Crime

भगवा वेश में साधु, सवाल पूछते ही टूटा भेष: दुर्ग में भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला, वीडियो वायरल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साधु का भेष धारण कर घर-घर भीख मांग रहे एक युवक की पहचान पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब स्थानीय लोगों ने उससे धार्मिक प्रश्न पूछे। युवक भगवा कपड़े पहनकर तंबूरा बजाते हुए “राम-राम” और “जय श्रीराम” का उद्घोष कर रहा था, लेकिन सवालों के जवाब नहीं दे सका और घबरा कर रोने लगा। बाद में जांच में सामने आया कि युवक मुस्लिम समुदाय से है और उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। सवालों पर घबराया, गायत्री मंत्र सुनाने को कहा तो रो पड़ा स्थानीय लोगों को युवक के हाव-भाव पर शक हुआ। शंका दूर करने के लिए उससे पूछा गया कि भगवान राम के पिता का नाम क्या था, लेकिन वह जवाब नहीं दे सका। इसके बाद लंका किसने जलाई—इस प्रश्न पर भी वह चुप रहा। जब उससे गायत्री मंत्र सुनाने को कहा गया, तो वह घबरा गया और रोते हुए छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। बिना एंट्री दरगाह में रुका, पहचान पत्र नहीं मिले जानकारी के अनुसार, युवक बिना किसी एंट्री के एक दरगाह में ठहरा हुआ था। उसके पास कोई वैध पहचान पत्र भी नहीं मिला। पहले उसने अपना नाम यादव बताया, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताते हुए खुद को मुस्लिम बताया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। निशानदेही पर दूसरा व्यक्ति भी हिरासत में पूछताछ के दौरान युवक ने अपने एक साथी के बारे में जानकारी दी, जो मौर्या टॉकिज के पास एक मजार के आसपास ठहरा होने की बात कही गई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पकड़े जाने पर लौटाने लगा भीख की रकम हिंदू संगठन की प्रतिनिधि ज्योति शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक रोने लगा और मांगे हुए पैसे लौटाने लगा। संगठन का दावा है कि यह इकलौता मामला नहीं हो सकता, बल्कि साधु का भेष धारण कर भीख मांगने वाला 5 लोगों का समूह सक्रिय हो सकता है। बताया जा रहा है कि सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और खुद को प्रतापगढ़ का निवासी बताते हैं। पुलिस जांच जारी सीएसपी छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

भगवा वेश में साधु, सवाल पूछते ही टूटा भेष: दुर्ग में भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला, वीडियो वायरल Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News

