दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खुर्सीपार इलाके में एक गैस एजेंसी पर बाउंसरों द्वारा ग्राहक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शताक्षी गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने आए एक युवक के साथ धक्का-मुक्की की गई, उसके कपड़े तक फट गए और बाउंसर उसे खींचते हुए ले गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी प्रबंधन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंसर तैनात किए थे। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाउंसरों ने युवक के अलावा अन्य ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शिकायत नहीं, प्रबंधन चुप पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, लेकिन अब तक किसी ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एजेंसी प्रबंधन ने भी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी बदसलूकी के आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी में अक्सर अव्यवस्था रहती है और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर में गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ और बाउंसरों की तैनाती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आम लोगों का कहना है कि सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता है, ऊपर से बदसलूकी और मारपीट जैसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खुर्सीपार इलाके में एक गैस एजेंसी पर बाउंसरों द्वारा ग्राहक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शताक्षी गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने आए एक युवक के साथ धक्का-मुक्की की गई, उसके कपड़े तक फट गए और बाउंसर उसे खींचते हुए ले गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी प्रबंधन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंसर तैनात किए थे। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाउंसरों ने युवक के अलावा अन्य ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शिकायत नहीं, प्रबंधन चुप पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, लेकिन अब तक किसी ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एजेंसी प्रबंधन ने भी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी बदसलूकी के आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी में अक्सर अव्यवस्था रहती है और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर में गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ और बाउंसरों की तैनाती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आम लोगों का कहना है कि सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता है, ऊपर से बदसलूकी और मारपीट जैसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।