की रहस्यमयी मौत का राज फाश – 8 साल बाद ड्राइवर निकला हत्यारा! Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News

Birgaon: Acholi दर्री तालाब की बदहाली से नाराज ग्रामीण, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों पर जताया आक्रोश

रायपुर |बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के अछोली गांव में स्थित दर्री तालाब की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। तालाब चारों ओर से गंदगी से घिरा है, और उसका पानी हरा पड़ चुका है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि तालाब की हालत सुधारने को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। विधायक और पार्षद के आश्वासन रह गए अधूरे ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय विधायक मोतीलाल साहू ने छह महीने पहले तालाब की सफाई कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं, नगर निगम पार्षद राजवती निषाद पर भी लोगों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नालियों का पानी और गंदगी पहुंच रही तालाब में तालाब अछोली गांव के लोगों के लिए स्नान और दैनिक उपयोग का प्रमुख स्रोत है। लेकिन इसमें अब आसपास के घरों का गंदा पानी, नालियों की गंदगी और कचरा जाकर मिल रहा है। इससे न केवल तालाब की सुंदरता नष्ट हो रही है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। अधूरी पड़ी लाइटिंग व्यवस्था तालाब के किनारों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना छह महीने पहले बनाई गई थी। खंभे लाने की तैयारी भी की गई थी, लेकिन अब तक न तो पोल लगाए गए और न ही लाइटें लगाई गईं। इसके चलते रात में अंधेरा छाया रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बुनियादी सुविधाओं का टोटा ग्रामीणों ने बताया कि भले ही अछोली गांव बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आता है, लेकिन यहां की स्थिति किसी उपेक्षित गांव से कम नहीं है। साफ-सफाई, जल निकासी और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। ग्रामीणों की मांग गांववासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वे चाहते हैं कि: ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन की राह भी अपना सकते हैं।

Birgaon: Acholi दर्री तालाब की बदहाली से नाराज ग्रामीण, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों पर जताया आक्रोश Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur, State, Top News

एअर इंडिया का बड़ा निर्णय: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% कटौती, सुरक्षा जांच होगी सख्त

अहमदाबाद में हुए हालिया विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन ने ऐलान किया है कि जुलाई मध्य तक बड़े विमानों की इंटरनेशनल उड़ानों में 15% की कटौती की जाएगी। कंपनी ने यह फैसला अतिरिक्त सावधानी के तौर पर लिया है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि बोइंग 777 जैसे बड़े विमानों की गहन सुरक्षा जांच कराई जाएगी। पिछले कुछ दिनों से एअर इंडिया को तकनीकी व संचालन संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, बीते छह दिनों में एयरलाइन ने अपनी कम से कम 83 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया है। उड़ानों की अचानक रद्दीकरण से यात्री परेशान बुधवार को एअर इंडिया की मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। बताया गया कि दिल्ली में भारी बारिश के कारण डायवर्जन हुआ, जिससे उड़ान प्रभावित हुई। इसके अलावा, एयरलाइन ने रखरखाव और तकनीकी कारणों से तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया। इनमें दो उड़ानों को उस समय रद्द किया गया, जब यात्री विमान में सवार हो चुके थे। एयर इंडिया ने एक बयान में बताया कि 18 जून को टोरंटो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI188 को ऑपरेशनल और मेंटेनेंस मानकों के तहत रद्द करना पड़ा। यात्रियों को विमान से उतारा गया और वैकल्पिक इंतज़ाम किए गए। इसी प्रकार, दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI996 को भी तकनीकी खामी के कारण उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया। कर्मचारी बरत रहे हैं अतिरिक्त सावधानी एअर इंडिया के अनुसार, कंपनी का इंजीनियरिंग स्टाफ और पायलट फिलहाल अतिरिक्त सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। भविष्य में किसी भी दुर्घटना को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए व्यापक स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं।

एअर इंडिया का बड़ा निर्णय: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% कटौती, सुरक्षा जांच होगी सख्त Read Post »

International, Top News

एयर इंडिया हादसा: ब्लैक बॉक्स से जांच शुरू, 270 की मौत के पीछे की वजह पता लगाने में जुटे जांचकर्ता

