State

कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस अब चलेगी रोजाना, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। कोरबा और रायपुर के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन अब प्रतिदिन संचालित की जाएगी। इस निर्णय से दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को फायदा मिलेगा। अब तक हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह के अलग-अलग दिनों में सीमित संचालन के साथ चलती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे रोजाना चलाने की तैयारी की गई है। ट्रेन को कोरबा से रायपुर और रायपुर से कोरबा के बीच नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधा मिल सकेगी। हसदेव एक्सप्रेस कोरबा से सुबह रवाना होकर बिलासपुर होते हुए रायपुर पहुंचती है। यह ट्रेन क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्गों में से एक मानी जाती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इसका उपयोग करते हैं। रेलवे के इस फैसले से नियमित यात्रियों को टिकट उपलब्धता की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही कोरबा, चांपा, अकलतरा, बिलासपुर और रायपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। यात्रियों का मानना है कि हसदेव एक्सप्रेस के दैनिक संचालन से क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा और व्यापारिक व शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे द्वारा समय-समय पर ट्रेनों के संचालन और समय सारिणी में बदलाव कर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस अब चलेगी रोजाना, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत Read Post »

GOVERNMENT, Indian Railways, korba, Raipur, State, Top News

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए बस यात्रा हुई मुफ्त, पहचान पत्र दिखाकर मिल रही सुविधा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा सोमवार से लागू कर दी गई है। सरकार की इस नई व्यवस्था के तहत महिला यात्रियों को बसों में बिना किराया दिए सफर करने की अनुमति दी जा रही है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपनी पहचान और पश्चिम बंगाल की निवासी होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र को साथ रखना अनिवार्य किया गया है। मान्य दस्तावेजों में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन पहचान पत्र, सरकारी या सार्वजनिक उपक्रमों के सेवा पहचान पत्र और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जारी पहचान पत्र शामिल हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बस कंडक्टर महिलाओं को पहचान पत्र दिखाने पर शून्य किराए का टिकट जारी कर रहे हैं। यह सुविधा राज्य की छोटी और लंबी दूरी की सभी सरकारी बस सेवाओं में उपलब्ध है। परिवहन विभाग ने इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने के लिए बस कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया है। सरकार ने बताया कि शुरुआती चरण में पहचान पत्र के आधार पर यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद पात्र महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से क्यूआर कोड युक्त स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। आवेदन संबंधित बीडीओ या एसडीओ कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। स्मार्ट कार्ड मिलने तक महिलाएं मान्य पहचान पत्रों के जरिए इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नेताओं ने इसे चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। वहीं, कई महिला यात्रियों का कहना है कि मुफ्त यात्रा सुविधा से उनके दैनिक खर्च में कमी आएगी और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए बस यात्रा हुई मुफ्त, पहचान पत्र दिखाकर मिल रही सुविधा Read Post »

Development, State, Top News, west bengal

रायपुर जिला न्यायालय में खूनी हमला, सगे भाई ने भाई पर किया चाकू से वार

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपने ही सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई किसी मामले में पेशी के लिए जिला न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और एक भाई ने दूसरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रायपुर जिला न्यायालय में खूनी हमला, सगे भाई ने भाई पर किया चाकू से वार Read Post »

Crime, GOVERNMENT, Raipur, State

14 साल बाद छत्तीसगढ़ की बेटियों ने जीता जूनियर नेशनल बास्केटबॉल खिताब

छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्षों बाद राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पुदुचेरी में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने केरल को 55-51 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में दिव्या रंगारी ने सर्वाधिक 22 अंक जुटाए, जबकि टीम की कप्तान अंजली कोडापे ने 14 अंकों का योगदान दिया। रूमी कोनवर और अंजनी ने 7-7 अंक बनाए, वहीं अदिति कोडापे ने 3 और सारा सिंह ने 2 अंक हासिल किए। सोफी सिका और नंदनी माधो प्रधान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाइनल में पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ की टीम ने सेमीफाइनल में कर्नाटक को 67-62 से हराया था। वहीं क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 56-44 अंकों से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि प्रदेश बास्केटबॉल संघ में चल रहे विवाद के चलते Basketball Federation of India ने खिलाड़ियों के चयन के लिए एक एड-हॉक समिति का गठन किया था, जिसने राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजा। टीम की इस सफलता को छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

14 साल बाद छत्तीसगढ़ की बेटियों ने जीता जूनियर नेशनल बास्केटबॉल खिताब Read Post »

Sports, State, Top News

नंदनवन जू और जंगल सफारी के टिकट हुए महंगे, नई दरें लागू

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमने वाले पर्यटकों के लिए अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रवेश शुल्क और सफारी राइड की नई दरें जारी कर दी हैं, जिसके तहत कई श्रेणियों में टिकटों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुछ में यह वृद्धि दोगुने से भी अधिक है। नई दरों के अनुसार 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टिकट 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। वहीं 12 वर्ष से अधिक आयु के आगंतुकों के लिए शुल्क 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये तय किया गया है। विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। हालांकि दिव्यांगजन और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को वैध पहचान पत्र के आधार पर मुफ्त प्रवेश की सुविधा जारी रहेगी, लेकिन यह सुविधा केवल सामान्य दिनों में ही लागू होगी, जबकि वीकेंड, सार्वजनिक अवकाश और सरकारी छुट्टियों पर यह मान्य नहीं होगी। सफारी राइड के शुल्क में भी बदलाव किया गया है। 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए सामान्य बस में 100 रुपये, एसी बस में 150 रुपये और इलेक्ट्रिक बस में 175 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वयस्कों के लिए यह दर क्रमशः 150 रुपये, 200 रुपये और 250 रुपये रखी गई है। विदेशी पर्यटकों के लिए सफारी शुल्क 750 रुपये से लेकर 1250 रुपये तक तय किया गया है।

