Top News

रायगढ़ के जंगल में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से की आत्महत्या, पेड़ पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में एक प्रेमी जोड़े ने जंगल में एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना छाल थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण महुआ बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

रायगढ़ के जंगल में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से की आत्महत्या, पेड़ पर लटकी मिली लाश Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raigarh, Top News

दुर्ग शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अवैध सप्लाई में इस्तेमाल 3 वाहन जब्त

दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में स्थित Chhattisgarh Distilleries Private Limited से जुड़े शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान अवैध शराब की सप्लाई में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया है। EOW की जांच में सामने आया कि इन गाड़ियों का उपयोग “पार्ट-बी” शराब को सीधे डिस्टिलरी से कुछ सरकारी शराब दुकानों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। यह काम नियमों के खिलाफ तरीके से किया जा रहा था। जांच में डिजिटल और अन्य सबूतों के आधार पर यह भी पता चला कि डिस्टिलरी से जुड़े लोग छोटे ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियों का इस्तेमाल कर इस अवैध सप्लाई को अंजाम दे रहे थे। कुछ तय गाड़ियों का बार-बार उपयोग किया जा रहा था, ताकि शराब सीधे दुकानों तक पहुंचाई जा सके। यह कार्रवाई चल रहे शराब घोटाला मामले की जांच के तहत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं।

दुर्ग शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अवैध सप्लाई में इस्तेमाल 3 वाहन जब्त Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News

दुर्ग में दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को 8 साल की सजा

दुर्ग में एक 19 साल की मूक-बधिर युवती के साथ गलत हरकत करने और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है। आरोपी युवती के पिता का जानने वाला था। घटना 8 अप्रैल 2025 की है। युवती घर में अकेली थी, तभी आरोपी घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने युवती के कपड़े उतारने की कोशिश की और गलत हरकतें कीं। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया, उसे काटा और वहां से भागकर पड़ोसी के घर पहुंच गई। कोर्ट में युवती ने इशारों (सांकेतिक भाषा) से अपनी बात बताई, जिसे जज ने सही और भरोसेमंद माना। परिवार और पड़ोसियों ने भी उसकी बात का समर्थन किया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए कुल 8 साल की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। जज ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त सजा जरूरी है, खासकर जब पीड़िता दिव्यांग हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि युवती को मुआवजा दिया जाए ताकि उसे मदद मिल सके।

दुर्ग में दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को 8 साल की सजा Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News

बिलासपुर में शादी के अगले दिन खूनी झड़प, लाठी-डंडों से हमला; 4 गंभीर, महिला रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक मामूली पड़ोसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह के दूसरे दिन ही एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र के पेंडारी इलाके की है। पीड़ित राजा बघेल के अनुसार, 6 अप्रैल की रात करीब 8 बजे उनके परिवार के सदस्य घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर जब वह बाहर आए, तो विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी लाठी, कुल्हाड़ी और हंसिया जैसे हथियार लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले के दौरान घर में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना में हंसराज, परमानंद, सहेत्रीन और उषा दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह अब तक होश में नहीं आई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर किया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही परिवार में शादी का रिसेप्शन हुआ था, जिससे घर में रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ विवाद बढ़ा और मामला हिंसा तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

बिलासपुर में शादी के अगले दिन खूनी झड़प, लाठी-डंडों से हमला; 4 गंभीर, महिला रायपुर रेफर Read Post »

Accident, Bilaspur, Chhattisgarh, Top News

कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण में लापरवाही, SSP दफ्तर के पुराने रिकॉर्ड खराब होने के कगार पर

