NEWS 22 BHARAT

रायपुर की नाइट लाइफ का एक वीडियो वायरल… और सवाल खड़े हो गए—क्या शहर में नियम सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित हैं?

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में एक लेट नाइट पार्टी ने विवाद खड़ा कर दिया है। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी स्थित एक क्लब में देर रात तक चल रही पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें रोडीज फेम Shreya Kalra और Rishabh Jaiswal युवाओं—खासतौर पर लड़कियों—को शराब ऑफर करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में श्रेया कालरा “दारू पियो, ऐश करो” कहते हुए सुनाई दे रही हैं, जिससे मामला और गरमा गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सेरीखेड़ी के एक क्लब का है, जहां तेज म्यूजिक, भारी भीड़ और खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद रात करीब 12:30 बजे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पार्टी को रुकवाया गया। स्थानीय लोगों में नाराज़गी:वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि इस तरह की लेट नाइट पार्टियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। नियमों पर सवाल:जानकारी के मुताबिक, नाइट क्लब्स के संचालन के लिए तय समय सीमा होती है, लेकिन इस मामले में देर रात तक कार्यक्रम जारी रहने से नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का बयान:मंदिरहसौद थाना प्रभारी आशीष यादव के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। अगर जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो क्लब प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल:पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं, वहीं यह घटना शहर की नाइट लाइफ और नियमों के पालन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

रायपुर की नाइट लाइफ का एक वीडियो वायरल… और सवाल खड़े हो गए—क्या शहर में नियम सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित हैं? Read Post »

Chhattisgarh, Raipur

“23 साल बाद आया फैसला… हाईकोर्ट ने कहा—अमित जोगी ही हैं ‘जग्गी हत्याकांड’ के मास्टरमाइंड!”

छत्तीसगढ़ के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में 23 साल बाद बड़ा फैसला सामने आया है। हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को इस मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) माना है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने CBI की स्पेशल कोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें अमित जोगी को बरी किया गया था। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को कानून के खिलाफ और तर्कहीन बताते हुए स्पष्ट किया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अमित जोगी की भूमिका केंद्रीय थी। मामले की जांच में सामने आया कि आकाश चैनल से जुड़े एक डायरेक्टर ने शूटर को 5 लाख रुपये दिए थे। गवाही में यह भी बताया गया कि मई 2003 में रायपुर के एक होटल में हुई बैठक में जग्गी को रास्ते से हटाने की बात कही गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, इसी साजिश के तहत मुख्य आरोपी चिमन सिंह को बुलाया गया और पूरी योजना को अंजाम दिया गया। दरअसल, यह मामला 2003 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले का है। उस समय राम अवतार जग्गी, एनसीपी नेता विद्याचरण शुक्ल के करीबी माने जाते थे और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हो रहे थे। शुरुआती जांच में इस घटना को लूट से जोड़कर देखा गया, लेकिन बाद में इसे राजनीतिक हत्या बताया गया। CBI ने अपनी चार्जशीट में अमित जोगी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया था। हालांकि, 2007 में स्पेशल कोर्ट ने अन्य आरोपियों को सजा दी, लेकिन अमित जोगी को बरी कर दिया था। अब हाईकोर्ट ने उस फैसले को पलटते हुए कहा कि बाकी आरोपी किसी व्यक्ति को खुश करने के लिए बिना उसकी जानकारी इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सकते। कोर्ट ने यह भी माना कि आरोपी और शूटर के बीच पहले से परिचय था और हत्या से पहले व बाद में कई अहम बैठकें हुईं। कॉल डिटेल्स और गवाहों के बयान भी इस साजिश की पुष्टि करते हैं। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि घटना के बाद जांच को भटकाने के लिए फर्जी आरोपियों को सरेंडर कराया गया, जिससे असली दोषियों को बचाया जा सके। कोर्ट के मुताबिक, ऐसा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। 78 पन्नों के फैसले में कोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद के साथ 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, इस फैसले के खिलाफ अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जहां मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को होनी है। अब इस केस में आगे क्या फैसला आता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

“23 साल बाद आया फैसला… हाईकोर्ट ने कहा—अमित जोगी ही हैं ‘जग्गी हत्याकांड’ के मास्टरमाइंड!” Read Post »

Chhattisgarh

सिर्फ ढाई महीने की शादी… एक कॉल, एक आखिरी गले लगना… और फिर बंद दरवाज़े के पीछे खत्म हो गई एक ज़िंदगी!

