February 2026

दुर्ग में गांजा तस्करी पर कार्रवाई: झोले में रखकर बेच रहा था युवक, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त

दुर्ग। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी से 2200 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 8 फरवरी (रविवार) सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि तितुरडीह इलाके में पुरानी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति सफेद-हरे रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी जब पुलिस की सरकारी गाड़ी मौके पर पहुंची, तो वहां एक युवक झोला लिए खड़ा मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोपाल नाग (38 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-19, तितुरडीह, मस्जिद के पास बताया। झोले से दो पैकेट गांजा बरामद तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से पारदर्शी सेलो टेप से लिपटे दो पैकेट बरामद किए गए। जांच करने पर दोनों पैकेटों में गांजा पाया गया। इसके साथ ही आरोपी की पेंट की जेब से 2200 रुपए नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मादक पदार्थ की विधिवत जांच की, जिसमें गांजे का कुल वजन 2 किलो 30 ग्राम निकला। इसके बाद गांजे को सीलबंद कर जब्त कर लिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

दुर्ग में गांजा तस्करी पर कार्रवाई: झोले में रखकर बेच रहा था युवक, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

बिलासपुर में बीच सड़क हंगामा: महिला ने ऑटो चालक की पिटाई की, बच्चियों से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने सार्वजनिक सड़क पर एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी। मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पास का बताया जा रहा है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चियों से अभद्रता का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, महिला का आरोप है कि ऑटो चालक ने नाबालिग बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। इसी बात से आक्रोशित होकर महिला ने बीच सड़क पर ही चालक को रोक लिया और उसका कॉलर पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। हाथ जोड़कर सफाई देता रहा चालक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ऑटो चालक लोगों की मौजूदगी में हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताता रहा और लगातार माफी की गुहार लगाता रहा। हालांकि महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की। ‘थाने चलो’ कहकर साथ ले गई महिला बताया जा रहा है कि कुछ देर हंगामे के बाद महिला ने चालक से कहा, “थाने चलो”, और उसे उसी के ऑटो में बैठाकर वहां से ले गई।फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

बिलासपुर में बीच सड़क हंगामा: महिला ने ऑटो चालक की पिटाई की, बच्चियों से छेड़छाड़ का लगाया आरोप Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime

बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग पर चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 50 यात्रियों की जान बची

रायपुर/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब रायपुर की ओर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की तत्परता से बस में सवार करीब 50 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इंजन से उठा धुआं, कुछ ही मिनटों में भड़की आग प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी ट्रेवल्स की बस सुबह करीब 8 बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। लगभग 9 बजे खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा गांव के पास बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया और आग तेजी से बस में फैलने लगी। ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका, सभी दरवाजे खोले और यात्रियों को बिना अफरा-तफरी के नीचे उतारा। सभी यात्रियों के बाहर निकलने के बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई। यात्री पवन ने बताया कि यदि ड्राइवर समय पर बस नहीं रोकता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। खासकर बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। इंजन खराबी से आग लगने की आशंका घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इंजन में तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। तेलीबांधा में चलती कार में अचानक लगी आग, सभी सवार सुरक्षित इधर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में भी आग की एक और घटना सामने आई है। अग्रसेन चौक के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे चलते समय एक सूमो ग्रैंड (झारखंड पासिंग) वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के समय गाड़ी में 6 लोग सवार थे। आग लगते ही सभी ने तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और एहतियातन सड़क को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग पर चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 50 यात्रियों की जान बची Read Post »

Balodabazar, Chhattisgarh, Crime

तंत्र-मंत्र से धन बढ़ाने का झांसा: रायपुर में BJP पार्षद से 3.50 लाख की ठगी, नकली नोटों का थैला थमाया

रायपुर। राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों को कई गुना करने का लालच देकर एक बीजेपी पार्षद से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठक्कर बापा वार्ड के पार्षद रुस्तम कुर्रे को कथित तांत्रिकों ने अनुष्ठान के नाम पर नकली नोटों से भरा थैला थमा दिया और असली रकम लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से ठगी की पूरी रकम, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पैसों को 100 गुना करने का दिया गया लालच पुलिस के अनुसार, गुढ़ियारी निवासी रुस्तम कुर्रे की मुलाकात करीब एक साल पहले भिलाई के सुपेला इलाके में रहने वाले राहुल भारती से हुई थी। राहुल ने काम की तलाश के बहाने संपर्क बढ़ाया और लगातार बातचीत करता रहा। 4 फरवरी 2026 से राहुल ने पार्षद को यह कहकर झांसे में लेना शुरू किया कि उसके संपर्क में मयंक दास नाम का तांत्रिक है, जो तंत्र-मंत्र से पैसों को 100 गुना कर सकता है। ऑफिस में कराया गया अनुष्ठान पीड़ित के मुताबिक, 6 फरवरी की शाम करीब 7 बजे राहुल भारती अपने साथी मयंक दास के साथ मंगल बाजार स्थित पार्षद के कार्यालय पहुंचा। वहां पूजा-पाठ और अनुष्ठान की तैयारी कराई गई। अनुष्ठान के दौरान मयंक दास ने नकद रकम की मांग की, जिस पर पार्षद ने 500-500 के नोटों के 7 बंडलों में कुल 3.50 लाख रुपए सौंप दिए। श्मशान की मिट्टी का बहाना बनाकर हुए फरार इसके बाद कथित तांत्रिक ने पार्षद को बाहर बैठने के लिए कहा और रात करीब 10:30 बजे तक पूजा करता रहा। फिर दोनों आरोपी श्मशान से मिट्टी लाने की बात कहकर एक थैला थमा गए और बाइक से फरार हो गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब थैला खोला गया, तो उसमें असली नोटों की जगह नकली नोटों के बंडल निकले। आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद मिले। इसके बाद पीड़ित ने देर रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार बीजेपी पार्षद की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने आरोपियों से पूरे 3.50 लाख रुपए, एक अपाचे बाइक और मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