नंदनवन जू और जंगल सफारी के टिकट हुए महंगे, नई दरें लागू Read Post »

Raipur, State, Top News

केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर, शोक सभा में होंगे शामिल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर भिलाई पहुंच रहे हैं। वे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश सेन की आत्मा की शांति के लिए आयोजित शोक सभा में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय दिनेश सेन का निधन 17 मई को हुआ था। उनके सम्मान में आयोजित इस शोक सभा में केंद्रीय मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री रामनाथ ठाकुर दोपहर 12:10 बजे नई दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे राज्य अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे वे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 6 बजे भिलाई पहुंचकर शोक सभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रात 8 बजे वापस रायपुर लौटेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह 31 मई को वे रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रशासन द्वारा केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और संबंधित जिलों के अधिकारियों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर, शोक सभा में होंगे शामिल Read Post »

Bhilai / Durg, Political, State, Top News

भीषण गर्मी से चमगादड़ों की मौत, जान बचाने पेड़ों पर कराया गया पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में भीषण गर्मी के कारण चमगादड़ों की लगातार हो रही मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। हालात को देखते हुए पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया गया, ताकि गर्मी से परेशान चमगादड़ों को राहत मिल सके। पुलिस चौकी के पास स्थित पेड़ों पर हजारों की संख्या में चमगादड़ रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में उनके मरने की खबर सामने आने के बाद वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान टीम ने पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया। वहीं मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि उनकी मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इलाके में मृत चमगादड़ों से फैल रही दुर्गंध को देखते हुए प्रशासन ने उनके निष्पादन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पशु चिकित्सक कमला आयाम ने बताया कि वर्तमान में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि चमगादड़ों के लिए 39 डिग्री सेल्सियस एक महत्वपूर्ण सीमा होती है। इससे अधिक तापमान होने पर उनका थर्मो-रेगुलेशन सिस्टम प्रभावित हो जाता है, जिसके कारण वे पेड़ों से गिरने लगते हैं। डॉक्टर के मुताबिक अत्यधिक गर्मी और हाइपरथर्मिया की वजह से चमगादड़ों के शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं, जिससे उनकी मौत हो सकती है। हालांकि मौत की असली वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

भीषण गर्मी से चमगादड़ों की मौत, जान बचाने पेड़ों पर कराया गया पानी का छिड़काव Read Post »

BALRAMPUR, State, Top News

बिलासपुर में 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के दावों के बीच कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। कृषि विभाग की टीम ने रतनपुर और आसपास के क्षेत्रों में खाद-बीज विक्रेताओं की जांच की। जांच के दौरान सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर और उन्नत कृषि सेवा केंद्र रतनपुर में रिकॉर्ड और भंडारण से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के मुताबिक मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में लगभग 180 क्विंटल अमानक उर्वरक एनपीके 20:20:0:13 भंडारित पाया गया। इसके बाद संबंधित खाद के विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई है। जांच के दौरान पाए गए नियम उल्लंघन को लेकर संबंधित दुकानदारों और संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कृषि विभाग ने साफ कहा है कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कृषि विभाग के उप संचालक पीडी हथेश्वर ने कहा कि गुणवत्ताहीन और अमानक कृषि आदानों की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग लगातार खाद-बीज दुकानों की जांच कर रहा है ताकि किसानों को सही और प्रमाणित उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

बिलासपुर में 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई Read Post »

AGRICULTURE, Bilaspur, State, Top News

इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर विशेष जांच काउंटर बनाए गए हैं, जहां देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट प्रशासन और मेडिकल टीम को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और संदिग्ध लक्षणों की निगरानी अनिवार्य कर दी गई है। किसी यात्री में इबोला जैसे लक्षण मिलने पर तुरंत आइसोलेशन और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। अफ्रीकी देशों, विशेष रूप से कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता जाहिर की है। इसके बाद भारत सहित कई देशों ने अपने एयरपोर्ट और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है। फिलहाल देश में इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में कहा था कि भारत में अभी इबोला का कोई पुष्ट मामला नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट, बंदरगाहों और सीमावर्ती इलाकों में स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही ICMR और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों को सर्विलांस, टेस्टिंग और आपात तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी Read Post »

Health, Raipur, State, Top News

बस्तर में आवारा कुत्तों का आतंक, रोज 25 लोग हो रहे डॉग बाइट का शिकार

बस्तर। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आवारा कुत्तों का आतंक भी तेजी से बढ़ रहा है। गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रोजाना 20 से 25 डॉग बाइट के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के मौसम में जानवरों का व्यवहार अधिक आक्रामक हो जाता है। शरीर से पसीना बाहर नहीं निकल पाने की वजह से वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पालतू जानवरों को समय-समय पर वैक्सीन लग जाती है, लेकिन सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्ते ज्यादा खतरा पैदा कर रहे हैं। शहर के 48 वार्डों में खासकर रात के समय लोगों में डर का माहौल है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने पर तुरंत घाव को साबुन और पानी से साफ करें और बिना देरी किए एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं।

बस्तर में आवारा कुत्तों का आतंक, रोज 25 लोग हो रहे डॉग बाइट का शिकार Read Post »

BASTAR, State, Top News
Scroll to Top