Raipur

रायपुर IPL मैच में बवाल, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसी भीड़, पुलिस और फैंस में झड़प

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में RCB और KKR के बीच खेले गए IPL मुकाबले के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। मैच में RCB ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, लेकिन स्टेडियम के बाहर और अंदर हुए हंगामे ने आयोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। जानकारी के अनुसार, कई दर्शकों के पास टिकट होने के बावजूद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे भीड़ नाराज हो गई। स्थिति बिगड़ते ही कुछ लोग दीवार कूदकर स्टेडियम के अंदर घुसने लगे, जबकि गेट नंबर 2 पर भी भारी बवाल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि भीड़ ने नियंत्रण खो दिया और कुछ स्थानों पर गेट तोड़कर लोग अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ जगहों पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर हटाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थिति को संभालने के दौरान मीडिया कर्मियों को वीडियो बनाने से रोकने की भी शिकायत सामने आई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ, जो रात करीब 8:45 बजे शुरू हुआ। इसके बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में दर्शक बारिश में भीगते हुए स्टेडियम पहुंचे। कई फैंस विराट कोहली को देखने के लिए पहुंचे थे, जबकि कुछ दर्शक कोलकाता से KKR का समर्थन करने आए थे। फिलहाल इस पूरे मामले ने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रायपुर IPL मैच में बवाल, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसी भीड़, पुलिस और फैंस में झड़प Read Post »

Raipur, Sports, State, Top News

बिरगांव नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल, खराब सफाई मशीन का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित बिरगांव नगर निगम की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम की सफाई गाड़ी की खराब और लापरवाह स्थिति सामने आती दिख रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सफाई मशीन का पानी टैंकर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा मशीन का ब्रश सिस्टम भी बंद स्थिति में नजर आ रहा है। वहीं पीछे लगा वाइपर सिस्टम बिना पानी के सड़क पर सफाई करने के बजाय धूल को और अधिक फैला रहा है, जिससे सड़क की स्थिति और खराब होती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यह सफाई मशीन केवल नाम की सफाई कर रही है, जबकि वास्तविकता में यह व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। नागरिकों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। वहीं इस पूरे मामले पर अब तक बिरगांव नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है। इससे लोगों की नाराजगी और भी बढ़ती जा रही है। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या शहर की सफाई व्यवस्था वास्तव में ठीक से काम कर रही है या फिर यह सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। हम इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही कोई आधिकारिक अपडेट आता है, उसे सबसे पहले आपके सामने रखा जाएगा।

बिरगांव नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल, खराब सफाई मशीन का वीडियो वायरल Read Post »

GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

बिरगांव में नाली से मिला 7 महीने का भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिरगांव क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह मामला बड़ा तालाब क्षेत्र का है, जहां आज सुबह लगभग 6 बजे नाली के अंदर एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय कुछ लोग जब इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी। यह देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना उरला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर इतनी गंभीर स्थिति में भ्रूण यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू का पता लगाया जा सके। शुरुआती तौर पर यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर सुराग को गंभीरता से खंगाल रही है।

बिरगांव में नाली से मिला 7 महीने का भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी Read Post »

Crime, Raipur, Top News

रायपुर के सरोरा में जिजा-साले के विवाद ने लिया खूनी रूप, चापड़ से हत्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोरा इलाके से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरोरा सर्विस रोड पर स्थित साहू पान ठेला के पास रात करीब 9 बजे यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक गिरधर साहू और आरोपी प्रकाश साहू आपस में जिजा-साले हैं और दोनों मजदूर नगर, सरोरा के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने देर रात तूल पकड़ लिया और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी प्रकाश साहू ने गुस्से में आकर चापड़ से अपने साले गिरधर साहू पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण गिरधर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि पारिवारिक विवाद अगर समय पर न सुलझाए जाएं तो वे कितने गंभीर और खतरनाक रूप ले सकते हैं।

रायपुर के सरोरा में जिजा-साले के विवाद ने लिया खूनी रूप, चापड़ से हत्या Read Post »

Crime, Raipur, Top News

बालोद में सीवरेज प्रोजेक्ट के दौरान दर्दनाक हादसा: मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत, 10 फीट गड्ढे में दबे थे