तंत्र-मंत्र से धन बढ़ाने का झांसा: रायपुर में BJP पार्षद से 3.50 लाख की ठगी, नकली नोटों का थैला थमाया Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

1600 आदिवासी शिक्षक पदों की नियुक्ति को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजे हजारों पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के अंतर्गत रिक्त पड़े 1600 अनुसूचित जनजाति (ST) पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पीड़ित अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से हजारों पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी आमरण अनशन पर अभ्यर्थियों का कहना है कि न्यायालयों के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इससे आक्रोशित अभ्यर्थी और उनके परिजन 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। 2300 पदों में 1600 ST, फिर भी नियुक्ति शून्य प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में कुल 2300 पद घोषित किए गए थे, जिनमें से करीब 1600 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित थे। इसके बावजूद आज तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है।आदिवासी समाज का आरोप है कि यह स्थिति तब बनी हुई है, जब राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार है। कोर्ट के आदेशों की अनदेखी का आरोप आंदोलनरत अभ्यर्थियों का दावा है कि अनशन के दौरान बिगड़ी 200 से अधिक युवाओं की तबीयत आदिवासी अभ्यर्थियों का आमरण अनशन अब गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। आंदोलन के दौरान 200 से अधिक युवाओं की तबीयत बिगड़ चुकी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कई अभ्यर्थियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आदिवासी परिवारों पर बढ़ा सामाजिक-आर्थिक दबाव आदिवासी संगठनों का कहना है कि वर्षों की पढ़ाई, प्रशिक्षण और पात्रता के बावजूद युवाओं को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। इससे आदिवासी परिवार गहरे सामाजिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें आंदोलन और तेज करने की चेतावनी अभ्यर्थियों और आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

1600 आदिवासी शिक्षक पदों की नियुक्ति को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजे हजारों पत्र Read Post »

Chhattisgarh, Education, Raipur, State

रायपुर में खुलेआम चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद, रामकुंड इलाके में फैली दहशत

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक द्वारा सार्वजनिक जगह पर हथियार लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड बस्ती का बताया जा रहा है, जहां एक युवक हाथ में चापड़ लेकर सड़क पर घूमते हुए लोगों को गाली-गलौज और धमकियां देता नजर आ रहा है। 26 सेकेंड का वीडियो बना दहशत की वजह वायरल हुए करीब 26 सेकेंड के वीडियो में युवक नशे या आक्रोश की हालत में नजर आ रहा है, जो राहगीरों को डराने की कोशिश करता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में बार-बार सामने आती रहती हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की पहचान वीडियो वायरल होते ही आजाद चौक थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में खुलेआम चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद, रामकुंड इलाके में फैली दहशत Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

राजिम कल्प कुंभ 2026 पर संत समाज का विरोध, नाम हटाने पर बहिष्कार की चेतावनी

रायपुर। राजिम कल्प कुंभ 2026 को लेकर राजधानी रायपुर के साधु-संतों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। संत समाज ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी राजपत्र (गजट) में कई प्रमुख संतों और महंतों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए इसे अपमानजनक करार दिया है। इस मुद्दे पर संतों ने राजिम कल्प कुंभ के बहिष्कार की चेतावनी दी है और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। राजपत्र से गायब हुए रायपुर के प्रमुख संतों के नाम रायपुर स्थित श्री सुरेश्वर महादेव पीठ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संतों ने बताया कि गजट में जारी सूची से रायपुर के कई प्राचीन मठों और अखाड़ों से जुड़े संतों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। संत समाज के अनुसार सूची से जिन प्रमुख नामों को हटाया गया है, उनमेंमहंत देवदास जी महाराज, महंत वेद प्रकाश, गोंडवाना समाज के संत निराहारी महाराज और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सौम्या मां सहित कई अन्य संत शामिल हैं। ‘बार-बार नामों में फेरबदल से संत समाज आहत’ संतों का आरोप है कि राजपत्र में बार-बार नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संत समाज ने इसे सुनियोजित तरीके से की जा रही उपेक्षा बताते हुए कहा कि इससे पूरे संत समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंची है। दोषियों पर कार्रवाई तक कुंभ में शामिल नहीं होंगे संत संतों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक नामों में हेरफेर करने वाले व्यक्ति या अधिकारी को सामने लाकर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक रायपुर के संत राजिम कल्प कुंभ 2026 में भाग नहीं लेंगे। प्रेस वार्ता में संतों ने ऐसे व्यक्ति को ‘कालनेमि’ की संज्ञा देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। मेला प्रशासन के अधिकारियों पर भी लगाए आरोप संत समाज ने मेला प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। संतों का कहना है कि बातचीत के दौरान सम्मानजनक भाषा और मर्यादा का पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह की परिस्थितियां बनी थीं, इसके बावजूद संत समाज ने आयोजन में सहयोग किया था। सरकार से की जांच और हस्तक्षेप की मांग संतों ने कहा कि राजिम कल्प कुंभ केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में भी अपनी धार्मिक पहचान रखता है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में संत समाज की अनदेखी से असंतोष बढ़ रहा है। संत समाज ने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि संतों का सम्मान और आयोजन की गरिमा बनी रहे। प्रेस वार्ता में संत महासभा से जुड़े पदाधिकारी, आचार्य और बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे।