भारत में विमान हादसे की जांच कर रही एजेंसियां उस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण कर रही हैं, जो पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कम से कम 270 लोगों की मौत हो गई। विमान के मलबे से बरामद ब्लैक बॉक्स में मौजूद डेटा हादसे की असली वजह जानने में मदद करेगा। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गया। हादसे में 241 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए, जबकि जमीन पर मौजूद 29 लोगों की भी मौत हो गई। केवल एक यात्री इस भयानक दुर्घटना में जीवित बचा। भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इस हादसे की जांच कर रही है, जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका और विमान निर्माता कंपनी बोइंग के विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं। ब्लैक बॉक्स क्यों है अहम पूर्व पायलट और विमानन विशेषज्ञ अमित सिंह के अनुसार, ब्लैक बॉक्स में दो डिवाइस होती हैं—कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, जो पायलटों की बातचीत, चेतावनी अलार्म और आपातकालीन संदेश रिकॉर्ड करता है; और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, जो इंजन और नियंत्रण प्रणालियों की तकनीकी जानकारी सहेजता है। ये उपकरण इस तरह बनाए जाते हैं कि वे किसी भी हादसे के बाद भी सुरक्षित रह सकें। सिंह ने बताया कि इन रिकॉर्डिंग्स की मदद से दुर्घटना के क्षणों को क्रमवार समझा जा सकेगा। इसके अलावा पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत भी इससे स्पष्ट हो सकेगी। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण पहले ही पुष्टि कर चुका है कि हादसे से पहले विमान ने ‘मेडे कॉल’ (आपातकालीन संदेश) दिया था। जांच के कई पहलू सिंह ने कहा कि ब्लैक बॉक्स के अलावा जांच अधिकारी आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान भी खंगालेंगे। पायलट की ट्रेनिंग, विमान की भार क्षमता, इंजन की स्थिति, और विमान के पिछले प्रदर्शन और रखरखाव रिकॉर्ड को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच में लग सकता है समय एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के पूर्व महानिदेशक, औरबिंदो हांडा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विमान हादसों की जांच संयुक्त राष्ट्र के दस्तावेज “DOC 9756” के अनुसार होती है, जिसमें हर पहलू की जांच के लिए विस्तृत प्रक्रिया बताई गई है। उन्होंने बताया कि चूंकि यह विमान दुर्घटना बेहद गंभीर थी और विमान बुरी तरह जल चुका है, इसलिए जांच में समय लग सकता है। सबसे पहले यह जांचा जाएगा कि ब्लैक बॉक्स कितनी स्थिति में सुरक्षित हैं, क्योंकि दुर्घटना से पैदा हुई गर्मी उनके सहनशीलता स्तर से अधिक हो सकती है। सरकारी समिति और फ्लाइट्स की जांच भारत सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है, जो हादसे की वजहों का विश्लेषण करेगी और भविष्य में ऐसे हालात से निपटने के उपाय बताएगी। यह समिति तीन महीनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही, एयर इंडिया के पूरे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े की अतिरिक्त जांच और रखरखाव शुरू कर दिया गया है। एयर इंडिया के पास वर्तमान में कुल 33 ड्रीमलाइनर विमान हैं।

एयर इंडिया हादसा: ब्लैक बॉक्स से जांच शुरू, 270 की मौत के पीछे की वजह पता लगाने में जुटे जांचकर्ता Read Post »

State, Top News

पुतिन की पहल: ईरान-इस्राइल के बीच शांति वार्ता को तैयार रूस, मध्यस्थता का प्रस्ताव अमेरिका को भी भेजा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष को शांतिपूर्वक सुलझाने की पेशकश की है। सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के दौरान मीडिया से बातचीत में पुतिन ने कहा कि रूस के ईरान के साथ लंबे समय से मजबूत रिश्ते हैं, और उन्होंने यह विश्वास जताया कि मॉस्को इस टकराव को सुलझाने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। पुतिन ने बताया कि रूस ने ईरान के बुशेहर में पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना में मदद की थी, और इस समय वहां दो अन्य प्लांट्स के निर्माण में करीब 200 रूसी विशेषज्ञ सहायता दे रहे हैं। पुतिन ने सुझाव दिया कि अगर दोनों पक्ष राज़ी हों, तो रूस एक ऐसा समझौता करवा सकता है जिससे ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रख सके और इस्राइल की सुरक्षा चिंताओं को भी समाधान मिल सके। उन्होंने इसे एक “संवेदनशील लेकिन सुलझाया जा सकने वाला मसला” बताया। रूस ने यह मध्यस्थता प्रस्ताव न केवल ईरान और इस्राइल, बल्कि अमेरिका को भी भेजा है। पुतिन ने साफ कहा कि रूस किसी पर अपनी राय थोपना नहीं चाहता, बस सभी संबंधित पक्षों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। पुतिन ने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की थी और पश्चिम एशिया में शांति की संभावनाओं पर चर्चा की थी। हालांकि, ट्रंप ने पुतिन को सलाह दी कि वे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम पर ध्यान दें। पुतिन ने ट्रंप की कूटनीतिक सोच की सराहना की और कहा कि अगर ट्रंप 2022 में राष्ट्रपति होते तो शायद रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ ही नहीं होता। उन्होंने एक बार फिर शांति वार्ता के लिए यूक्रेन से बातचीत की इच्छा जताई, लेकिन साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की संवैधानिक वैधता पर सवाल भी उठाए, यह कहते हुए कि उनका कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है।

पुतिन की पहल: ईरान-इस्राइल के बीच शांति वार्ता को तैयार रूस, मध्यस्थता का प्रस्ताव अमेरिका को भी भेजा Read Post »

International, Political, Top News
Scroll to Top