जानकारी के मुताबिक, युवती ने आत्महत्या से पहले अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की बात कही। पति के घर पहुंचने पर उसने सामान्य व्यवहार किया और उसे गले भी लगाया, लेकिन इसके बाद अचानक कमरे में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन घबरा गए और छप्पर तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां युवती साड़ी के फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब ढाई महीने पहले ही 19 वर्षीय युवक से हुई थी। दोनों की शादी सामाजिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। पति के अनुसार, पत्नी छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सिर्फ ढाई महीने की शादी… एक कॉल, एक आखिरी गले लगना… और फिर बंद दरवाज़े के पीछे खत्म हो गई एक ज़िंदगी! Read Post »

Chhattisghar

रायगढ़ में बीड़ी लेने गई महिला के साथ गैंगरेप: पति पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला अपने पति के साथ रात में बीड़ी लेने गई थी, तभी रास्ते में 3 लोगों ने उसे जबरन मारा और गैंगरेप किया। दो अन्य आरोपी उसके पति पर हमला करके उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी (27), दीपक सिदार (23), जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद (23) शामिल हैं। वहीं, एक आरोपी योगेश सिदार अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

रायगढ़ में बीड़ी लेने गई महिला के साथ गैंगरेप: पति पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Read Post »

Chhattisgarh, Raigarh, Top News

भिलाई में मंगलसूत्र छीनने वाला युवक गिरफ्तार: CSP की सतर्कता से तुरंत पकड़ा गया

भिलाई में रविवार शाम 65 वर्षीय महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया। महिला सेक्टर-6 ए मार्केट से दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उसके पास आकर अचानक गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भागने लगा। इस दौरान पेट्रोलिंग पर मौजूद भिलाई नगर के CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने अपनी टीम के साथ युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान हर्ष चंद्राकर (22) निवासी संगम चौक खुर्सीपार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से छीना गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया। घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। CSP सत्यप्रकाश तिवारी की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से यह अपराध जल्द ही पकड़ा गया।

भिलाई में मंगलसूत्र छीनने वाला युवक गिरफ्तार: CSP की सतर्कता से तुरंत पकड़ा गया Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, State, Top News

दुर्ग में युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान: आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

दुर्ग जिले के नंदिनी नगर टाउनशिप में 21 वर्षीय आकाश चंद्रिकापुरे ने बीएसएनएल टावर से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना की जानकारी सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच पुलिस को मिली। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक नंदिनी नगर टाउनशिप के स्ट्रीट नंबर 3 का निवासी था। घटना के समय युवक नागपुर में एक शादी में शामिल होने गए हुए थे। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। युवक बीएसपी कर्मी का इकलौता बेटा था और रायपुर में माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।

दुर्ग में युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान: आत्महत्या के कारणों की जांच जारी Read Post »

Accident, Bhilai / Durg, Chhattisgarh, State, Top News

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा स्थायी DGP: अरुणदेव गौतम सबसे आगे

छत्तीसगढ़ में जल्द ही स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति होने की संभावना है। इस पद के लिए वर्तमान में प्रभारी DGP आईपीएस अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अरुणदेव गौतम का नाम प्राथमिकता में माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और UPSC द्वारा भेजे गए नोटिस की समय-सीमा पूरी हो चुकी है। यूपीएससी ने राज्य सरकार से पूछा था कि स्थायी DGP की नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किसी भी राज्य में केवल प्रभारी DGP की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। 13 मई 2025 को UPSC ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों अरुणदेव गौतम (1992 बैच) और हिमांशु गुप्ता (1994 बैच) का पैनल राज्य सरकार को भेजा था। सामान्यतः तीन नाम भेजे जाते हैं, लेकिन इस बार विकल्प सीमित होने के कारण केवल दो ही नाम शामिल किए गए। जनवरी 2025 में पूर्व DGP अशोक जुनेजा के रिटायर होने के बाद अरुणदेव गौतम को प्रभारी DGP बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने ‘प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार’ मामले में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि DGP की नियुक्ति नियमित और तय प्रक्रिया के तहत ही होनी चाहिए। अरुणदेव गौतम का करियर काफी विस्तृत रहा है। वे मूलतः उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के अभयपुर गाँव के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और राजनीति शास्त्र में एमए किया और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री हासिल की। 1992 बैच के आईपीएस अरुणदेव गौतम ने मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ कैडर में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, राजनांदगांव, सरगुजा और रायगढ़ में एसपी और डीआईजी के रूप में सेवाएँ दीं। चुनौतीपूर्ण जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाली, जिसमें राजनांदगांव और झीरम कांड के बाद बस्तर IG के रूप में कार्य करना शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के 2006 के निर्देशों के अनुसार राज्य सरकारें UPSC द्वारा सूचीबद्ध तीन सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से अपने DGP का चयन करें। चयनित अधिकारी को कम से कम दो साल का कार्यकाल पूरा करना अनिवार्य है। DGP बनने के लिए सामान्य रूप से 30 साल सेवा अनिवार्य होती है, जबकि छोटे राज्यों में विशेष मामलों में इसे 25 साल कर दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा स्थायी DGP: अरुणदेव गौतम सबसे आगे Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

