NEWS 22 BHARAT

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: कवासी लखमा की वापसी, भाजपा नेताओं से गले मिले; आर्थिक सर्वेक्षण पेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई। पहले ही दिन सदन में राजनीतिक और वित्तीय दोनों ही मोर्चों पर हलचल देखने को मिली। लंबे समय बाद सदन पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा नेताओं से गले मिलकर मुलाकात की, वहीं वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। अभिभाषण में बताया गया कि रायपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की जाएगी। साथ ही पिछले दो वर्षों में 532 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने का दावा भी किया गया। एक साल बाद सदन में कवासी लखमा की वापसी करीब एक वर्ष तक जेल में रहने के बाद कवासी लखमा सत्र में शामिल हुए। सदन पहुंचते ही उन्होंने भाजपा नेता अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम और धर्मजीत सिंह से गले मिलकर अभिवादन किया। सदन में अजय चंद्राकर ने उनकी पीठ थपथपाकर स्वागत भी किया। उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्हें सशर्त रूप से सत्र में भाग लेने की अनुमति दी गई है। विधानसभा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वे केवल सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे और अपने मामले से संबंधित किसी भी विषय पर वक्तव्य नहीं देंगे। उनकी आवाजाही और उपस्थिति का औपचारिक रिकॉर्ड रखा जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, बजट कल वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। 24 फरवरी को राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं पर फोकस सूत्रों के अनुसार इस बार का बजट गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और उद्योग पर केंद्रित रहेगा। युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए विशेष योजनाएं प्रस्तावित हैं। दो अहम विधेयक भी सूची में सत्र के दौरान दो महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाने की संभावना है — इन विधेयकों को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है। सवालों की बौछार से घिरेगी सरकार बजट सत्र के लिए अब तक 2813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 1376 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, अविलंबनीय चर्चा, अशासकीय संकल्प और याचिकाएं भी सूचीबद्ध हैं। इससे स्पष्ट है कि सत्र के दौरान सरकार को कई अहम मुद्दों पर जवाब देना होगा। राजनीतिक और वित्तीय दृष्टि से यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां सरकार बजट के माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं सामने रखेगी, वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। अगले एक महीने तक राज्य की राजनीति का केंद्र विधानसभा ही रहेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: कवासी लखमा की वापसी, भाजपा नेताओं से गले मिले; आर्थिक सर्वेक्षण पेश Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

रायपुर में मीटर लगाने के नाम पर साइबर ठगी: प्रोसेसिंग फीस के बहाने 1.56 लाख रुपए पार

रायपुर। राजधानी रायपुर में बिजली मीटर लगाने के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मुजगहन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर 1 लाख 56 हजार 200 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। घटना के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रोशन देवरात्रे ने बिजली मीटर लगाने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय में आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर (7643020953) से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर मीटर लगाने का आवेदन स्वीकृत हो गया है। आरोपी ने प्रोसेसिंग शुल्क जमा कराने के नाम पर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा। झांसे में आकर पीड़ित ने बताए गए निर्देशों का पालन किया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,56,200 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने मीटर लगने की प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए दोबारा कॉल किया तो आरोपी का मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद रोशन देवरात्रे ने बिजली कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली, जहां उन्हें पता चला कि विभाग की ओर से कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया गया है और न ही उनके खाते में कोई राशि जमा हुई है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत मुजगहन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने क्या कहा? मुजगहन थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। ⚠️ साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी

रायपुर में मीटर लगाने के नाम पर साइबर ठगी: प्रोसेसिंग फीस के बहाने 1.56 लाख रुपए पार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

नया रायपुर: नाइजीरियाई छात्रों की अनुशासनहीन हरकतें, स्थानीय लोग परेशान

रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर 30 में विदेशी मूल के नाइजीरियाई छात्रों की अनुशासनहीन हरकतों ने स्थानीय लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, ये छात्र विभिन्न प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं, लेकिन उनका व्यवहार अब रिहायशी इलाकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में कैद हुई हरकतें हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नाइजीरियाई युवक और युवती पार्किंग एरिया में अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह पहली बार नहीं हुआ; देर रात पब्लिक जगहों पर शोर-शराबा और अनुशासनहीन गतिविधियां आम हो गई हैं। स्थानीय लोग परेशान स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब वे इन हरकतों पर विरोध करते हैं, तो छात्र अक्सर मारपीट पर उतर आते हैं। लोगों की शिकायत है कि पुलिस और प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि सार्वजनिक स्थान सुरक्षित और शांति पूर्ण बने। प्रशासनिक कदम की मांग विरोध और विवाद बढ़ने के कारण इलाके के नागरिक प्रशासन और यूनिवर्सिटी अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