राजिम कल्प कुंभ 2026 पर संत समाज का विरोध, नाम हटाने पर बहिष्कार की चेतावनी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

पूर्व मेयर के भतीजे पर गंभीर आरोप: स्कूल संचालक से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवादित नाम सामने आया है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर पर स्कूल संचालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा, जो तेलीबांधा स्थित विधायक कॉलोनी के निवासी हैं और विशेष बच्चों के लिए स्कूल संचालित करते हैं, ने पुलिस को बताया कि वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद जब वे अपनी कार (CG-04-PY-5003) के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक इंडिवर कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। आरोप है कि इंडिवर कार चला रहे शोएब ढेबर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्क्रैच मारा। जब आरबी मिश्रा ने विरोध किया, तो शोएब ने सड़क पर ही गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित तेलीबांधा थाने पहुंचा, जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। पहले भी विवादों में रह चुका है शोएब ढेबर यह पहली बार नहीं है जब शोएब ढेबर का नाम विवादों में आया हो। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

पूर्व मेयर के भतीजे पर गंभीर आरोप: स्कूल संचालक से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

किराए के मकान में पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार, मोबाइल स्टेटस से करते थे सौदेबाजी; पुलिस रेड में दो युवतियां बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। शिवा नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी मिलकर सेक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई में मकान से दो युवतियों को बरामद किया गया है, जबकि दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल स्टेटस के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करता था। वह अपने मोबाइल पर अलग-अलग रेट लिखकर स्टेटस लगाता था, जिसे देखकर ग्राहक संपर्क करते थे। इसके बाद बाहर से युवतियों को बुलाकर मकान में देह व्यापार कराया जाता था। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। बताया गया कि 26 वर्षीय राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ वहां देह व्यापार का धंधा चला रहा है। सूचना मिलने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। सीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। जैसे ही तय संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल मकान की घेराबंदी कर छापा मारा। आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद रेड के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से दो युवतियां मिलीं, जो रायगढ़ की ही रहने वाली बताई जा रही हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को कंडोम, दो मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था। यूपी का रहने वाला है आरोपी आरोपी राहुल यादव मूल रूप से इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के नई बैरहना क्षेत्र का निवासी है और करीब तीन महीने पहले रायगढ़ आकर किराए के मकान में रहने लगा था। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस ने बताया कि बीते दो दिनों में देह व्यापार के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले रविवार रात केलो विहार कॉलोनी में भी इसी तरह की कार्रवाई कर आरोपी और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

किराए के मकान में पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार, मोबाइल स्टेटस से करते थे सौदेबाजी; पुलिस रेड में दो युवतियां बरामद Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Raigarh

वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, इंस्टाग्राम पर किया वायरल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती को उसके ही रिश्तेदार ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के दौरान उसकी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में इसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी की शादी महाराष्ट्र के पुणे-बीड़ क्षेत्र में हुई है। इसी दौरान वर्ष 2025 में उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने भरोसा जीतकर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। एक दिन युवती के पिता ने उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया और फटकार लगाई। इसके बाद आरोपी ने युवती के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनवाया, जिसका पासवर्ड दोनों के पास था। कुछ समय बाद वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने युवती पर दबाव बनाकर उससे कपड़े उतरवाए और उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग व स्क्रीनशॉट ले लिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए युवती से 50 हजार रुपए की मांग की। डर के चलते पीड़िता ने कई बार फोन-पे और नकद के माध्यम से आरोपी को करीब 990 रुपए दिए, लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका। पीड़िता के अनुसार, जब उसने और पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को उसी इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में बालोद पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) एवं 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।बालोद जिले की युवती के साथ साइबर अपराध का गंभीर मामला

वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, इंस्टाग्राम पर किया वायरल Read Post »

Balodabazar, Chhattisgarh, Top News
Scroll to Top