मुनाफे का झांसा, फर्जी ऐप का जाल: दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख की साइबर ठगी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग और निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 24 लाख रुपये की साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में फर्जी शेयर-ट्रेडिंग ऐप के जरिए एक युवक से 13.90 लाख रुपये ठगे गए, जबकि दूसरे मामले में QR कोड और लिंक के माध्यम से 11.15 लाख रुपये की ठगी की गई। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना दुर्ग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। व्हाट्सऐप लिंक से शुरू हुआ फर्जी ट्रेडिंग का खेल खुर्सीपार भिलाई निवासी मनीष कुमार गजपाल (39) ने बताया कि नवंबर 2025 में उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। इसमें ट्रेडिंग ग्रुप जॉइन करने का लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने पर वे “Stock Flights D2” नामक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े, जहां लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा किए जा रहे थे। दिसंबर 2025 में ग्रुप के निर्देश पर उनसे GTSS LLC नामक ऐप इंस्टॉल कराया गया, जिसमें निवेश और कथित मुनाफा दिखाया जाता था। भरोसा दिलाने के लिए शुरुआती तौर पर 50 हजार रुपये का एक बार विड्रॉल भी कराया गया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। 31 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच पीड़ित से कुल 13.90 लाख रुपये जमा कराए गए। जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तो “आईपीओ पेंडिंग” बताकर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। लगातार भुगतान के बावजूद रकम नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का शक हुआ और उन्होंने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। QR कोड और लिंक से दूसरी ठगी, GST के नाम पर मांग दूसरा मामला कोहका भिलाई क्षेत्र का है। पीड़ित शुभम जायसवाल (29) को 20 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को “ब्रड सिक्योरिटी” कंपनी का प्रतिनिधि बताया और निवेश पर मोटे मुनाफे का ऑफर दिया। लिंक भेजकर QR कोड के जरिए ट्रांजेक्शन कराए गए। शुरुआत में 10 हजार रुपये निवेश पर 5 हजार रुपये का मुनाफा दिखाकर भरोसा दिलाया गया। इसके बाद 23 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों और QR कोड के माध्यम से 11.15 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस दौरान कुछ रकम विड्रॉल भी कराई गई, जिससे ठगों पर भरोसा और बढ़ गया। 7 जनवरी 2026 को लिंक आईडी में करीब 16 लाख रुपये दिखने लगे। जब पीड़ित ने 5 लाख रुपये विड्रॉल करने की कोशिश की, तो 18% GST जमा करने का मैसेज आया। शक होने पर उन्होंने भुगतान नहीं किया। बाद में संपर्क करने पर एफआईआर की धमकी दी गई, जिससे ठगी का खुलासा हुआ। साइबर पुलिस कर रही जांच दोनों मामलों में साइबर थाना दुर्ग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(2), 318(4) और 336(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, ऐप्स, लिंक और डिजिटल ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में संगठित साइबर ठग गिरोह की आशंका जताई जा रही है।

मुनाफे का झांसा, फर्जी ऐप का जाल: दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख की साइबर ठगी Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, State

कान में ब्लूटूथ, कपड़ों में डिवाइस: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल करते राजस्थान का युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में SSC द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। सिम कार्ड से ऑपरेट होने वाले ब्लूटूथ डिवाइस को कान में छिपाकर और कपड़ों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाकर परीक्षा दे रहा राजस्थान का अभ्यर्थी रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को परीक्षा केंद्र प्रभारी ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। संदेह हुआ तो घबराया अभ्यर्थी शुक्रवार (9 जनवरी) को सीपत के फरहदा स्थित जीटीबी कॉलेज में SSC द्वारा आयोजित हेड कांस्टेबल (लिपिक) दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 की परीक्षा चल रही थी। शाम 4:30 से 6:30 बजे की शिफ्ट के दौरान केंद्र प्रभारी विजय कुमार लहरे को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब वह उसके नजदीक पहुंचे तो अभ्यर्थी घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके कान से सिम-ऑपरेटेड ब्लूटूथ और कपड़ों में छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए, जिनकी मदद से वह प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर रहा था। राजस्थान का रहने वाला है आरोपी पकड़े गए युवक की पहचान मोहित मीना (25) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में सामने आया है कि वह सभी डिवाइस राजस्थान से ही लेकर बिलासपुर पहुंचा था और उनका उपयोग कर परीक्षा में नकल कर रहा था। मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया केंद्र प्रभारी की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बड़े नकल गिरोह की आशंका कड़ी सुरक्षा और जांच व्यवस्था के बावजूद आरोपी का परीक्षा केंद्र के भीतर डिवाइस ले जाना पुलिस के लिए भी सवाल बन गया है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले के पीछे किसी संगठित नकल गिरोह की भूमिका हो सकती है। फिलहाल आरोपी के मोबाइल फोन और जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की तकनीकी जांच की जा रही है।

कान में ब्लूटूथ, कपड़ों में डिवाइस: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल करते राजस्थान का युवक गिरफ्तार Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Crime, Education, Top News

वीजा खत्म, फिर भी सालों से रायपुर में रह रहीं थीं विदेशी युवतियां: पुलिस हिरासत में, IB कर रही पूछताछ