नया रायपुर: नाइजीरियाई छात्रों की अनुशासनहीन हरकतें, स्थानीय लोग परेशान Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Education, Raipur, Top News

रायपुर नॉर्थ जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

रायपुर। राजधानी के नॉर्थ जोन क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। कॉम्बिंग गश्त और लगातार दबिश के जरिए कुल 58 वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह अभियान Raipur में पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में संचालित किया गया। कई गंभीर मामलों के आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे मामलों में फरार थे। टीमों ने थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह इलाकों में अभियान चलाया। थानावार कार्रवाई अभियान का कुल परिणाम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

रायपुर नॉर्थ जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर में औचक निरीक्षण: उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी बंद मिलने पर कार्रवाई

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सरोना क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सरोना स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र और बाजार चौक का आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उप स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाए जाएं। इसके बाद चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार और एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी केंद्र भी मिला बंद इसके बाद कलेक्टर बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां केंद्र बंद मिला। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की जांच की। रसोई व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए स्वयं गैस चूल्हा और बर्तनों का निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने सीडीपीओ अनुपमा तिवारी, सुपरवाइजर गार्गी शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुंती सोनकर और सहायिका रेवती साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में औचक निरीक्षण: उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी बंद मिलने पर कार्रवाई Read Post »

Chhattisgarh, Health, Raipur, Top News

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या 1.87 करोड़ पार, दुर्ग में सबसे ज्यादा नए वोटर जुड़े

रायपुर। राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। संशोधित आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता दर्ज किए गए हैं। ड्राफ्ट सूची की तुलना में 2 लाख 34 हजार 994 नए मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। दुर्ग में सर्वाधिक बढ़ोतरी जिला स्तर पर देखें तो सबसे अधिक करीब 30 हजार नए मतदाता दुर्ग जिले में जुड़े हैं। वहीं रायपुर जिले में मात्र 521 नए नाम जोड़े गए, जो सबसे कम वृद्धि है। 1 लाख से अधिक नाम हटाए गए अंतिम प्रकाशन के अनुसार राज्यभर में 1 लाख 8 हजार 807 नाम सूची से हटाए गए। इनमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। सबसे ज्यादा नाम रायपुर में (करीब 30 हजार) हटाए गए, जबकि कोरबा में 15 हजार और दुर्ग में लगभग 7 हजार नाम विलोपित किए गए। चार महीने चला अभियान SIR अभियान 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर करीब चार महीने तक चला। इस दौरान राज्य के 33 जिलों में मिशन मोड में कार्य किया गया। 27 हजार से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर सत्यापन किया और करीब 1.84 करोड़ गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया। दावे-आपत्तियों का समय पर निपटारा 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए गए। सभी मामलों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। ऑनलाइन भी देखें अपना नाम मतदाता अंतिम सूची मतदान केंद्रों के साथ-साथ आधिकारिक पोर्टल पर भी उपलब्ध है। मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर नया पंजीकरण कराया जा सकता है, जबकि संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरा जाता है।

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या 1.87 करोड़ पार, दुर्ग में सबसे ज्यादा नए वोटर जुड़े Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

रायपुर में NEET अभ्यर्थी की आत्महत्या, भांठागांव की अवधपुरी कॉलोनी में घटना

रायपुर। राजधानी के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को एक नीट अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के रहने वाले पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला Raipur के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे की तलाशी ली गई है और कुछ सामान जब्त किया गया है। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

रायपुर में NEET अभ्यर्थी की आत्महत्या, भांठागांव की अवधपुरी कॉलोनी में घटना Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Education, Raipur, State

रायपुर: चंद्रखुरी में 51 फीट ऊंची वनवासी श्रीराम की नई प्रतिमा होगी स्थापित, ग्वालियर से पहुंची 35 टन की मूर्ति