कलेक्टोरेट परिसर में बन रही नई कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण कार्य के बीच गंभीर लापरवाही सामने आई है। पुराने भवनों और एसएसपी कार्यालय को तोड़ा जा रहा है, लेकिन वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज अब तक पूरी तरह सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड रूम में 35 से 40 साल पुराने दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें विभिन्न थानों से जुड़े अहम रिकॉर्ड भी शामिल हैं। निर्माण कार्य और तोड़फोड़ के दौरान इन दस्तावेजों के खराब होने, गुम होने या आग जैसी घटना का खतरा बना हुआ है। पहले ये दस्तावेज खुले में पड़े थे, जिन्हें बाद में एक कमरे में रखा गया, लेकिन वहां भी स्थिति सुरक्षित नहीं है। टूटी हुई खिड़कियों के कारण बारिश का पानी, धूल और गंदगी अंदर पहुंच रही है, जिससे रिकॉर्ड तेजी से खराब हो रहे हैं। इस मामले पर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का कहना है कि दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित कर लिया जाएगा। कलेक्टोरेट परिसर में बनने वाली यह नई बिल्डिंग 5 मंजिला होगी, जिसमें जिला प्रशासन के कई विभाग एक ही स्थान पर संचालित होंगे। हालांकि, अभी तक पूरा सामान नहीं हटने के कारण एसएसपी कार्यालय को पूरी तरह नहीं तोड़ा जा सका है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी इस स्थिति पर आपत्ति जताई है। पिछले करीब तीन महीनों से तोड़फोड़ का काम जारी है, जबकि दूसरी ओर निर्माण के तहत खुदाई और कॉलम डालने का कार्य भी शुरू हो चुका है।

कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण में लापरवाही, SSP दफ्तर के पुराने रिकॉर्ड खराब होने के कगार पर Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, खिड़की-पाइप से कूदकर बची जान; 7 कर्मचारी घायल

Bhilai Steel Plant के पावर प्लांट-2 में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुल 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया। जान बचाने के लिए कई कर्मचारियों को खिड़की और पाइप के सहारे नीचे उतरना पड़ा। यह घटना 7 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में आग लगते ही पूरे टर्बाइन हॉल में धुआं भर गया। कुछ ही समय में आग और धुएं का गुबार पूरे प्लांट में फैल गया, जिससे कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की। कई लोग 20-25 फीट ऊंचाई से खिड़की के जरिए बाहर आए, जबकि कुछ ने पाइप पकड़कर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट की फायर टीम सक्रिय हो गई। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद एरिया को सुरक्षित करने के लिए कूलिंग का काम भी किया गया। आग लगने के दौरान कंट्रोल रूम और अन्य हिस्सों में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलते समय मची भगदड़ में एक संविदा कर्मचारी घायल हो गया, जिसका पैर टूट गया। एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, खिड़की-पाइप से कूदकर बची जान; 7 कर्मचारी घायल Bhilai Steel Plant के पावर प्लांट-2 में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुल 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया। जान बचाने के लिए कई कर्मचारियों को खिड़की और पाइप के सहारे नीचे उतरना पड़ा। यह घटना 7 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में आग लगते ही पूरे टर्बाइन हॉल में धुआं भर गया। कुछ ही समय में आग और धुएं का गुबार पूरे प्लांट में फैल गया, जिससे कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की। कई लोग 20-25 फीट ऊंचाई से खिड़की के जरिए बाहर आए, जबकि कुछ ने पाइप पकड़कर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट की फायर टीम सक्रिय हो गई। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद एरिया को सुरक्षित करने के लिए कूलिंग का काम भी किया गया। आग लगने के दौरान कंट्रोल रूम और अन्य हिस्सों में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलते समय मची भगदड़ में एक संविदा कर्मचारी घायल हो गया, जिसका पैर टूट गया। एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका है कि टर्बाइन सेक्शन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने से यह हादसा हुआ होगा, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है और क फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका है कि टर्बाइन सेक्शन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने से यह हादसा हुआ होगा, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और प्लांट प्रबंधन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, खिड़की-पाइप से कूदकर बची जान; 7 कर्मचारी घायल Read Post »

Accident, Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Top News

11 हाउसिंग कॉलोनियों का सर्वे के बाद ही होगा निगम को हैंडओवर, पहले दूर होंगी कमियां

हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन लाने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है, लेकिन इसके पहले सभी कॉलोनियों का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियां दूर नहीं होतीं, तब तक कॉलोनियों का हैंडओवर नहीं किया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम के चीफ इंजीनियर, जोन कमिश्नर और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में अहम निर्णय लिया गया। तय हुआ कि दोनों विभागों की संयुक्त टीम कॉलोनियों का निरीक्षण करेगी और वहां सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था की स्थिति की जांच करेगी। निरीक्षण के दौरान यदि कहीं भी निर्माण कार्य में खामियां या अधूरी सुविधाएं पाई जाती हैं, तो उसकी रिपोर्ट तैयार कर हाउसिंग बोर्ड को सौंपी जाएगी। सभी कमियां दूर होने के बाद ही कॉलोनियों को नगर निगम के हवाले किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में इन कॉलोनियों में मरम्मत कार्य के लिए कोई स्थायी फंड उपलब्ध नहीं है, जिससे कई बार खर्च रहवासियों को उठाना पड़ता है। निगम के अधीन आने के बाद इन कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले फंड का उपयोग किया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। पानी की व्यवस्था में भी सुधार होने की संभावना है। अभी इन कॉलोनियों में ट्यूबवेल पर निर्भरता अधिक है, जिससे गर्मी के समय पानी की समस्या बढ़ जाती है। निगम के अधीन आने के बाद फिल्टर प्लांट के जरिए स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा, शहर के विस्तार को ध्यान में रखते हुए सेजबहार, बोरियाकला और पिरदा क्षेत्रों की कॉलोनियों को भी भविष्य में नगर निगम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इन कॉलोनियों का होगा हैंडओवर:कचना फेस-2, भावना नगर फेस-2, शंकर नगर स्टूडियो अपार्टमेंट, हिमालयन हाइट्स डूमरतराई फेस-1 और 2, कमल विहार (इंद्रप्रस्थ), बोरियाखुर्द (सरोना), रायपुरा (हीरापुर) समेत कुल 11 कॉलोनियां। हाउसिंग बोर्ड के अपर आयुक्त सुनील कुमार भगत ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण के बाद सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं में सुधार कराया जाएगा, और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही कॉलोनियों को निगम को सौंपा जाएगा।

11 हाउसिंग कॉलोनियों का सर्वे के बाद ही होगा निगम को हैंडओवर, पहले दूर होंगी कमियां Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Political, Raipur, Top News

12 अप्रैल को रायपुर में CDS और NDA परीक्षा, 8 सेंटर तैयार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS और NDA परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को रायपुर जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। CDS परीक्षा तीन अलग-अलग पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर और पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज शामिल हैं। वहीं NDA परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढियारी और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किण्डो को सहायक समन्वयक पर्यवेक्षक और विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंचें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

12 अप्रैल को रायपुर में CDS और NDA परीक्षा, 8 सेंटर तैयार Read Post »

Chhattisgarh, Education, GOVERNMENT, national, Raipur, State, Top News

रायपुर में छात्रों को राहत: आधार और निवास प्रमाण पत्र पर मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर

रायपुर में एलपीजी गैस को लेकर हो रही परेशानियों के बीच जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए राहत भरा कदम उठाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्टरेट स्थित रेडक्रॉस हॉल में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने गैस एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में गैस की उपलब्धता, स्टॉक और वितरण व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में रहने वाले विद्यार्थियों को अब 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए छात्रों को केवल अपना आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा। अपर कलेक्टर ने साफ कहा कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सभी उपभोक्ताओं को नियमों के अनुसार गैस दी जा रही है। उन्होंने गैस वितरकों को निर्देश दिए कि वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों के खिलाफ सिलेंडर लेने की कोशिश करने या डिलीवरी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, एम्स, मेकाहारा, वृद्धाश्रम, अनाथालय और अन्य जरूरी संस्थानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही अगली गैस बुकिंग की जा सकेगी। फिलहाल नए गैस कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और ऑल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विकास मरकाम ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी को नियमानुसार गैस मिलती रहेगी।

रायपुर में छात्रों को राहत: आधार और निवास प्रमाण पत्र पर मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर Read Post »

Chhattisgarh, Education, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

रायगढ़ में बीड़ी लेने गई महिला के साथ गैंगरेप: पति पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला अपने पति के साथ रात में बीड़ी लेने गई थी, तभी रास्ते में 3 लोगों ने उसे जबरन मारा और गैंगरेप किया। दो अन्य आरोपी उसके पति पर हमला करके उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी (27), दीपक सिदार (23), जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद (23) शामिल हैं। वहीं, एक आरोपी योगेश सिदार अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

रायगढ़ में बीड़ी लेने गई महिला के साथ गैंगरेप: पति पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Read Post »

Chhattisgarh, Raigarh, Top News
Scroll to Top