Crime

निजी यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरने से विदेशी छात्र की मौत, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर धक्का देने का आरोप

रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र की मौत यूनिवर्सिटी की चार मंजिला इमारत से गिरने के कारण हुई है। मृतक छात्र की पहचान सैम के रूप में हुई है, जो लाइबेरिया का निवासी था और विश्वविद्यालय में एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। आरोप है कि एक विदेशी मूल की छात्रा से कहासुनी के बाद उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सैम को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। विवाद के बाद गिरा छात्र, मौके पर मौत जानकारी के अनुसार, मंगलवार को यूनिवर्सिटी परिसर की चार मंजिला बिल्डिंग से एक छात्र के गिरने की सूचना मिली। जब छात्र को देखा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गंभीर चोटों के निशान शरीर के कई हिस्सों पर पाए गए। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक छात्र सैम और एक विदेशी छात्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया। कहासुनी बढ़ने के बाद सैम चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। हालांकि, परिजनों और साथियों का आरोप है कि उसे जानबूझकर नीचे धकेला गया। दो आरोपी गिरफ्तार, दो ने किया आत्मसमर्पण मामले में पुलिस ने साउथ सूडान निवासी नोई कोंडेट और उसकी गर्लफ्रेंड फेथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कुल चार लोगों की भूमिका सामने आई है। इनमें से दो अन्य आरोपियों ने भिलाई में सरेंडर किया है, जिन्हें लेने के लिए रायपुर पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। हर एंगल से जांच जारी मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ऊंचाई से गिरना प्रतीत हो रही है, लेकिन यह दुर्घटना थी या हत्या—इस बिंदु पर जांच जारी है। पुलिस छात्रों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

निजी यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरने से विदेशी छात्र की मौत, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर धक्का देने का आरोप Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

देर रात फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में हुड़दंग, पुलिस रेड में 22 युवक-युवतियां पकड़े गए

राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में देर रात तक चल रही अवैध पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 22 लोगों को पकड़ा है। इनमें 15 युवक और 7 युवतियां शामिल हैं। मौके पर बिना अनुमति शराब परोसी जा रही थी और तेज आवाज में साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था, जिससे आसपास के लोग परेशान थे। पुलिस को बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात सूचना मिली कि पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में रात 3 बजे तक बर्थडे पार्टी के नाम पर हंगामा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापा मारा। पुलिस के अनुसार, पार्टी में शामिल युवक-युवतियां नशे में थे और समझाइश के बावजूद हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पार्टी बंद कराई। मौके से 15 युवक और 7 युवतियों को पकड़ा गया, जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फार्म हाउस संचालक भी गिरफ्तार देर रात तक पार्टी कराने और अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में जेडी फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आउटर इलाके में बढ़ रहा अवैध धंधा पुलिस का कहना है कि शहर के आउटर क्षेत्रों में स्थित कई फार्म हाउस अवैध गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। यहां संगठित रूप से जुआ, शराब पार्टी और हुक्का पार्टी का आयोजन किया जाता है। इससे पहले भी पुलिस गवली स्थित एक फार्म हाउस में छापा मार चुकी है, जहां जुआ संचालित किया जा रहा था। रिंग रोड-3 और पिरदा इलाके में किराए की जमीन पर कई कबाड़ी, सट्टा और पेट्रोल-डीजल माफिया सक्रिय हैं। पुलिस लगातार इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देर रात फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में हुड़दंग, पुलिस रेड में 22 युवक-युवतियां पकड़े गए Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर में आपसी रंजिश का हिंसक रूप: छात्र पर जानलेवा हमला, एक युवक व तीन नाबालिग हिरासत में

रायपुर के दुर्गा कॉलेज के सामने आपसी विवाद के चलते एक छात्र पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक युवक और तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छात्र प्रखर अवधिया पर स्टीक, चाकू और पेचकस से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल छात्र को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी धनराज सोनी उर्फ वासु (19 वर्ष) सहित तीन नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चाकू, लोहे का स्टीक, पेचकस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। चाकू बेचने वाले दुकानदार पर भी गिरी गाज जांच में सामने आया कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू गोलबाजार स्थित एक दुकान से खरीदा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालक के पास से 5 अमानक चाकू जब्त किए और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध और अमानक हथियारों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रायपुर में आपसी रंजिश का हिंसक रूप: छात्र पर जानलेवा हमला, एक युवक व तीन नाबालिग हिरासत में Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