रायपुर। जिले के Chandkhuri में जल्द ही 51 फीट ऊंची वनवासी रूप में Bhagwan Shri Ram की नई भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चंद्रखुरी को माता कौशल्या की जन्मस्थली और भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, इसलिए यह स्थान धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ग्वालियर में तैयार हुई प्रतिमा यह प्रतिमा ग्वालियर में तैयार की गई है। विश्व प्रसिद्ध टिडमिंट पत्थर से निर्मित इस मूर्ति में लगभग 70 टन पत्थर का उपयोग किया गया है, जबकि तैयार प्रतिमा का वजन करीब 35 टन बताया जा रहा है। मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी 25 सदस्यीय टीम ने करीब सात महीनों तक लगातार मेहनत कर इस प्रतिमा को आकार दिया। प्रतिमा में 108 रुद्राक्ष की माला भी उकेरी गई है, जो इसकी आध्यात्मिक भव्यता को और बढ़ाती है। तीन हिस्सों में लाई जा रही प्रतिमा भारी भरकम आकार के कारण प्रतिमा को तीन हिस्सों में रायपुर लाया जा रहा है। चंद्रखुरी में इसे जोड़कर विधिवत स्थापित किया जाएगा। पहले भी रही है विशाल प्रतिमा चंद्रखुरी में पूर्व में भी भगवान श्रीराम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। हालांकि, उसके स्वरूप को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे। नई प्रतिमा को अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। पर्यटन और आस्था को मिलेगा बढ़ावा राम वनगमन पथ से जुड़े इस स्थल पर नई प्रतिमा स्थापित होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन और श्रद्धालुओं में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिमा की स्थापना के बाद चंद्रखुरी एक बार फिर आस्था और सांस्कृतिक पहचान के केंद्र के रूप में चर्चा में रहेगा।

रायपुर: चंद्रखुरी में 51 फीट ऊंची वनवासी श्रीराम की नई प्रतिमा होगी स्थापित, ग्वालियर से पहुंची 35 टन की मूर्ति Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Religion, Top News

रायपुर में MSME को मजबूती देने की पहल, RAMP योजना के तहत दो दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग आयोजित

रायपुर। राजधानी में छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। JCI Raipur Capital ने Bhavsar Foundation के साथ मिलकर RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत दो दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण 20 और 21 फरवरी को शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया। क्या रहा प्रशिक्षण का उद्देश्य? कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को आधुनिक तकनीक, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, गुणवत्ता सुधार और सरकारी MSME योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन, ब्रांडिंग, लागत नियंत्रण और सरकारी सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। CSIDC का मिला सहयोग इस आयोजन में Chhattisgarh State Industrial Development Corporation Ltd. (CSIDC) का भी सहयोग रहा। अधिकारियों ने राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों और MSME को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की। उद्यमियों को मिलेगा लाभ आयोजकों के अनुसार, इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम छोटे और मध्यम उद्योगों को बाजार में प्रतिस्पर्धा करने की नई ताकत देते हैं। इससे न केवल स्थानीय उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। राज्य में MSME सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है।

रायपुर में MSME को मजबूती देने की पहल, RAMP योजना के तहत दो दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग आयोजित Read Post »

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को तेज रफ्तार ने पांच जिंदगियां छीन लीं। रायपुर और बिलासपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के पीछे तेज गति को मुख्य कारण माना जा रहा है। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारागांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। टाटा विस्ता कार (CG 04 HD 2156) में सवार चार युवक महासमुंद से अपने रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे। वापसी के दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिथलेश धीवर (23) गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू के मुताबिक, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📍 बिलासपुर में आमने-सामने टक्कर – 2 की मौत बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक रेलकर्मी समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, भरवीडीह निवासी मनहरण कमल (61) रेलवे में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे और कोटा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। वे ड्यूटी के लिए निकले थे। जूना शहर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर शिव धनुहार (35) और कृष्णा धनुहार सवार थे, जो एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मनहरण कमल और शिव धनुहार की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्णा धनुहार को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत Read Post »

Accident, Bilaspur, Chhattisgarh, Raipur, State, Top News
Scroll to Top