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो विदेशी महिला नागरिकों को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं उज़्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं और वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद लंबे समय से रायपुर में रह रही थीं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। उनके पास मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। IPS–CSP स्तर के अफसर कर रहे जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तेलीबांधा इलाके में दो विदेशी महिलाओं के लंबे समय से रहने की जानकारी मिली थी, लेकिन उनके वीजा और वैध निवास को लेकर संदेह बना हुआ था। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने खुद को उज़्बेकिस्तान का नागरिक बताया है। वे किस उद्देश्य से भारत आई थीं, किस श्रेणी का वीजा था और वह वर्तमान में वैध है या नहीं—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पासपोर्ट-वीजा जब्त, FRRO से संपर्क पुलिस ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट, वीजा और पहचान से जुड़े अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि के लिए विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRRO) और संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया गया है। जरूरत पड़ने पर इमिग्रेशन विभाग को भी पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि वीजा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी रायपुर में सामने आ चुका है ऐसा मामला गौरतलब है कि करीब 11 महीने पहले भी रायपुर में एक विदेशी युवती की गिरफ्तारी हुई थी। तब वह अपने साथी के साथ शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रही थी और VIP रोड पर स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें एक की मौत हो गई थी। उस मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़े सेक्स रैकेट नेटवर्क के संकेत भी मिले थे। घटना 6 फरवरी 2025 की रात की थी, जब उज़्बेकिस्तान के ताशकंद की रहने वाली युवती भारत सरकार लिखी कार चला रही थी और हादसे के बाद मौके पर हंगामा भी किया था।

वीजा खत्म, फिर भी सालों से रायपुर में रह रहीं थीं विदेशी युवतियां: पुलिस हिरासत में, IB कर रही पूछताछ Read Post »

Chhattisgarh, Crime, International, Raipur, State, Top News

9 माह की गर्भवती शिक्षिका से मारपीट का आरोप: प्राचार्य पर थप्पड़ और पेट में मुक्का मारने की शिकायत अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बसकेपी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कार्यरत एक 9 माह की गर्भवती शिक्षिका ने स्कूल के प्राचार्य पर थप्पड़ मारने और पेट में मुक्का मारने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षिका ने इस घटना की लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से करते हुए प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। छुट्टी को लेकर हुआ विवाद शिक्षिका अनिमा लकड़ा के अनुसार, बलरामपुर जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी घोषित की गई थी। इसी के तहत उन्होंने 6 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से अवकाश लिया था। अगले दिन 7 जनवरी को वह समय से पहले, सुबह 10 बजे से पूर्व स्कूल पहुंच गईं, इसके बावजूद प्राचार्य ने उन्हें उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थित दर्ज कर दिया। जब शिक्षिका ने इसका कारण पूछा तो प्राचार्य मंगना राम ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर उनके साथ मारपीट की। शिक्षिका का आरोप है कि प्राचार्य ने उन्हें थप्पड़ मारे और पेट में भी मुक्का मारा, जबकि वह गर्भावस्था की अंतिम अवस्था में हैं। शिक्षक संघ का विरोध, निलंबन की मांग घटना की जानकारी सामने आते ही छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन ने मामले की कड़ी निंदा की है। संघ ने इसे महिला और गर्भवती शिक्षिका के सम्मान के खिलाफ बताते हुए प्राचार्य के तत्काल निलंबन की मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Post »

Ambikapur, Chhattisgarh, Crime, Top News

अंबिकापुर में सनसनीखेज हत्या: युवती की धमकी के बाद दो युवकों ने सीने में घोंपा चाकू, CCTV में कैद वारदात