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के सीवरेज पाइपलाइन प्रोजेक्ट के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। यह घटना मंगलवार शाम दास पान ठेला चौक के पास हुई, जहां सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था। काम के दौरान अचानक 10 फीट गहरा गड्ढा भरभराकर धंस गया और उसमें काम कर रहे मजदूर दब गए। मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है। देर रात तक तीनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद परिजनों और आदिवासी संगठनों ने बीएसपी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया रोक दी गई। परिजन शव लेने से भी इनकार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। न तो बैरिकेडिंग थी और न ही मिट्टी धंसने से बचाव के उचित इंतजाम किए गए थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और बीएसपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने आरोप लगाया कि मजदूरों से बिना मानक सुरक्षा के काम कराया जा रहा था और हादसे के बाद जिम्मेदार अधिकारी देर से पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं सांसद भोजराज नाग ने भी घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।

बालोद में सीवरेज प्रोजेक्ट के दौरान दर्दनाक हादसा: मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत, 10 फीट गड्ढे में दबे थे Read Post »

Accident, Raipur, State, Top News

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अचानक सड़क किनारे लगे लगभग 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवती काफी देर तक ऊंचाई पर होर्डिंग पर बैठी रही, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई, साथ ही नीचे सुरक्षा के लिए जाली भी बिछाई गई। करीब 40 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को संभाला। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया और पूछताछ शुरू की गई। शुरुआती जांच में युवती मानसिक रूप से अस्थिर नजर आई है, हालांकि उसने किसी विवाद या परेशानी से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी।

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन Read Post »

Raipur, Top News

ग्रामीण सेवा नहीं करने वाले 43 डॉक्टरों से 17 करोड़ की वसूली करेगी सरकार

राज्य के ग्रामीण इलाकों में नियुक्ति मिलने के बावजूद ज्वाइन नहीं करने वाले 43 डॉक्टरों पर अब स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इनमें 15 एमबीबीएस डॉक्टर और 28 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। विभाग इन डॉक्टरों से कुल 17 करोड़ 75 लाख रुपए की पेनल्टी वसूलने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य संचालनालय ने मंगलवार से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को इस मामले में कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, एमबीबीएस और पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टरों के लिए दो साल तक ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना अनिवार्य होता है। इसके लिए पढ़ाई के दौरान डॉक्टरों से बांड भरवाया जाता है। एमबीबीएस छात्रों के लिए 25 लाख रुपए और पीजी छात्रों के लिए 50 लाख रुपए का बांड तय किया गया है। बांड में साफ तौर पर उल्लेख होता है कि यदि डॉक्टर पढ़ाई पूरी होने के बाद तय अवधि तक ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा नहीं देंगे तो उनसे बांड की राशि वसूली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 2025 में 655 मेडिकल ऑफिसर्स और 155 विशेषज्ञ डॉक्टरों की ग्रामीण क्षेत्रों में संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इन डॉक्टरों को दो साल की सेवा के लिए पदस्थ किया गया था। जब विभाग ने दिसंबर 2025 में ज्वाइन नहीं करने वाले डॉक्टरों को नोटिस भेजना शुरू किया, तब 54 डॉक्टरों ने जल्दबाजी में अपनी ज्वाइनिंग दे दी। इनमें 37 यूजी और 17 पीजी डॉक्टर शामिल थे। इन डॉक्टरों ने मेडिकल सर्टिफिकेट और ज्वाइनिंग दस्तावेज जमा कर दिए, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई रोक दी गई। हालांकि 43 डॉक्टरों ने नोटिस का जवाब देने के बावजूद अपनी पोस्टिंग वाली जगह पर ज्वाइन नहीं किया। कई डॉक्टरों ने ग्रामीण इलाकों में सुविधाओं की कमी, बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी और छोटे बच्चों की पढ़ाई जैसी वजहें बताईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बांड भरते समय डॉक्टरों को पहले ही स्पष्ट कर दिया जाता है कि उनकी नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। इसके बावजूद बांड स्वीकार करने के बाद सेवा नहीं देना नियमों का उल्लंघन है। अब विभाग ने इन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भी सूचना भेज दी है।

ग्रामीण सेवा नहीं करने वाले 43 डॉक्टरों से 17 करोड़ की वसूली करेगी सरकार Read Post »

GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

छत्तीसगढ़ BJP कोर कमेटी में बड़ा बदलाव: ओपी चौधरी, विजय शर्मा और अमर अग्रवाल शामिल, कई वरिष्ठ नेता बैठक से दूर