Telegram पर बिक रहे प्राइवेट और इंटिमेट वीडियो, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के कपल्स की वीडियो का रेट अधिक

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बंग्ला कपल का इंटिमेट वीडियो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो कपल ने खुद अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह करोड़ों लोगों के मोबाइल तक पहुँच गया। भास्कर की पड़ताल में यह सामने आया कि ऐसे वीडियो केवल एक घटना नहीं हैं। टेलीग्राम पर खुलेआम बिक रहे प्राइवेट वीडियोजांच में पता चला कि टेलीग्राम पर केवल 100 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की कीमत पर सैकड़ों कपल्स के इंटिमेट वीडियो बेचे जा रहे हैं। दलाल इन वीडियो को अलग-अलग ग्रुप के लिंक के जरिए कस्टमर तक पहुँचाते हैं। इन वीडियो में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, यूपी और बिहार के कपल्स शामिल हैं। सिर्फ कपल्स के ही नहीं, 14 साल की बच्चियों से लेकर 40 साल की महिलाओं के न्यूड वीडियो भी दलालों के पास मौजूद हैं। अधिकांश वीडियो सीधे मोबाइल से लीक हुए हैं। ग्रुप और लोकेशन के हिसाब से रेटभास्कर ने एक दलाल उज्जवल से संपर्क किया, जो खुद कॉलेज स्टूडेंट है। उसने बताया कि वीडियो का रेट आयु समूह और लोकेशन पर निर्भर करता है। 14 से 25 साल की लड़कियों के वीडियो की कीमत 200–400 रुपए, जबकि अन्य आयु समूह का 100–200 रुपए है। छत्तीसगढ़ के कपल्स या लड़कियों के वीडियो की मांग अधिक होने के कारण उनका रेट भी ज्यादा होता है। कैसे लीक होते हैं वीडियो?उज्जवल ने बताया कि ज्यादातर मामलों में वीडियो लड़के ही अपने दोस्तों को भेजते हैं, और फिर वीडियो वायरल हो जाता है। कभी-कभी वीडियो इरादतन वायरल करने के लिए रिकॉर्ड किया जाता है। इसके अलावा, रिवेंज पोर्न और साइबर क्राइम के जरिए भी वीडियो लीक होते हैं। चाइल्ड पोर्न का भयावह डेटाजांच में यह भी सामने आया कि कुछ सर्वर पर 5000 से अधिक बच्चों के पोर्न वीडियो मौजूद हैं, जिनकी उम्र 8 से 14 साल के बीच है। ये वीडियो भी टेलीग्राम के जरिए सेल और शेयर किए जा रहे हैं। सेल्फ प्लेजर के लिए वीडियो रिकॉर्ड करना और साइकोलॉजिकल पहलूकई लोग खुद की यौन गतिविधियों का वीडियो रिकॉर्ड करते हैं ताकि उसे देखकर यौन उत्तेजना मिल सके। इसे मनोवैज्ञानिक भाषा में कटोप्ट्रोनोफिलिया कहा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब यह आपसी सहमति और निजी सीमा के भीतर हो, तो इसे मानसिक रोग नहीं माना जाता। लेकिन अगर इसमें ब्लैकमेल, दबाव या डर शामिल हो, तो यह मानसिक और कानूनी समस्या बन सकती है। साइबर सुरक्षा और प्राइवेसी चेतावनीसाइबर एक्सपर्ट अक्षय बाजपेयी ने बताया कि मोबाइल निजी हो सकता है, लेकिन उसमें मौजूद डेटा हमेशा सुरक्षित नहीं होता। एक छोटी गलती से आपका डेटा थर्ड पार्टी के हाथ लग सकता है। इसलिए अगर कोई अपने या अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करता है, तो प्राइवेसी का खतरा हमेशा रहता है। भारत में कानूनी प्रावधानभारत में ऑनलाइन पोर्न देखना गैर-कानूनी नहीं है, लेकिन इसे बनाना, प्रकाशित करना और फैलाना अपराध है। IT एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और 67A के तहत दोषियों को 3 साल की जेल और 5 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा IPC के सेक्शन 292, 293, 500, 506 और POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई होती है। इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के उपाय