अंबिकापुर शहर के गांधीनगर वार्ड क्रमांक 7 में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। एक युवती और उसके साथ मौजूद दो युवकों ने मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शनिवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। वार्ड पार्षद विपिन पांडेय की सूचना पर गांधीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सीने पर चाकू के गंभीर निशान पाए गए। CCTV में कैद युवती की धमकी पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वारदात से पहले युवती मृतक से कहती है—“तू मेरे को हाथ कैसे लगाया, तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं?”इसके तुरंत बाद उसके साथ मौजूद दो युवक चाकू से हमला कर देते हैं, जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। युवती गिरफ्तार, दो आरोपी फरार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दोनों युवक फरार हैं। उनकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मृतक की पहचान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गांधीनगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बबलू मंडल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुभाषनगर वार्ड क्रमांक 2, बाबरा पेट्रोल पंप के सामने गली में रहता था। वह ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के पुत्र दीप मंडल (24 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रात करीब 10:30 बजे तक घर के पास ही बैठे थे, इसके बाद वे घर नहीं लौटे। सुबह उनकी हत्या की खबर मिली। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अंबिकापुर में सनसनीखेज हत्या: युवती की धमकी के बाद दो युवकों ने सीने में घोंपा चाकू, CCTV में कैद वारदात Read Post »

Ambikapur, Chhattisgarh, Crime, Top News

दुर्ग–पाटन मार्ग पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; लापरवाही का केस दर्ज

दुर्ग–पाटन मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। दैमार गांव के पास हाईवा ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अर्क सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना 8 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, अर्क सिंह बाइक से भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती अपनी दादी को देखकर पाटन स्थित शासकीय अस्पताल क्वार्टर में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजू ढाबा के पास पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्क सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पाटन थाना क्षेत्र में हुआ। इलाज के दौरान हुई मौत हादसे के बाद पाटन पुलिस ने घायल अर्क सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाटन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उनका इलाज जारी रखा गया, लेकिन 9 जनवरी की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिर, चेहरे और शरीर में आई गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं। हाईवा चालक पर लापरवाही का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा ट्रक (CG07 BP 7880) तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था। मृतक के पिता विजय बहादुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और लापरवाही से मौत के अपराध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। काम की तलाश में मुंबई गए थे मृतक अर्क सिंह की पत्नी पाटन के शासकीय अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ हैं। मृतक पूर्व में रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे, लेकिन घटना के समय वे बेरोजगार थे और भिलाई में रह रहे थे। निजी विवाद भी जांच के दायरे में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने पहले पाटन थाने में नशे की हालत में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि इस शिकायत का हादसे से सीधा संबंध नहीं है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दुर्ग–पाटन मार्ग पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; लापरवाही का केस दर्ज Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News

हाईकोर्ट का अहम फैसला: बिना सबूत अफेयर का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता, डॉक्टर पति को तलाक, पत्नी को 25 लाख गुजारा भत्ता

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस एके प्रसाद की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि बिना ठोस प्रमाण के जीवनसाथी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। कोर्ट ने एक डॉक्टर पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार मानते हुए डॉक्टर पति की तलाक याचिका स्वीकार कर ली। साथ ही पत्नी को 25 लाख रुपये एकमुश्त गुजारा भत्ता देने का आदेश भी दिया गया है। क्या है पूरा मामला मामला सारंगढ़ निवासी डॉक्टर से जुड़ा है, जिनकी शादी वर्ष 2008 में रायगढ़ में भिलाई की रहने वाली महिला डॉक्टर से हुई थी। शादी के बाद दंपती की एक बेटी हुई, लेकिन कुछ वर्षों बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया। अंततः वर्ष 2014 से दोनों अलग-अलग रहने लगे। पति का आरोप था कि पत्नी का व्यवहार शादी के कुछ समय बाद ही अपमानजनक और संदेहपूर्ण हो गया था। उस पर बार-बार अवैध संबंधों के आरोप लगाए गए, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी, मांग में सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने से इनकार करती थी, यहां तक कि एक बार जानलेवा हमला भी किया गया। फैमिली कोर्ट से हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला पति ने दुर्ग स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी, जिसे फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद पति ने हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के दौरान सामने आया कि पत्नी ने अपने लिखित बयान में पति पर किसी अन्य महिला डॉक्टर से संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया था। पत्नी का यह भी दावा था कि कथित महिला ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी, लेकिन इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका। कोर्ट की टिप्पणी: चरित्र हनन सबसे गंभीर क्रूरता हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षित पत्नी द्वारा बिना आधार के पति के चरित्र पर लांछन लगाना मानसिक क्रूरता का सबसे गंभीर रूप है। कोर्ट ने माना कि पत्नी अपने आरोपों को साबित करने में असफल रही, जिससे पति को गंभीर मानसिक पीड़ा हुई। हालांकि कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि केवल अलग रहने के आधार पर तलाक नहीं दिया जा सकता, लेकिन मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक उचित है। 25 लाख रुपये एकमुश्त गुजारा भत्ता हाईकोर्ट ने तलाक मंजूर करते हुए यह भी कहा कि दोनों पति-पत्नी डॉक्टर हैं और आर्थिक रूप से सक्षम हैं, फिर भी बेटी की परवरिश और भविष्य के कानूनी विवादों से बचने के लिए पति को पत्नी को 25 लाख रुपये एकमुश्त गुजारा भत्ता देना होगा। यह राशि 6 महीने के भीतर अदा करनी होगी।