बिलासपुर में AC कंप्रेसर ब्लास्ट: मरम्मत के दौरान धमाका, 2 सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे

बिलासपुर में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एसी कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर स्थित ‘परफेक्ट सॉल्यूशन’ नाम की दुकान में एसी मरम्मत का काम किया जाता है। रविवार शाम करीब 6:40 बजे दुकान के भीतर काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों की पहचान आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो रतनपुर के रहने वाले हैं। दोनों भाई बिलासपुर में किराए की दुकान लेकर एसी रिपेयरिंग का काम करते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा एसी कंप्रेसर में गैस भरने या मरम्मत के दौरान हुआ हो सकता है। अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय वे दुकान के अंदर ही काम कर रहे थे, जिससे वे सीधे विस्फोट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बर्न अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी है। फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वे बयान देने की हालत में नहीं हैं। धमाके की तेज आवाज से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बिलासपुर में AC कंप्रेसर ब्लास्ट: मरम्मत के दौरान धमाका, 2 सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे Read Post »

Accident, Bilaspur, Chhattisgarh, Top News

शारदा चौक-तात्यापारा रोड चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

रायपुर में शारदा चौक से तात्यापारा तक सड़क चौड़ीकरण की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आने-जाने वाले लोगों से हस्ताक्षर करवाकर समर्थन जुटाया और सरकार से जल्द काम शुरू करने की मांग की। पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रियों तक बात रखी गई थी। उस समय आश्वासन दिया गया था कि कमेटी बनाकर दो महीने के भीतर मुआवजा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हर बार राज्य और नगर निगम का बजट आने पर लोगों को उम्मीद होती है कि इस सड़क का चौड़ीकरण शुरू होगा, लेकिन अब तक केवल घोषणाएं ही हुई हैं और जमीन पर काम नजर नहीं आ रहा है। ढेबर ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के भीतर ही इस मुद्दे को लेकर स्पष्टता नहीं है। एक ओर मंत्री फ्लाईओवर की बात कर रहे हैं, वहीं सांसद सड़क चौड़ीकरण के पक्ष में पत्र लिख रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान इस परियोजना के लिए बजट आवंटित कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब वर्तमान सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह इसे आगे बढ़ाती, लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के चौड़ीकरण के बजाय फ्लाईओवर की बात की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तैयार डीपीआर होने के बावजूद प्रोजेक्ट में बदलाव किया जाना समझ से परे है। सरकार, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी के कारण यह काम अटका हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी अपनी परेशानी जाहिर की है। नयापारा निवासी प्रतीक तिवारी के अनुसार इस मार्ग पर रोजाना भारी जाम की स्थिति बनती है, खासकर शाम के समय हालात और खराब हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार एंबुलेंस भी समय पर नहीं निकल पाती, जिससे गंभीर स्थिति बन जाती है। वहीं राहुल तिवारी ने कहा कि इस सड़क चौड़ीकरण की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही है और बजट भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर जनता को राहत देने में रुचि नहीं दिखा रही है। कांग्रेस ने आम जनता से हस्ताक्षर अभियान में जुड़कर इस मांग को मजबूत करने की अपील की है और कहा है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

शारदा चौक-तात्यापारा रोड चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Political, Raipur, State, Top News

रायपुर में अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज भवन का निर्माण जारी: समाज ने विधायक पुरंदर मिश्रा का जताया आभार

राजधानी रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज के भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस भवन का भूमिपूजन कुछ महीने पहले उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा किया गया था। इसी को लेकर समाज के लोगों ने उनसे मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और समाज के अनेक सदस्य शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। संगठन मंत्री प्रभाकर राव ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए एकता बेहद जरूरी है। जब लोग मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करते हैं, तभी समाज मजबूत और विकसित होता है। उन्होंने सभी से अपील की कि आगे भी इसी तरह एकजुट होकर समाजहित में कार्य करते रहें। समाज की उपाध्यक्ष और अधिवक्ता एस. लता राव ने भी अपने संबोधन में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान को समाज की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के विकास और संगठन को और मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने एक बार फिर सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

रायपुर में अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज भवन का निर्माण जारी: समाज ने विधायक पुरंदर मिश्रा का जताया आभार Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, State, Top News
Scroll to Top