Telegram पर बिक रहे प्राइवेट और इंटिमेट वीडियो, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के कपल्स की वीडियो का रेट अधिक Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Crime, Top News

बिलासपुर: प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने किया टंगिया से हमला, ससुर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले चुका है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआ में एक युवक की शादी से नाराज युवती के चाचा ने उसके ससुर पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? ग्राम कुंआ निवासी किसान मनोज कुर्रे के अनुसार, उनके बेटे अरमान ने गांव की युवती शशि से प्रेम विवाह किया था। यह शादी शशि के चाचा लक्ष्मण जगत को मंजूर नहीं थी और वह लंबे समय से रंजिश पाले हुए था। बुधवार दोपहर मनोज खेत से लौट रहे थे। जैसे ही वे लक्ष्मण जगत के घर के सामने पहुंचे, आरोपी ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। मनोज के विरोध करने पर लक्ष्मण घर के भीतर गया, टंगिया निकालकर लाया और मनोज पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचे और बाद में परिवार के साथ थाने पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई चकरभाठा पुलिस ने मनोज की शिकायत के आधार पर आरोपी लक्ष्मण जगत के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस टीम निगरानी बढ़ा रही है।

बिलासपुर: प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने किया टंगिया से हमला, ससुर गंभीर रूप से घायल Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा था युवक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग जिले में ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुए पकड़ा है। रविवार रात डीपीएस चौक पर लगातार चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन को रोककर जांच की गई। बाइक पर लगे नंबर CG 07 LA 4822 को जब डेटाबेस में मिलान किया गया तो वाहन के चेसिस नंबर और पंजीयन विवरण आपस में मेल नहीं खाए। ऐप में दिख रही जानकारी भी बाइक से पूरी तरह भिन्न थी, जिससे चोरी और नंबर प्लेट फर्जी होने की आशंका बढ़ गई। वास्तविक मालिक की बाइक घर पर सुरक्षित मिली पुलिस ने नंबरी वाहन के असली मालिक से तत्काल संपर्क साधा। पता चला कि रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ी असली बाइक तो उनके घर पर ही खड़ी है और उन्होंने किसी को भी वाहन उपयोग की अनुमति नहीं दी थी। पूछताछ में चोरी की बाइक होने का खुलासा संदेह गहराने पर पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चोरी की बाइक पर ही चल रहा था और लंबे समय से किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर इसे इस्तेमाल कर रहा था। भिलाई नगर थाना को सौंपा गया मामला ट्रैफिक पुलिस ने युवक और बाइक को तुरंत पकड़कर भिलाई नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। थाना टीम इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि इस बाइक का उपयोग किन-किन घटनाओं में किया गया।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा था युवक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों पर IT की बड़ी कार्रवाई, 50 स्थानों पर छापेमारी जारी

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने लोहा और स्टील से जुड़े कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जिलों में स्पंज आयरन, स्टील रोलिंग मिल, पावर प्लांट संचालकों और रियल एस्टेट कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक CRPF जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। सभी ठिकानों पर वित्तीय दस्तावेज, लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। जमीन खरीद-फरोख्त में शामिल कारोबारियों के घर और दफ्तर भी सर्च ऑपरेशन की सूची में हैं। 5 दिन पहले हुई थी ED की बड़ी रेड 30 नवंबर को मेडिकल कॉलेजों की मान्यता से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले में ED ने देशभर के 8 राज्यों में छापे मारे थे, जिनमें रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज भी शामिल था।इस दौरान ED ने मोबाइल फोन, DVR, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल सबूत जब्त किए थे। कॉलेज के डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी से पूछताछ भी की गई थी और बैंक खातों का विवरण मांगा गया था। सभी डिजिटल डिवाइस की जांच तकनीकी टीम कर रही है। 11 दिन पहले ACB–EOW ने 19 ठिकानों पर दी थी दबिश 24 नवंबर को ACB और EOW की टीमों ने शराब घोटाले और DMF फंड से जुड़े मामलों में संयुक्त कार्रवाई की थी। रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और दुर्ग में कुल 19 ठिकानों पर तड़के सुबह छापेमारी की गई। DMF मामले में हरपाल सिंह अरोड़ा और उनसे जुड़े ठेकेदारों के 11 ठिकानों पर सर्च की गई थी। वहीं शराब घोटाले में जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों से जुड़े रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर के कई स्थानों पर दबिश दी गई थी।

छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों पर IT की बड़ी कार्रवाई, 50 स्थानों पर छापेमारी जारी Read Post »

Bhilai / Durg, Bilashpur, Chhattisgarh, Crime, Raigarh, Raipur, State, Top News

रायपुर में बढ़ता साइबर फ्रॉड: निर्दोष लोगों के खातों पर ताला, 50 से ज्यादा पीड़ित परेशान

देशभर में साइबर अपराध का दायरा तेजी से फैलता जा रहा है। ठगों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी तो बढ़ ही रही है, लेकिन इससे भी ज्यादा परेशानी उन लोगों को झेलनी पड़ रही है जिनके खातों में ठगी की रकम पहुंच जाती है। जैसे ही किसी बैंक अकाउंट में किसी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की एंट्री दिखाई देती है, पुलिस और बैंक तुरंत खाते पर रोक लगा देते हैं—भले ही खाता धारक का किसी ठगी से कोई लेना-देना न हो। रायपुर में ऐसे 50 से ज्यादा लोग अब भी बैंक, थाने और कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, क्योंकि उनके खाते सिर्फ 2,000 से 20,000 रुपए की संदिग्ध राशि आने पर सीज कर दिए गए। इन लोगों में व्यापारी, नौकरीपेशा और आम नागरिक शामिल हैं। केस–1: साइबर सेल के मेल के बाद अकाउंट बंद, बैंक भी नहीं बता रहा वजह न्यू राजेंद्र नगर की बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर दिव्या का आरोप है कि उनका ICICI बैंक खाता एक साल पहले बिना किसी सूचना के ब्लॉक कर दिया गया। बैंक ने सिर्फ इतना बताया कि साइबर सेल से मेल आने के बाद यह कार्रवाई की गई है, लेकिन यह मेल किस जिले से आया–इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस से भी मदद नहीं मिली, जिसके बाद दिव्या ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है। केस–2: सैलरी अकाउंट फ्रीज, परिवार की भेजी रकम भी नहीं निकाल पा रहीं कोतवाली क्षेत्र की मिक्की (नाम बदला हुआ) बताती हैं कि उनका सैलरी अकाउंट अचानक लॉक हो गया। बैंक ने बताया कि 11,000 रुपए का संदिग्ध अमाउंट आने पर खाता बंद किया गया है। हालांकि बैंक यह नहीं बता पाया कि उन्हें राहत कैसे मिलेगी। खाता बंद होने के कारण वे अपने परिजनों द्वारा भेजा पैसा भी नहीं निकाल पा रही हैं। केस–3: 21 हजार का संदेह, लेकिन फंस गए 20 लाख रुपए से अधिक गंज इलाके के तुषार (नाम परिवर्तित) अपना गारमेंट्स कारोबार चलाते हैं। वे बताते हैं कि फोन-पे और पेटीएम से मिलने वाले रोज़ाना भुगतान उनके बैंक खाते में आते थे, लेकिन पिछले पांच महीनों से खाता सीज है। बैंक का कहना है कि 21,000 रुपए का संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिलने पर पुलिस की ओर से मेल आया और खाता ब्लॉक कर दिया गया। लेकिन मेल भेजने वाला विभाग कौन था—यह जानकारी भी नहीं दी जाती। 50 से अधिक खाते संदिग्ध राशि पर ब्लॉक, लोग उधारी में जीवन चला रहे स्थिति यह है कि खातों के सीज होने से लोग आर्थिक संकट में घिर गए हैं। एडवोकेट की राय: संपूर्ण अकाउंट ब्लॉक करना नियमों के खिलाफ रायपुर के एडवोकेट विपिन अग्रवाल का कहना है कि साइबर ठगी का पैसा कई खातों से घूमकर आता है, और जिस खाते में संदिग्ध राशि पहुंचती है, उसे ‘लीन’ में रखा जा सकता है। लेकिन पूरे खाते को सीज करना नियमों के खिलाफ है, जबकि बैंक अक्सर ऐसा कर रहे हैं।कई मामलों में कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सिर्फ संदिग्ध राशि पर कार्रवाई हो, पूरा खाता ब्लॉक नहीं किया जाए। कैसे पहुंचती है ठगी की रकम दूसरों के खातों तक? ज्यादातर पीड़ित व्यापारी हैं, जिन्होंने ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान लिया था। जांच में पाया गया कि यह पैसा कई खातों से होकर उनके खाते में पहुंचा था—जिसे पुलिस भाषा में “लेयरिंग” कहा जाता है। लेयर क्या होती है? कानून के अनुसार चौथी लेयर में सिर्फ लीन लगाया जा सकता है, लेकिन अकाउंट सीज करने का प्रावधान नहीं है। निष्कर्ष साइबर ठगी का दायरा बढ़ रहा है, लेकिन इसकी मार निर्दोष लोगों पर पड़ रही है। बैंक और पुलिस की मौजूदा प्रक्रिया पीड़ितों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर रही है। जरूरत इस बात की है कि ऐसी व्यवस्था बने जिसमें वास्तविक अपराधियों को पकड़ा जाए और निर्दोष लोगों के खाते अनावश्यक रूप से ब्लॉक न किए जाएं।