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी की कोर कमेटी का पुनर्गठन करते हुए कई नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि कुछ पुराने सदस्यों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नई सूची में मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल को कोर कमेटी में जगह दी गई है। इसके साथ ही संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण फेरबदल माना जा रहा है। हालांकि कोर कमेटी की हालिया बैठक में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल और गौरीशंकर अग्रवाल जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कोर ग्रुप के पुनर्गठन की पुष्टि की है। वहीं पार्टी के अंदर इसे संगठन को नई दिशा देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को बूथ और ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने, आगामी रणनीति और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई थी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अब प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर भी सभी की नजरें टिकी हैं, जहां आगामी रणनीति और संगठनात्मक दिशा को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में यह बदलाव सिर्फ संगठन तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर बड़े पुनर्गठन की तैयारी के संकेत मिल रहे हैं। कुछ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने की भी चर्चाएं हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल और संगठन में भविष्य में और बदलाव की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं, जिससे छत्तीसगढ़ भाजपा की राजनीतिक रणनीति नए मोड़ पर जाती दिख रही है।

छत्तीसगढ़ BJP कोर कमेटी में बड़ा बदलाव: ओपी चौधरी, विजय शर्मा और अमर अग्रवाल शामिल, कई वरिष्ठ नेता बैठक से दूर Read Post »

GOVERNMENT, Political, Raipur, State, Top News

रायपुर: बम बनाने की सामग्री मामले में आरोपी गिरफ्तार, महापौर से रिश्तेदारी की चर्चा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बम बनाने से जुड़ी संदिग्ध सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, 7 मई को रावाभाठा इलाके में एक संदिग्ध युवक के पास पिस्टल और बम निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान टीम को लो एक्सप्लोसिव क्षमता वाली सामग्री, बैटरी, दो केमिकल की बोतलें, तार और डेटोनेटर बरामद हुए थे। मामले के सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्या इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपी विनय देवांगन को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि वह बीरगांव नगर निगम के महापौर और एक पार्षद का रिश्तेदार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

रायपुर: बम बनाने की सामग्री मामले में आरोपी गिरफ्तार, महापौर से रिश्तेदारी की चर्चा Read Post »

Crime, GOVERNMENT, Political, Raipur, State, Top News

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला: ट्रैफिक प्लान जारी, बारिश की संभावना; शाहरुख खान के पहुंचने की चर्चा

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता और KKR के सह-मालिक शाहरुख खान भी टीम का समर्थन करने रायपुर पहुंच सकते हैं। वहीं मौसम विभाग ने शाम के समय तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। मैच के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से होकर गुजरना होगा। वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के पूर्व दिशा में स्थित परसदा और कोसा पार्किंग में की जाएगी। यदि वहां जगह भर जाती है तो श्री सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग किया जाएगा। अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग ट्रैफिक रूट तय किए गए हैं। मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने नेट प्रैक्टिस में जमकर तैयारी की। बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स और डेथ ओवर में तेजी से रन बनाने पर फोकस किया, जबकि गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर गेंद और अंतिम ओवरों की रणनीति पर अभ्यास किया। इस बार स्टेडियम का संचालन RCB मैनेजमेंट देख रहा है। हालांकि पिछले मैच के दौरान दर्शकों ने कई व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने शिकायत की कि स्टेडियम में खाने-पीने की चीजें काफी महंगे दामों पर बेची गईं। 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए और 60 रुपए का पिज्जा 300 रुपए तक में बिकने के आरोप लगे थे। दर्शकों ने यह भी दावा किया कि स्टेडियम परिसर में किसी प्रकार की आधिकारिक रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी, जिसका फायदा उठाकर विक्रेताओं ने मनमानी कीमत वसूली। पिछले मुकाबले में मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था भी बड़ी समस्या बनकर सामने आई। भारी भीड़ के कारण इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो गया, जिससे ई-टिकट वाले दर्शकों को काफी परेशानी हुई। कई लोगों के मोबाइल में QR कोड तक नहीं खुल पाए, जिसके कारण एंट्री गेट पर लंबी लाइनें लग गईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे। स्टेडियम के बाहर बैरिकेडिंग और जालियां लगाने के बावजूद कुछ लोग अंदर घुसने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक बैरिकेड पार कर स्टेडियम में दाखिल हो गए थे, जबकि सुरक्षा कर्मियों को भीड़ संभालने में कठिनाई हुई। आज के मुकाबले को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि मैच के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला: ट्रैफिक प्लान जारी, बारिश की संभावना; शाहरुख खान के पहुंचने की चर्चा Read Post »

Raipur, Sports, State, Top News
Scroll to Top