हाईकोर्ट का अहम फैसला: बिना सबूत अफेयर का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता, डॉक्टर पति को तलाक, पत्नी को 25 लाख गुजारा भत्ता Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime, Top News

रायपुर की सड़कों पर हथियारों के साथ युवकों की रील, कट्टा–चाकू लहराते VIDEO वायरल; पुलिस ने शुरू की तलाश

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वायरल फुटेज में कुछ युवक कार चलाते हुए खुलेआम कट्टा और चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। ये युवक शहर की सड़कों, गलियों और सुनसान इलाकों में फिल्मी और बदमाश-लाडले जैसे गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन युवकों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पेज और आईडी बना रखी हैं, जहां लगातार ऐसे वीडियो साझा कर खुद को ‘डॉन’ और ‘भाई’ के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हाथ और कमर में हथियार, दबंगई का प्रदर्शन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक हाथ में कट्टा और कमर में चाकू रखकर गानों पर रील बना रहे हैं। कुछ वीडियो में आपत्तिजनक भाषा और गालियों का भी इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि शहर में अपना वर्चस्व दिखाने और सोशल मीडिया पर दबंग छवि बनाने के लिए ये युवक ग्रुप बनाकर वीडियो शूट कर वायरल कर रहे हैं। 18 से 25 साल के बताए जा रहे युवक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में ये युवक कानून को ताक पर रखकर इस तरह की खतरनाक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये वीडियो खमतराई, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती और डीडी नगर जैसे इलाकों में शूट किए गए हैं। जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वालों की पहचान की जा रही है। सभी वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रायपुर की सड़कों पर हथियारों के साथ युवकों की रील, कट्टा–चाकू लहराते VIDEO वायरल; पुलिस ने शुरू की तलाश Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर में कारोबारी ने की आत्महत्या, विज्ञापन एजेंसी संचालक का फ्लैट में मिला शव

राजधानी रायपुर से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विज्ञापन एजेंसी के संचालक विश्वरंजन पुरोहित के रूप में हुई है। 10 जनवरी की सुबह न्यू राजेंद्र नगर स्थित उनके फ्लैट में उनका शव फंदे से लटका मिला। यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक हाल के दिनों में अपने व्यवसाय में हुए नुकसान के कारण मानसिक तनाव में था, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अपने ही फ्लैट में उठाया आत्मघाती कदम बताया जा रहा है कि विश्वरंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर के एक फ्लैट में रहते थे। इसी फ्लैट में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ, सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह की आपराधिक आशंका नहीं दिख रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

रायपुर में कारोबारी ने की आत्महत्या, विज्ञापन एजेंसी संचालक का फ्लैट में मिला शव Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News
Scroll to Top