रायपुर में बढ़ता साइबर फ्रॉड: निर्दोष लोगों के खातों पर ताला, 50 से ज्यादा पीड़ित परेशान Read Post »

Chhattisgarh, Crime

भिलाई का युवक बना ‘गुंडा’ दिखाने निकला तलवार लेकर, नंदिनी पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले में एक युवक ने लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से बीच सड़क पर तलवार लहराकर आतंक मचाया। मामला नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। तलवार लहराकर फैला रहा था डर सूचना के अनुसार, 10 नवंबर दोपहर करीब 12:30 बजे, नंदिनी टाउनशिप क्षेत्र के चंचल प्यूलस के पास एक युवक लोहे की तलवारनुमा हथियार लेकर राहगीरों को डराता-धमकाता नजर आया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने की घेराबंदी, मौके से पकड़ा आरोपी सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान अमन समुद्रे (22 वर्ष), निवासी रावण भाठा, शंकर नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। ‘गुंडा बनने’ के शौक में की हरकत पुलिस जांच में सामने आया है कि अमन समुद्रे अपने दोस्तों के बीच गुंडा छवि दिखाने के लिए ऐसी हरकत कर रहा था।वह अपने परिचितों को प्रभावित करने के लिए नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र पहुंचा और वहां राहगीरों को हथियार दिखाकर डराने लगा। पुलिस ने भेजा जेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।नंदिनी नगर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी है।

भिलाई का युवक बना ‘गुंडा’ दिखाने निकला तलवार लेकर, नंदिनी पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

दुर्ग में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत, पति और मां गंभीर रूप से घायल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुरमुंदा चौक से गोढ़ी रोड के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक अज्ञात ट्रक ने महिला को कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिश्तेदारी से लौटते वक्त हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, ग्राम पथरा (भिलाई-3) निवासी लोकेश रात्रे अपनी पत्नी नीलम रात्रे और मां बिसवंतीन बाई भारती के साथ घटियाखुर्द स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही वे मुरमुंदा चौक से गोढ़ी रोड की ओर 100 मीटर आगे बढ़े, सामने से आ रही एक बाइक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे बाइक सवार, ट्रक ने रौंदा टक्कर के बाद दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक महिला के बेहद करीब आ गया। गिरने के दौरान नीलम रात्रे की साड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और वह कुछ मीटर तक घसीटती चली गई।ट्रक चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया घायलों को तत्काल अहिवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलम रात्रे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति लोकेश और मां बिसवंतीन बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक फरार, सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस नंदिनी थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धाराएं 184, 106(1), 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। सड़क पर रोशनी की कमी से बढ़ रहे हादसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि मुरमुंदा चौक से गोढ़ी रोड तक सड़क काफी संकीर्ण और खराब है। साथ ही, रात में स्ट्रीट लाइटों की कमी के कारण दृश्यता बेहद कम रहती है। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

दुर्ग में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत, पति और मां गंभीर रूप से घायल Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime
Scroll to Top